Monday, October 05, 2026
BREAKING
• जनता दर्शन : सीएम योगी ने कहा- उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय • पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन के बीच हैदराबाद हाउस में अहम बैठक • पिछले एक दशक में कला की जगह धीरे-धीरे मनोरंजन लेता जा रहा है : रब्बी शेरगिल • भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल • अगले चरण के जीएसटी सुधार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' विजन को मिलेगा सपोर्ट : वित्त मंत्री सीतारमण • दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान • राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत, भारत-स्विट्जरलैंड सहयोग को मिलेगा नया आयाम • स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया • मोकामा में गंगा पर नया डबल लाइन रेल पुल परिचालन के लिए तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत • एआई भारत जैसे उभरते देशों के किसानों को सशक्त बनाने का बन सकता है प्रभावी माध्यम : विश्व बैंक प्रमुख

पंजाब

30 अगस्त से शुरू होगी शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग: शुभमन, अर्शदीप रहे मौजूद; 250 खिलाड़ियों को मिलेगा मंच

02 अगस्त, 2026 08:13 PM

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का आधिकारिक ऐलान किया गया। इस दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, पंजाब के खेल मंत्री मीत हेयर और पीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता मौजूद रहे।

घोषणा के अनुसार, लीग की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। इसमें पंजाब के विभिन्न जिलों के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 120 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जबकि करीब 250 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के पूल से टीमों का गठन होगा। भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने कहा कि यह लीग पंजाब के युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच साबित होगी।

उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी आगे चलकर पंजाब और भारत के लिए खेलना चाहते हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा साबित करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। खेल मंत्री मीत हेयर ने कहा कि पंजाब के लिए यह गर्व की बात है कि शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने पंजाब की क्रिकेट विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया और आज भारतीय क्रिकेट में पंजाब के खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण योगदान है।


मीत हेयर ने बताया कि लीग का उद्देश्य केवल स्थापित खिलाड़ियों को मंच देना नहीं, बल्कि जिला और स्थानीय स्तर पर नियमित क्रिकेट खेलने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को आगे लाना है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं के आधार पर खिलाड़ियों का चयन कभी भी किया जा सकता है और यह लीग भी खिलाड़ियों के लिए अपनी क्षमता साबित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
पीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता ने कहा कि लीग में खिलाड़ियों का प्रदर्शन भविष्य के चयन में अहम भूमिका निभाएगा, हालांकि किसी खिलाड़ी के चयन के लिए इस लीग में खेलना अनिवार्य नहीं होगा। चयन हमेशा खिलाड़ी के समग्र प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, लेकिन यहां अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को निश्चित रूप से फायदा मिलेगा।


उन्होंने बताया कि लीग में छह टीमें मोहाली, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, बठिंडा और फाजिल्का का प्रतिनिधित्व करेंगी। मुकाबले 30 अगस्त से सितंबर तक खेले जाएंगे, जबकि 12 सितंबर को सेमीफाइनल होंगे। प्रतिदिन दो मैच आयोजित किए जाएंगे, जिनमें एक दिन और एक शाम का मुकाबला होगा। प्रत्येक टीम केवल एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को ही शामिल कर सकेगी।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए ही प्रतियोगिता का कार्यक्रम तैयार किया गया है। मीत हेयर ने कहा कि जिस तरह आईपीएल ने भारतीय क्रिकेट को नई प्रतिभाएं दी हैं, उसी तरह शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग भी पंजाब के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का मजबूत मंच बनेगी। उन्होंने बताया कि लीग के सभी मुकाबलों में दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

मैड संधू की ह*त्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने की पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पत्नी से मुलाकात, लिया आशीर्वाद

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार पर परगट सिंह बोले- ‘ऐसी कोई बात नहीं’, भगवंत मान को भी दिया जवाब

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत गांव मूलोवाल में घर-घर पहुंचे दलवीर सिंह ढिल्लों

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा

सीजीसी यूनिवर्सिटी, झंजेड़ी में 1,000 से अधिक युवा "वॉक फॉर नशा मुक्त युवा" में शामिल हुए

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ अभियान के तहत जीरकपुर में जागरूकता शिविर

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से तीन बसें श्री अमृतसर साहिब के लिए रवाना

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ सीजन-4 के तहत जिला स्तरीय खेलों के तीसरे दिन विभिन्न खेल मुकाबले आयोजित

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

तीर्थ यात्रा आपसी भाईचारे, सद्भावना और सुखद यादगार अनुभव का अवसर: कुलवंत सिंह

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

सीमा पार से हथियार और विस्फोटक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश; एक AK-47 राइफल और दो हैंड ग्रेनेड सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार