Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

दो दिन के लिए शिमला आएंगे जेपी नड्डा, 12-13 जून को दौरा, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर करेंगे लोगों से संवाद

10 जून, 2026 08:10 PM

शिमला : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा दो दिन के शिमला प्रवास पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा 12 और 13 जून को होगा। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 साल पूरे होने पर समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद करेंगे। 13 जून को होटल होलीडे होम में मीडिया के साथ संवाद होगा। नड्डा के दौरे के कार्यक्रम अभी फाइनल हो रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि 10 जून का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है।


इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त करेंगे। यह उपलब्धि केवल प्रधानमंत्री की सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता द्वारा उनके नेतृत्व, नीतियों और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण पर व्यक्त किए गए अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस ऐतिहासिक अवसर को भाजपा पूरे प्रदेश में उत्सव के रूप में मनाएगी।


पूजा-हवन और प्रार्थना सभाएं करेंगे भाजपा कार्यकर्ता
केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों, मंडलों एवं शक्ति केंद्रों में 200 से अधिक स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन, प्रार्थना सभाएं, आरती एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतक भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा के उनके संकल्प की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना करेंगे। बीते 12 वर्षों में उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवा सशक्तिकरण और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना