Tuesday, June 09, 2026
BREAKING
गरीब कल्याण मोदी और नायब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: डा. अर्चना गुप्ता विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर मंथन, चंडीगढ़ में सीपीए जोन-II सम्मेलन का आयोजन अंबाला छावनी में बनेगा देश का 165वां एयरपोर्ट, जल्द शुरू होंगी उड़ान सेवाएं : अनिल विज मुख्यमंत्री सैनी से मिले ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं कार्यकर्ता : राव नरेंद्र सिंह गांवों को विकास की धुरी बनाकर आगे बढ़ रहा है हरियाणा : नायब सिंह सैनी करनाल जिला अस्पताल की नर्सों की स्ट्राइक, हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग जल प्रबंधन: अधूरी तैयारियां जनता और किसानों के लिए बन सकती हैं आफत- कुमारी सैलजा विपक्ष को कोसने की बजाय अपनी सरकार की 10 गारंटियों को पूरा करें मुख्यमंत्री : विश्व चक्षु PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे सीएम सुक्खू

हिमाचल

विपक्ष को कोसने की बजाय अपनी सरकार की 10 गारंटियों को पूरा करें मुख्यमंत्री : विश्व चक्षु

09 जून, 2026 08:33 PM

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया को-ऑर्डिनेटर रहे एडवोकेट विश्व चक्षु ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री अब राजनीतिक गंभीरता छोड़कर हास्य का पात्र बनते जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए, लेकिन मुख्यमंत्री लगातार हल्की राजनीति, व्यक्तिगत टिप्पणियों और विपक्ष पर कटाक्ष करने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं।

विश्व चक्षु ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करना चाहिए और अपनी ऊर्जा राजनीतिक बयानबाजी के बजाय विकास कार्यों में लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज वित्तीय संकट, बदहाल सड़क व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, शिक्षा क्षेत्र की चुनौतियों और बढ़ती बेरोजगारी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, लेकिन सरकार का पूरा ध्यान विपक्ष पर हमले करने में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों के दौरान प्रदेश की जनता से 10 बड़ी गारंटियां देने का वादा किया था। आज प्रदेश की जनता उन गारंटियों के क्रियान्वयन का इंतजार कर रही है। महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को रोजगार, किसानों-बागवानों के हितों और कर्मचारियों से जुड़े अनेक वादों पर अभी तक संतोषजनक प्रगति दिखाई नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री को विपक्ष पर निशाना साधने के बजाय अपनी सरकार के वादों और गारंटियों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री को प्रदेश के विकास के लिए चुना है, राजनीतिक मंचों पर मनोरंजन करने के लिए नहीं। मुख्यमंत्री यदि इसी तरह व्यक्तिगत टिप्पणियों और हल्की राजनीतिक भाषा का सहारा लेते रहे तो प्रदेश की जनता आने वाले समय में इसका जवाब अवश्य देगी।

विश्व चक्षु ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री से अपेक्षा करती है कि वे बयानबाजी और राजनीतिक कटाक्ष छोड़कर प्रदेश के विकास, आर्थिक सुधार, युवाओं के भविष्य और कांग्रेस द्वारा दी गई 10 गारंटियों को पूरा करने की दिशा में गंभीरता से कार्य करें। हिमाचल प्रदेश की जनता अब घोषणाओं और आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर परिणाम देखना चाहती है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे सीएम सुक्खू

PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे सीएम सुक्खू

नेताओं-अफसरों को डिस्काउंट नहीं, सरकार ने टूरिज्म के होटलों में खाने से लेकर रूम रेंट पर छूट का प्रावधान हटाया

नेताओं-अफसरों को डिस्काउंट नहीं, सरकार ने टूरिज्म के होटलों में खाने से लेकर रूम रेंट पर छूट का प्रावधान हटाया

मशोबरा में खुला प्रदेश का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र, टांडा अस्पताल में खोला जाएगा दूसरा केंद्र

मशोबरा में खुला प्रदेश का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र, टांडा अस्पताल में खोला जाएगा दूसरा केंद्र

CM सुक्खू ने 246 करोड़ रुपए की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की रखी आधारशिला

CM सुक्खू ने 246 करोड़ रुपए की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की रखी आधारशिला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जनगणना अभियान के तहत की स्व-गणना

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जनगणना अभियान के तहत की स्व-गणना

हिमाचल में नीली क्रांतिः 1,553 युवाओं को मिले रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

हिमाचल में नीली क्रांतिः 1,553 युवाओं को मिले रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

ढली-रामपुर फोरलेन का सर्वेक्षण पूरा, नाबार्ड के तहत हाटू माता रोपवे परियोजना का होगा विकास

ढली-रामपुर फोरलेन का सर्वेक्षण पूरा, नाबार्ड के तहत हाटू माता रोपवे परियोजना का होगा विकास

मनाली प्रवास पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जागृति आश्रम में बिताएंगे तीन दिन

मनाली प्रवास पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, जागृति आश्रम में बिताएंगे तीन दिन

कुल्लू में जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा

कुल्लू में जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का दावा

बगस्याड़ में LNT मशीन लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

बगस्याड़ में LNT मशीन लेकर जा रहा ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत