Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

Chamba: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा प्रबंधन काे लेकर घेरी कांग्रेस सरकार, जानिए क्या लगाए आराेप

11 सितंबर, 2025 07:15 PM

चम्बा : प्रदेश सरकार न आपदा से बचाव को लेकर गंभीर है और न ही राहत कार्यों को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। हालांकि आपदा न तो किसी के कहने पर आती है न ही रुकती है, लेकिन आपदा से निपटने के लिए तैयारियां तो की जा सकती हैं। यह बात नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चम्बा में पत्रकार वार्ता में कही। पिछले 3 साल से आपदा कहर ढा रही है, लेकिन सरकार ने बचाव व राहत को लेकर कोई तैयारियां नहीं कीं। पहले मानसून और सर्दी का सीजन आता है तो सरकार द्वारा हाई लेवल मीटिंग करके तैयारियों की समीक्षा की जाती है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों और अपनी तैयारियों का मूल्यांकन किया जाता है, लेकिन व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार में इस बार मानसून के पहले तैयारियों की समीक्षा को लेकर कोई भी हाई लेवल बैठक होने की सूचना नहीं आई। इससे सरकार की संवेदनशीलता का पता चलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब आपदा आई तो सरकार ने राहत कार्यों में तेजी लाने की बजाय पूर्व सरकार पर दोष मढ़ने का काम किया।

जयराम ठाकुर ने चम्बा की मणिमहेश यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि जब उन्होंने सदन में 10,000 से अधिक लोगों के फंसे होने की सूचना दी तो उपमुख्यमंत्री ने इस आंकड़े को गलत बताया। हालांकि, कुछ दिनों बाद सरकार ने खुद स्वीकार किया कि 15,000 से अधिक लोग फंसे हुए थे, जिससे यह साबित होता है कि सरकार को स्थिति की सही जानकारी ही नहीं थी। जयराम ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने फंसे हुए यात्रियों को उनके हाल पर छोड़ दिया और बचाव के नाम पर निजी कंपनियों ने लोगों से मनमाने पैसे वसूले।

जयराम ठाकुर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार आपदा पीड़ितों की लगातार मदद कर रही है। उन्होंने त्रिपुरा से आई राहत सामग्री और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों का उल्लेख किया। उन्हाेंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और केंद्र ने तुरंत 1500 करोड़ रुपए की सहायता दी। इसके बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने की बजाय केंद्र पर मदद न करने का आरोप लगाना शर्मनाक है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल