Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

भारत के स्पेस सेक्टर का आकार अगले 10 वर्षों में बढ़कर 45 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह

11 जून, 2026 08:59 PM

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि भारत का स्पेस सेक्टर में विकास की बड़ी संभावनाएं हैं और यह मौजूदा 9 अरब डॉलर से बढ़कर अगले 10 वर्षों में 45 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है। ‘आत्मनिर्भर अंतरिक्ष अभियान’ कार्यक्रम के साइडलाइन में मीडिया से बातचीत करते हुए सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने क्रांतिकारी कदम उठाते हुए पांच वर्ष पहले स्पेस सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोला था। यह सेक्टर विकसित भारत 2047 का लक्ष्य पाने में अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि इससे युवाओं के लिए मौके बढ़े हैं और आज देश में 400 से ज्यादा स्पेस स्टार्टअप मौजूद हैं। साथ ही कि वर्तमान समय में इस सेक्टर में और निवेश की आवश्यकता है और सेक्टर को एफडीआई में जो छूट मिली हुई है। उसका फायदा कैसे लिया जा सकता है। इस पर काम करने की जरूरत है।

इस कार्यक्रम में निवेश को लेकर पूछे गए एक सवाल पर सिंह ने कहा कि टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर लागू करने के लिए पैसे की भी जरूरत होती है। हम पैसे का इंतजाम कैसे करते हैं, कितनी कुशलता से ऐसा कर पाते हैं और किस हद तक कर पाते हैं, इससे ही उस लक्ष्य तक पहुंचने की हमारी क्षमता तय होगी, जिसकी हम कल्पना कर रहे हैं। इसीलिए मैं बार-बार कह रहा हूं कि हमें देश और विदेश से ज्यादा से ज्यादा निवेश की जरूरत है, चाहे वह दान के रूप में हो, फाउंडेशन से हो या बिजनेस से हो।

वहीं, रक्षा क्षेत्र पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सिंह ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत अब रक्षा क्षेत्र में भी पहचान बना रहा है, उदाहरण के लिए, हमारी ब्रह्मोस मिसाइल का अब निर्यात किया जा रहा है। इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देश हमारी मिसाइलों को लेकर बहुत उत्साहित हैं। साथ ही, हमारे उपकरण कनाडा, फ्रांस और कुछ यूरोपीय देशों को भी भेजे जा रहे हैं। इस तरह, रक्षा क्षेत्र में हमारे स्वदेशी उत्पादों, चाहे वे परमाणु-संचालित हों या अंतरिक्ष तकनीक पर आधारित, ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान और स्वीकार्यता बना ली है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह