Friday, July 10, 2026
BREAKING
वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस: स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा ही भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला IVF क्लीनिकों को लेकर बड़ा फैसला, NCW ने कानूनों की समीक्षा के लिए पैनल का किया गठन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी, भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप का किया शुभारंभ राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया मजबूत भारत का अहम स्तंभ भारत-चीन सहयोग को नई गति देने पर जोर, राजदूत विक्रम दोरैस्वामी की क्वानझोउ में अहम बैठक डीपीआईआईटी ने फुटवियर उद्योग को दी बड़ी राहत, गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में संशोधन आईटीएडीसी बनेंगे वस्त्र उद्यमियों और एमएसएमई के लिए वन-स्टॉप केंद्र, गिरिराज सिंह ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा में 18 बड़े फैसले, साइबर से रक्षा तक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार नागपुर में शुरू हुई तीसरी ब्रिक्स परिवहन कार्य समूह की बैठक, टिकाऊ परिवहन पर मंथन पीएम मोदी ने दिया निःस्वार्थ सेवा और समर्पण का संदेश

खेल

Aus vs Eng: दो दिन में खत्म हो गया पर्थ टेस्ट, ट्रैविस हेड का शतक, ऑस्ट्रेलिया 8 विकेट से जीता

22 नवंबर, 2025 08:04 PM

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पहले एशेज टेस्ट में दो दिन में आठ विकेट से पराजित कर दिया। ट्रैविस हेड (122) के शानदार शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 205 रनों का लक्ष्य दो विकेट खोकर 28.2 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। इंग्लैंड को दूसरी पारी में 164 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य 28.2ओवर में दो विकेट पर 205 रन बनाकर हासिल कर लिया। ट्रैविस हेड ने दो दिनों में विकेटों के पतझड़ के बीच जर्बदस्त बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए सिर्फ 83 गेंदों में 16 चौकों और चार छक्कों की मदद से 122 रन बनाये। मार्नस लाबुशेन ने 49 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाकर ट्रैविस हेड का अच्छा साथ दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 117 रनों की मैच विजयी साझेदारी की। लाबुशेन के साथ कप्तान स्टीव स्मिथ दो रन पर नाबाद रहे।

पहले दिन 19 विकेट गिरने के बाद दूसरे दिन आज 13 विकेट गिरे, लेकिन ट्रैविस हेड ने जमकर बल्लेबाजी की और अपना 10वां टेस्ट शतक बनाया। शतक पूरा करने के बाद हेड ने दो ओवरों में पांच चौके मारे। हेड को ब्राइडन कार्स ने ऑली पोप के हाथों कैच आउट कराया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया का एक अन्य विकेट जेक वेदरॉल्ड के रूप में गिरा। वह 34 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुये। हालांकि हेड और वेदरॉल्ड ने पहले विकेट के लिए 11.3 ओवर में 75 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को ठोस शुरुआत दी।

इससे पहले इंग्लैंड की दूसरी पारी में स्कॉट बोलैंड ने 33 रन पर चार विकेट, मिचेल स्टॉर्क ने 55 रन पर तीन विकेट और ब्रेंडन डॉगेट ने 51 रन पर तीन विकेट लेकर मेहमान टीम को 34.4 ओवर में 164 रन पर ढ़ेर कर दिया। इंग्लैंड की तरफ से गस एटकिंग्सन ने सर्वाधिक 33, ऑली पोप ने 33 और वेन डकेट ने 28 रन बनाये। ब्राइडन क्रास ने 20 और जेमी स्मिथ ने 15 रन का योगदान दिया। इससे पूर्व ऑस्ट्रेलिया ने कल के नौ विकेट पर 123 रन से आगे खेलना शुरु किया और उसकी पहली पारी 132 रन पर सिमटी। इंग्लैंड को पहली पारी में 40 रनों की बढ़त हासिल हुई लेकिन दूसरी पारी में उसके बल्लेबाजों के समर्पण से उसे हार का सामना करना पड़ा।

संक्षिप्त स्कोर:- इंग्लैंड 172 और 164 रन
ऑस्ट्रेलिया 132 और दो विकेट पर 205 रन

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा