Friday, July 10, 2026
BREAKING
वैश्विक ऊर्जा स्वतंत्रता दिवस: स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा ही भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला IVF क्लीनिकों को लेकर बड़ा फैसला, NCW ने कानूनों की समीक्षा के लिए पैनल का किया गठन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे पीएम मोदी, भारत-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप का किया शुभारंभ राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बताया मजबूत भारत का अहम स्तंभ भारत-चीन सहयोग को नई गति देने पर जोर, राजदूत विक्रम दोरैस्वामी की क्वानझोउ में अहम बैठक डीपीआईआईटी ने फुटवियर उद्योग को दी बड़ी राहत, गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों में संशोधन आईटीएडीसी बनेंगे वस्त्र उद्यमियों और एमएसएमई के लिए वन-स्टॉप केंद्र, गिरिराज सिंह ने प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा में 18 बड़े फैसले, साइबर से रक्षा तक रणनीतिक साझेदारी का विस्तार नागपुर में शुरू हुई तीसरी ब्रिक्स परिवहन कार्य समूह की बैठक, टिकाऊ परिवहन पर मंथन पीएम मोदी ने दिया निःस्वार्थ सेवा और समर्पण का संदेश

खेल

2nd Test : सुंदर ने भारत की खराब बल्लेबाजी के बीच पिच पर दिया बयान, आसानी से बनाए जा सकते हैं रन

24 नवंबर, 2025 09:53 PM

गुवाहाटी : भारतीय ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने कहा है कि गुवाहाटी की पिच अभी भी बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है, और अगर इस पर टिक कर बल्लेबाजी की जाए तो आसानी से रन बनाए जा सकते हैं। हालांकि गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन इसके बिल्कुल उलट और निराशाजनक रहा। दक्षिण अफ्रीका के 489 रन के जवाब में भारत सिफऱ् 201 रन बनाकर आउट हो गया। 

बल्लेबाजी में 93 रनों की बेहतरीन पारी खेलने वाले माकर यानसन ने गेंदबाजी में सबसे अधिक छह विकेट लिए और उनकी शॉटर् गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए। यानसन ने अपने छह विकेटों में से चार विकेट शॉर्ट गेंदों से हासिल किए। जहां तक गेंद-दर-गेंद का आंकड़ा उपलब्ध है, उसके अनुसार किसी भी विदेशी तेज गेंदबाज ने भारत की धरती पर एक पारी में शॉटर् गेंदों से इतने विकेट नहीं लिए हैं। 

यानसन की शॉर्ट गेंदों पर अतिरिक्त उछाल था, जिसने रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल और जसप्रीत बुमराह को अपना शिकार बनाया। ऐसे में यह सवाल लाज़मी है कि जिस पिच को कुलदीप यादव ने गुवाहाटी टेस्ट के दूसरे दिन 'रोड' कहा था, क्या वह बदल चुकी है? क्या उस पर अब रन बनाना कठिन हो गया है? लेकिन वॉशिंगटन का मानना है कि पिच अभी भी बल्लेबाजी के लिए काफी मुफीद है। 

उन्होंने कहा, 'यह पिच मुश्किल नहीं थी। यह बहुत अच्छी पिच थी। भारत में आपको हर दिन ऐसी सतह नहीं मिलती। अगर आप पिच पर समय बिताते हैं, तो रन बनाए जा सकते हैं। साथ ही अगर कोई बल्लेबाज थोड़ा टिक कर बल्लेबाजी करता है तो उसे रन बनाने से रोकना काफ़ी मुश्किल है।' 

यानसन को मिल रहे अतिरिक्त उछाल के बारे में वॉशिंगटन ने कहा, 'पिच बिल्कुल भी असमान नहीं थी। बस वह सबसे लंबे गेंदबाजों में से हैं और उस लेंथ से अतिरिक्त उछाल निकाल लेते हैं। यह बल्लेबाज और गेंदबाज के बीच की लड़ाई है। हमारे और उनके बल्लेबाज अलग हैं, गेंदबाज अलग हैं। कभी हमारे गेंदबाज सात-आठ विकेट ले आते हैं, कभी विपक्षी टीम नहीं ले पाती। कभी बल्लेबाज बहुत अच्छा खेल जाते हैं। यानसन ने आज बेहतरीन गेंदबाजी की।' 

भारतीय बल्लेबाजों में ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल जैसे बल्लेबाज कुछ आक्रामक शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। जब वॉशिंगटन से पूछा गया कि क्या उन शॉट्स को खेलने की जरूरत नहीं थी, तो उन्होंने रणनीतिक आजादी पर जोर दिया। इस संदर्भ में वॉशिंगटन ने कहा, 'बल्लेबाजी करने के कई तरीके होते हैं। हर बल्लेबाज अपनी योजना के हिसाब से चलता है। ख़ासकर ऐसी पिच पर तो अलग-अलग योजना के लिए काफ़ी संभावना है। हम अपनी योजनाओं पर भरोसा रखते हैं। कई बार नतीजा वैसा नहीं आता जैसा हम चाहते हैं, लेकिन यही खेल है।' 

वॉशिंगटन ने पिछले 7 टेस्ट पारियों में 7 अलग-अलग स्थान पर बल्लेबाजी की है। इसी सीरीज के पहले टेस्ट में वॉशिंगटन ने नंबर तीन पर बल्लेबाजी की थी और दूसरे टेस्ट में उन्हें नंबर आठ पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। हालांकि वॉशिंगटन इससे निराश नहीं हैं। उन्होंने इसके बारे में कहा, 'मैं वही खिलाड़ी बनना चाहता हूं जिसे टीम को जहां भी जरूरत पड़े, वहां उतारा जा सके। टीम जहां कहे, मैं बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों के लिए तैयार रहता हूं। हर स्थिति मेरे लिए रोमांचक है। अलग रोल निभाने का मौका मिलता है और यह मौका हर किसी को नहीं मिलता। यह मेरे लिए उत्साहित करने वाली बात है।' 

वॉशिंगटन ने आगे टीम भावना पर जोर दिया, 'यह टीम गेम है। रणनीतियां हालात और विपक्षी टीम के हिसाब से बदलती हैं। फ़ुटबॉल में भी बड़े खिलाड़ी कभी 20 या 30 मिनट ही खेल पाते हैं। यही रणनीति का हिस्सा होता है। इसलिए टीम जहां भी कहे, मैं वहीं खेलने में सबसे ज़्यादा खुश हूं।' 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

'4 मुकाबलों के बाद आप बुरी टीम नहीं बन जाते', तीसरे टी20 में करारी हार के बाद बोले कोच गंभीर

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

भारतीय टीम को मिली टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी हार, नॉटिंघम में ताश के पत्तों की तरह बिखरी बल्लेबाजी

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

फीफा वर्ल्ड कप : अर्जेंटीना ने 0-2 से पिछड़ने के बाद की शानदार वापसी, मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

नोवाक जोकोविच विंबलडन सेमीफाइनल में, 5 घंटे 15 मिनट की मैराथन जीत से रचा इतिहास

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा

स्विट्जरलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराया, 72 साल बाद क्वार्टर फाइनल में पहुंचा