Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• जुड़वां बच्चों के जन्म के दो साल बाद टीवी पर लौटीं श्रद्धा आर्या, गौरव खन्ना संग जमी जोड़ी! • Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू • दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को... • 'एनकाउंटर कर दिए हैं, फ्यूचर के लिए कुछ नहीं छोड़ा', कानून व्यवस्था पर CM योगी की दो टूक • अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से भड़की कांग्रेस, अमेठी-रायबरेली पर कैसे मानेगी बात? • ‘बम वाली जैकेट पहनकर आर्मी का चेकपोस्ट उड़ा दूंगा’, कश्मीर को पुलवामा की तरह दहलाने की थी साजिश • 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की नापाक जासूसी कर रहा था दूसरा पड़ोसी! गुजरात के ऊपर तैनात कर रखी थीं 3 सैटेलाइट्स; दावा • 'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त • कॉफी जार में पत्थर जैसी जम गई तो 2 हैक से निकालें और जान लें कौन सी गलती ना करें • सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा

बाज़ार

Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

25 नवंबर, 2026 11:26 AM

बोतलबंद पानी बनाने वाली देश की जानी-मानी कंपनी बिसलेरी (Bisleri) को लेकर पिछले कुछ दिनों से पानी की क्वालिटी पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में अब कंपनी ने सफाई दी है। बिसलेरी इंटरनेशनल ने मंगलवार, 24 नवंबर को कहा कि उसके देशभर में मौजूद सभी 143 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट चालू हैं और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। कंपनी के मुताबिक, रेगुलेटरी ने सिर्फ एक पुराने बैच की बिक्री पर रोक लगाई है। इस बैच का कोई भी स्टॉक फिलहाल बाजार में उपलब्ध नहीं है।


बिसलेरी के इस बैच पर लगी रोक
कंपनी ने बताया कि FSSAI की बिक्री पर रोक का आदेश केवल गोवा प्लांट में बने एक बैच पर लागू है। यह बैच 27 सितंबर 2025 को तैयार किया गया था, जिसका बैच नंबर GO 270 है। बिसलेरी का कहना है कि कंपनी हर साल 50 हजार से ज्यादा बैच तैयार करती है। ऐसे में सिर्फ एक बैच को लेकर की गई कार्रवाई को कंपनी के सभी प्रोडक्ट से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। कंपनी ने यह भी साफ किया कि FSSAI ने गोवा प्लांट को बंद करने का कोई आदेश नहीं दिया है। इस प्लांट में बाद में तैयार किए गए पानी के सैंपल सभी जरूरी क्वालिटी स्टैंडर्ड पर खरे उतरे हैं। यानी गोवा प्लांट में प्रोडक्शन लगातार जारी है।


पानी के सैंपल की जांच में केमिकल
इस पूरे मामले में ब्रोमेट (Bromate) और पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAH) नाम के दो पदार्थों को लेकर सवाल उठे थे। बिसलेरी के मुताबिक, 23 नवंबर को FSSAI ने स्पष्ट किया कि संबंधित बैच के सैंपल की दोबारा जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय लिमिट से कम पाई गई है। हालांकि, कंपनी ने माना कि छह सैंपल में से एक में PAH की मात्रा 0.144 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली थी। वहीं, उसी बैच के दूसरे सैंपल में सभी क्वालिटी स्टैंडर्ड पूरे पाए गए थे। कंपनी ने जांच रिपोर्ट में इस अंतर को लेकर सवाल उठाए और फरवरी 2026 में दोबारा जांच की मांग की थी। बिसलेरी का दावा है कि इसके बाद FSSAI की ओर से उसके किसी दूसरे प्लांट के सैंपल में PAH को लेकर कोई प्रतिकूल रिपोर्ट नहीं आई है।


FSSAI की कार्रवाई
इससे पहले FSSAI ने बताया था कि बिसलेरी के बोतलबंद पानी के एक सैंपल में ब्रोमेट तय लिमिट से ज्यादा पाया गया था। बाद की जांच में PAH को लेकर भी सवाल उठे थे। इसके बाद कंपनी के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन की मंजूरी दी गई थी। हालांकि, रेगुलेटरी ने बाद में स्पष्ट किया कि बिक्री पर रोक केवल बैच नंबर GO 270 पर लागू है। साथ ही कंपनी को क्वालिटी से जुड़ी गड़बड़ी की असली वजह का पता लगाने के लिए कहा गया है। FSSAI ने यह भी कहा कि कंपनी की अपील के बाद रेफरेंस लैब की जांच रिपोर्ट को फाइनल माना जाएगा।


कंपनी की ग्राहकों से अपील
बिसलेरी ने कहा कि उसके सभी 143 प्लांट में पानी की क्वालिटी बनाए रखने के लिए 10 चरणों वाली प्यूरिफिकेशन प्रोसेस अपनाई जाती है। इसके अलावा हर बैच पर करीब 90 तरह के क्वालिटी टेस्ट किए जाते हैं। कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे किसी भी खबर या जानकारी पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचें। बिसलेरी ने कहा कि वह FSSAI के साथ पूरा सहयोग जारी रखेगी और गलत या भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर भी विचार करेगी।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 83,821 और निफ्टी 25,719 पर

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

नवंबर में अब तक भारतीय शेयर बाजार में 35 लाख करोड़ रुपए जुड़े, एफपीआई की रिकॉर्ड खरीदारी से सेंसेक्स 11 प्रतिशत चढ़ा

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

फॉक्सकॉन इंडिया पर लगा स्थानीय वेंडर्स का देरी से भुगतान का आरोप, 143 करोड़ रुपए की दिवालिया याचिका दायर

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

गुरु नानक जयंती पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई में नहीं होगा कारोबार

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब 2.50 प्रतिशत तक बढ़ीं

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर में खरीदारी

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

आंध्र प्रदेश सरकार के लिए एआई-आधारित लीगल प्लेटफॉर्म बनाएगा रेलटेल, मिला 27 करोड़ रुपए का ऑर्डर

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

एआई, 5जी और डेटा सेंटर निवेश से भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था विकास के नए चरण में प्रवेश कर रही है: रिपोर्ट

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

मारुति सुजुकी इंडिया ने फिर बढ़ाए दाम, 0.31 प्रतिशत महंगी होंगी चुनिंदा कारें; लागत दबाव को बताई वजह

अगले हफ्ते बाजार की दिशा तय करेंगे एफआईआई निवेश, महंगाई के आंकड़े और कच्चे तेल के दाम

अगले हफ्ते बाजार की दिशा तय करेंगे एफआईआई निवेश, महंगाई के आंकड़े और कच्चे तेल के दाम