Tuesday, September 08, 2026
BREAKING
पी.आई.एल.बी.एस. मोहाली द्वारा 'द आर्ट ऑफ लिविंग' के सहयोग से 12 सितंबर को लगाया जाएगा रक्तदान कैंप गैंगस्टरां ते वार का 231वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 238 गिरफ्तार इन्वेस्ट इन द बेस्ट": अमन अरोड़ा द्वारा पंजाब में निवेश लाने के लिए यू.ए.ई. के प्रमुख कारोबारियों के साथ सिलसिलेवार बैठकें पंजाब विधान सभा स्पीकर ने एस.ए.एस. नगर में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत 40 हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक-सब इंस्पेक्टर विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू भगवंत मान सरकार ने 'सफाई अभियान 2.0' को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंस भगवंत मान सरकार की टैक्स चोरी के विरुद्ध कार्रवाई: 22.53 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पर्दाफाश, मौके पर ही 9.50 करोड़ रुपये नकद बरामद: हरपाल सिंह चीमा डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत’ को मिली और गति; बाल भिक्षावृत्ति से 39 बच्चों को कराया गया रेस्क्यू दशहरा कमेटी खरड़ द्वारा दशहरा उत्सव की पहली शोभा यात्रा 14 अक्टूबर को लायंस क्लब खरड़ उमंग की ओर से स्थानीय श्री राम भवन में सात दिवसीय मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जा रहा है

पंजाब

40 हजार रुपये रिश्वत लेते सहायक-सब इंस्पेक्टर विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

08 सितंबर, 2026 08:34 PM
चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान एल्डेको एस्टेट पुलिस चौकी के प्रभारी, पुलिस स्टेशन सलेम टाबरी, लुधियाना में तैनात सहायक-सब इंस्पेक्टर (एएसआई) जिंदल लाल को 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी कर्मचारी को गांव भट्टियां बेट, जिला लुधियाना के निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की पत्नी का अपने पड़ोसी के साथ झगड़ा हुआ था। इस संबंध में मेडिकल रिपोर्टों के आधार पर पुलिस चौकी एल्डेको एस्टेट, लुधियाना में मामला दर्ज किया गया था और आरोपी एएसआई जिंदल लाल इस मामले का जांच अधिकारी था। आरोपी अधिकारी शिकायतकर्ता से उसके पड़ोसी के साथ समझौता करवाने के लिए पहले ही 50,000 रुपये रिश्वत ले चुका था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि आरोपी एएसआई ने 50,000 रुपये रिश्वत लेने के बावजूद शिकायतकर्ता की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी एएसआई ने दूसरे पक्ष के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज करवाने के लिए शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये रिश्वत की मांग की।

 शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने संबंधी पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।
अवैध रिश्वत देने से इनकार करते हुए शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी पुलिस अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पी.आई.एल.बी.एस. मोहाली द्वारा 'द आर्ट ऑफ लिविंग' के सहयोग से 12 सितंबर को लगाया जाएगा रक्तदान कैंप

पी.आई.एल.बी.एस. मोहाली द्वारा 'द आर्ट ऑफ लिविंग' के सहयोग से 12 सितंबर को लगाया जाएगा रक्तदान कैंप

गैंगस्टरां ते वार का 231वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 238 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 231वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 238 गिरफ्तार

इन्वेस्ट इन द बेस्ट

इन्वेस्ट इन द बेस्ट": अमन अरोड़ा द्वारा पंजाब में निवेश लाने के लिए यू.ए.ई. के प्रमुख कारोबारियों के साथ सिलसिलेवार बैठकें

पंजाब विधान सभा स्पीकर ने एस.ए.एस. नगर में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

पंजाब विधान सभा स्पीकर ने एस.ए.एस. नगर में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

भगवंत मान सरकार ने 'सफाई अभियान 2.0' को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान सरकार ने 'सफाई अभियान 2.0' को 12 सितंबर तक बढ़ाया, 5400 से अधिक शिकायतों का किया निपटारा: हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान सरकार की टैक्स चोरी के विरुद्ध कार्रवाई: 22.53 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पर्दाफाश, मौके पर ही 9.50 करोड़ रुपये नकद बरामद: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार की टैक्स चोरी के विरुद्ध कार्रवाई: 22.53 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का पर्दाफाश, मौके पर ही 9.50 करोड़ रुपये नकद बरामद: हरपाल सिंह चीमा

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत’ को मिली और गति; बाल भिक्षावृत्ति से 39 बच्चों को कराया गया रेस्क्यू

डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत’ को मिली और गति; बाल भिक्षावृत्ति से 39 बच्चों को कराया गया रेस्क्यू

दशहरा कमेटी खरड़ द्वारा दशहरा उत्सव की पहली शोभा यात्रा 14 अक्टूबर को

दशहरा कमेटी खरड़ द्वारा दशहरा उत्सव की पहली शोभा यात्रा 14 अक्टूबर को

लायंस क्लब खरड़ उमंग की ओर से स्थानीय श्री राम भवन में सात दिवसीय मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जा रहा है

लायंस क्लब खरड़ उमंग की ओर से स्थानीय श्री राम भवन में सात दिवसीय मेडिकल चेकअप कैंप लगाया जा रहा है

भारतीय एकता मंच 27 सितंबर को लगाएगा नि:शुल्क मेडिकल एवं ब्लड टेस्टिंग कैंप

भारतीय एकता मंच 27 सितंबर को लगाएगा नि:शुल्क मेडिकल एवं ब्लड टेस्टिंग कैंप