दुबई – भारत की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जीत से पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में निराशा का माहौल है। स्पोट्र्स सेंट्रल के शो ‘डीपी वल्र्ड ड्रेसिंग रूम’ में अजय जडेजा ने निराश बैठे पाकिस्तान के दो दिग्गज वसीम अकरम और वकार यूनिस पर तंज कसा। शो की शुरुआत में जैसे ही होस्ट फखरे आलम ने जडेजा का परिचय दिया, उन्होंने टीम इंडिया की तारीफ करनी शुरू कर दी।
इस पर फखरे आलम ने कहा- क्या आप वसीम अकरम और वकार यूनिस को निशाना बनाकर यह बोल रहे हैं? इसके बाद वकार यूनिस ने कहा, हमें इतना मजबूर कर दिया…इतना मजबूर कर दिया कि अब हम कुछ कह भी नहीं सकते। इसके बाद फखरे आलम ने कहा कि हमारा दुखी होना बनता है। एक तो हमें फाइनल तक आने नहीं दिया और फिर फाइनल पाकिस्तान में होने नहीं दिया।