Thursday, June 11, 2026
BREAKING
भारत के स्पेस सेक्टर का आकार अगले 10 वर्षों में बढ़कर 45 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद : केंद्रीय मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह वैश्विक नेताओं ने भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ने की जताई इच्छा, पीएम मोदी के नेतृत्व पर जताया भरोसा Haryana में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत; मेदांता के साथ सरकार का बड़ा समझौता...बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला; बलदेव सिंह ग्रोहा संभालेंगे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, जानिए क्यों हैं BJP के खास पंजाब भर में बिजली खपतकारों के लिए अलर्ट, पावरकॉम ने जारी किया जरूरी संदेश फरीदकोट-फिरोजपुर रोड पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौ/त मोहाली में 10वीं मंजिल से गिरा युवक, सोसाइटी में मचा हड़कंप पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सीएम सैनी ने लिया हिस्सा मोदी सरकार में युवा रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बन रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता नायब सरकार की फेल कानून व्यवस्था में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरकार पूरी तरह बेबस : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा

नायब सरकार की फेल कानून व्यवस्था में अपराधियों के हौसले बुलंद, सरकार पूरी तरह बेबस : दीपेन्द्र हुड्डा

11 जून, 2026 08:33 PM

चंडीगढ़ : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज कहा कि हरियाणा में महिलाओं पर अत्याचार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया का इस्तीफा इस बात की ओर इशारा करता है कि महिलाओं को न्याय दिलाने में चेयरपर्सन सक्षम नहीं थी या राज्य सरकार उनका सहयोग नहीं कर रही थी। उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ‘क्राइम इन इंडिया 2023’ रिपोर्ट के हवाले से कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में हरियाणा नंबर 1 पर है। राज्य की बीजेपी सरकार अपराध रोकने में ही नहीं, अपराधियों को सजा दिलाने में भी नाकाम साबित हुई है। NCRB रिपोर्ट बताती है कि हरियाणा में महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध में आरोप-पत्र दाखिल करने की दर देश में सबसे कम है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ित न्याय के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणा में मजबूत विपक्ष है और आम जनहित से जुड़े हर सवाल का जवाब लेकर रहेंगे। दीपेन्द्र हुड्डा ने हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने जब राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासनिक विफलता, फेल हो चुके सरकारी तंत्र और राज्य महिला आयोग की विफलताओं का आईना चेयरपर्सन रेणू भाटिया को दिखाया और सीधे, स्पष्ट व तीखे सवाल किए तो महिला आयोग की चेयरपर्सन को मजबूरन इस्तीफा देना पड़ा। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की कानून-व्यवस्था यूपी, बिहार से भी बदतर हालत में पहुंच गई है। NCRB रिपोर्ट बताती है कि 3.03 करोड़ आबादी वाले हरियाणा में हर रोज 3 हत्या, 5 बलात्कार, 11 अपहरण के मामले दर्ज हुए। हरियाणा देश में सबसे ऊँची अपराध दर वाले राज्यों में शामिल है। दीपेन्द्र हुड्डा ने आगे कहा कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ कुल 15,758 अपराध के मामले मामले दर्ज हुए। इनमें 1,772 बलात्कार, 131 गैंगरेप, 207 दहेज हत्याएँ हैं, लेकिन सज़ा दर सिर्फ 13.6% रही जो बेहद चिंताजनक है। क्राइम इन इंडिया 2023 रिपोर्ट के अनुसार राज्य में हर रोज बलात्कार के 5 केस दर्ज होते हैं। बलात्कार के मामले में हरियाणा में अपराध दर 12.4 है, जो राष्ट्रीय औसत 4.3 से काफ़ी ज़्यादा है। महिलाओं के ख़िलाफ़ अपराध में आरोप-पत्र दाखिल करने की दर देश में सबसे कम यानी सिर्फ़ 56% है, जो राष्ट्रीय औसत 77.9% से काफ़ी कम है।
दीपेन्द्र हुड्डा ने एनसीआरबी की हालिया रिपोर्ट के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि हरियाणा में अपराध तेजी से बढ़ा है। अपराधी इस कदर बेखौफ हैं कि दिन-दहाड़े होने वाली वारदात के मामले में हरियाणा देश में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने आज ही हांसी में जिम संचालक की सरेआम गोलियां मारकर हत्या और गोली लगने से एक युवती के घायल होने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि नायब सरकार की फेल कानून व्यवस्था में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार पूरी तरह बेबस है। लोग डर के साये में जी रहे हैं और अपराधियों को मजबूरन फिरौती तक दे रहे है।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

Haryana में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत; मेदांता के साथ सरकार का बड़ा समझौता...बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

Haryana में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत; मेदांता के साथ सरकार का बड़ा समझौता...बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला; बलदेव सिंह ग्रोहा संभालेंगे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, जानिए क्यों हैं BJP के खास

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला; बलदेव सिंह ग्रोहा संभालेंगे अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, जानिए क्यों हैं BJP के खास

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सीएम सैनी ने लिया हिस्सा

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में सीएम सैनी ने लिया हिस्सा

मोदी सरकार में युवा रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बन रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार में युवा रोजगार मांगने के बजाय रोजगार देने वाले बन रहे हैं: डा. अर्चना गुप्ता

सीपीए सम्मेलन के सफल आयोजन पर विस अध्यक्ष ने स्टाफ की सराहना की

सीपीए सम्मेलन के सफल आयोजन पर विस अध्यक्ष ने स्टाफ की सराहना की

रोहतक अग्निकांड में मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देंगे राज्यपाल

रोहतक अग्निकांड में मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देंगे राज्यपाल

भाजपा के 12 साल प्रचार, नाम बदलने और वादाखिलाफी के रहे : सैलजा

भाजपा के 12 साल प्रचार, नाम बदलने और वादाखिलाफी के रहे : सैलजा

हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों के लिए किया एटीएस का गठन

हरियाणा सरकार ने आतंकवाद से जुड़े मामलों के लिए किया एटीएस का गठन

हरियाणा से भागे वांटेड गैंगस्टर वेंकेट गर्ग का जॉर्जिया से कराया प्रत्यर्पण, लाया गया दिल्ली

हरियाणा से भागे वांटेड गैंगस्टर वेंकेट गर्ग का जॉर्जिया से कराया प्रत्यर्पण, लाया गया दिल्ली

हरियाणा के हांसी में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या, युवती भी घायल

हरियाणा के हांसी में जिम संचालक की गोली मारकर हत्या, युवती भी घायल