Saturday, July 11, 2026
BREAKING
IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट! ‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी आमिर खान-गौरी स्प्रैट फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, पूर्व पत्नी किरन राव, मां और बहनें भी रहेंगी साथ Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को सजा दी, फटकार लगाई; पर 2 रहम भी फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए

खेल

Champions Trophy Ind vs Aus: भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को 264 के स्कोर पर समेटा

04 मार्च, 2025 08:06 PM

दुबई। मोहम्मद शमी (तीन विकेट) वरुण चक्रवर्ती और रवींद्र जडेजा (दो-दो) विकेट की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 49.3 ओवर में 264 के स्कोर पर समेट दिया। आज यहां ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने चार रन के स्कोर पर कूपर कॉनोली (शून्य) का विकेट गवां दिया। कूपर कॉनोली को मोहम्मद शमी ने आउट किया। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने ट्रैविस हेड के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। नौवें ओवर में वरूण चक्रवर्ती ने ट्रेविस हेड को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

ट्रेविस हेड ने 33 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 39 रनों की पारी खेली। मार्नस लाबुशेन (29) को पगबाधा आउटकर रवींद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। जॉश इंग्लिस (11) भी जडेजा का शिकार बने। शतक की ओर बढ़ रहे स्टीव स्मिथ को मोहम्मद शमी ने 37वें ओवर में बोल्ड आउट किया। स्टीव स्मिथ ने 96 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से (73) रनों की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल (सात) को अक्षर पटेल ने बोल्ड किया। बेन ड्वारश्विस (19) को चक्रवर्ती ने आउट किया। एलेक्स कैरी को श्रेयस अय्यर ने रनआउट किया।एलेक्स कैरी ने 57 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाते हुए (61) रनों की पारी खेली। नेथन एलिस (10) को शमी ने नौवें विकेट के रूप में आउट किया। आखिरी ओवर करने आये हार्दिक पंड्या ने एडम जम्पा (सात) रन को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया की पारी का 264 के स्कोर पर अंत कर दिया। भारत की ओर से मोहम्मद शमी को तीन विकेट मिले। रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या और वरूण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिये। अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत एकादश : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल,रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती।

ऑस्ट्रेलिया एकादश: कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जोश इंग्लिस, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वारश्विस, नाथन एलिस, ऐडम जम्पा और तनवीर संघा।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट