Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

8 जुलाई को ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित करेगी पंजाब सरकार; एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह विदेशों में बसे पंजाबियों की समस्याएं सुनेंगे

06 जुलाई, 2026 06:51 PM

चंडीगढ़ : विदेशों में बसे पंजाबियों के मसलों का पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से समाधान करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए एन.आर.आई. मामले विभाग द्वारा पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह की अगुवाई में बुधवार, 8 जुलाई, 2026 को सुबह 11:00 बजे ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में विवरण साझा करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ विदेशों में बसे पंजाबियों को सीधे तौर पर उनसे बातचीत करने तथा अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याएं साझा करने के लिए समर्पित मंच प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि बातचीत के दौरान उठाए गए सभी मुद्दों पर संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ विचार किया जाएगा, जिससे उनके त्वरित और प्रभावी निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए उचित निर्देश जारी किए जाएंगे।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस मिलनी में भाग लेने के इच्छुक एन.आर.आई. अपनी शिकायतें पहले ही minister.pa0@punjab.gov.in पर ई-मेल के माध्यम से भेज सकते हैं। वे ‘ऑनलाइन एन.आर.आई. मिलनी’ के लिए https://forms.gle/PZjpvKu512iPR"649 लिंक के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं।

डॉ. रवजोत सिंह ने आगे बताया कि पंजीकृत एन.आर.आई. निर्धारित तिथि और समय पर https://new.bharatvc.nic.in/join/6978389091 लिंक के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए आई.डी.: 6978389091 तथा पासवर्ड: 968369 होगा।

दुनिया भर में बसे पंजाबियों से बड़ी संख्या में इस महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा बनने की अपील करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी भारतीय समुदाय के हितों की रक्षा करने तथा यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि उनकी शिकायतों का निपटारा निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से किया जाए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष