Friday, November 27, 2026
BREAKING
• खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र • लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा • हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि • संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज • सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला • केजरीवाल और सिसोदिया पर सुनील जाखड़ का तंज, मोगा दौरे को लेकर उठाए सवाल • पंजाब में पराली जलाने के 7,159 मामले दर्ज, करीब ढाई हजार किसानों पर लगा जुर्माना, 265 मामलों में एफआईआर • Mandi: जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस पहले अपने इतिहास में झांके • खरड़-मोरिंडा रोड पर जाने वाले सावधान! 2 महीने बंद रहेगा रास्ता, पढ़ें कारण • पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा

मोदी सरकार में युवा रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बन रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता

11 जून, 2026 08:35 PM

चंडीगढ़ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने गुरुवार को पानीपत के सेक्टर-24 में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक ताकत है और कार्यकर्ताओं के समर्पण, परिश्रम तथा जनसेवा के कारण ही भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। इससे पहले अलग-अलग जिलों से आए कार्यकर्ताओं ने डा. अर्चना गुप्ता को नव दायित्व की शुभकामनाएं दी, वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने भी सैंकड़ों की संख्या में आए कार्यकर्ताओं का आभार जताया। डॉ. गुप्ता ने कहा कि मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और जनता का विश्वास ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। राष्ट्र निर्माण, संगठन सशक्तिकरण और समाज सेवा के विविध विषयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता अत्यंत प्रेरणादायक है। यही संगठन शक्ति भारत को आत्मनिर्भर, वैभवशाली और विकसित राष्ट्र बनाने की आधारशिला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जनता का विश्वास लगातार भाजपा पर बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप केंद्र और हरियाणा दोनों में भाजपा की सरकार जनसेवा के कार्य कर रही है। उन्होंने संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की तथा बूथ स्तर तक संगठन को अधिक मजबूत करने और जनसंपर्क अभियानों को नई गति देने का संकल्प दोहराया।


डा. अर्चना गुप्ता ने मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने सुशासन, विकास और आत्मविश्वास का नया अध्याय लिखा है। गरीब कल्याण से लेकर महिला सशक्तिकरण, किसानों के सम्मान से लेकर युवाओं के अवसरों तथा बुनियादी ढांचे के अभूतपूर्व विस्तार से लेकर वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा तक हर क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है।
डा. गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से लाखों युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिले हैं। आज देशभर में बड़ी संख्या में युवा रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बन रहे हैं। स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने युवाओं को नए अवसर प्रदान किए हैं और भारत को नवाचार का केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृत्व लाभ योजनाओं तथा महिलाओं को राजनीतिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाले अनेक कदमों से महिलाओं का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। मोदी सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत करोड़ों घरों तक नल से जल पहुंचाकर महिलाओं के जीवन को आसान बनाया गया है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने जैसे कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।


स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से करोड़ों गरीब परिवारों को मुफ्त उपचार की सुविधा मिली है। जन औषधि केंद्रों के जरिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत करोड़ों गरीब परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि मुफ्त राशन योजना ने गरीबों को खाद्य सुरक्षा प्रदान की है।
देश की सुरक्षा पर बोलते हुए डॉ. गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। सीमाओं पर आधारभूत ढांचे को मजबूत किया गया है, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है तथा स्वदेशी रक्षा उपकरणों के निर्माण में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ सख्त नीति अपनाते हुए सुरक्षा बलों को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाया गया है। भारत की सैन्य क्षमता और वैश्विक रणनीतिक स्थिति पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल, हवाई और डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, रेलवे आधुनिकीकरण और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार ने विकास को नई गति दी है।


डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, सुशासन और विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है। देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने में भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम हैं। डा. गुप्ता ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे घर-घर जाए और लोगों को मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का माध्यम बनें।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

खेल प्रशासन की गुणवत्ता पर लगी मुहर, हरियाणा ओलंपिक संघ को मिला आईएसओ प्रमाणपत्र

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने जिला बार के लिए खोला खजाना, 30 लाख रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

हरियाणा विधानसभा में शोक प्रस्ताव पारित, पूर्व विधायकों एवं प्रदेश के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

संविधान और कानून के सामने सभी नागरिक एक समान : अनिल विज

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

सीएम नायब सैनी पंजाब में झूठे दावे करने की बजाय हरियाणा में बढ़ते अपराधों को संभालेंः दिग्विजय चौटाला

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

पंचकूला में संविधान दिवस पर हरियाणा कांग्रेस का 'संविधान रक्षा मार्च' शुरू, प्रभारी संजय दत्त, हुड्डा-दीपेंद्र समेत कई दिग्गज नेता मौजूद

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

हरियाणा सरकार के मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, विपुल गोयल से वापस लिया सिविल एविएशन विभाग; CM सैनी खुद संभालेंगे

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

सत्ता में रहते कांग्रेस को क्यों याद नहीं आया संविधान, सत्ता से बाहर होते ही करने लगी संविधान की बात : अनिल विज

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड

जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड