Sunday, August 23, 2026
BREAKING
गैंगस्टरां ते वार का 215वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी; 341 गिरफ्तार अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्ति 10 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी; 36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी: तरुनप्रीत सिंह सौंद 26 अगस्त को बठिंडा में होगी एन.आर.आई. मिलनी; सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी होंगे शामिल: डॉ. रवजोत सिंह पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत 518.81 करोड़ रुपये जारी; 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ: डॉ. बलजीत कौर भारत को रक्षा क्षेत्र में बनना होगा आत्मनिर्भर, किसी देश पर निर्भर नहीं रह सकते: राजनाथ सिंह भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई उड़ान, अगले दशक में 40-45 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान न्यू जर्सी में गूंजा ‘वाइब्रेंट गुजरात’ का विजन, सीएम भूपेंद्र पटेल ने निवेश और संस्कृति पर दिया जोर रेल परिवहन में नया रिकॉर्ड, गुजरात में पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का संचालन राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर नितिन गडकरी, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

पंजाब

26 अगस्त को बठिंडा में होगी एन.आर.आई. मिलनी; सात जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी होंगे शामिल: डॉ. रवजोत सिंह

23 अगस्त, 2026 07:24 PM

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार द्वारा प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं, शिकायतों और विभिन्न मुद्दों के प्रभावी एवं समय पर समाधान के लिए एन.आर.आई. मिलनियों का सिलसिला जारी रखते हुए 26 अगस्त, 2026 को बठिंडा में एन.आर.आई. मिलनियां आयोजित की जा रही है।

पंजाब के एन.आर.आई. मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस मिलनी के दौरान प्रवासी पंजाबी अपनी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को सीधे तौर पर राज्य के वरिष्ठ नागरिक एवं पुलिस अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का उद्देश्य प्रवासी पंजाबियों को सामना कर रही समस्याओं की मौके पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के समन्वय से संभव समाधान सुनिश्चित करना है।

एन.आर.आई. मुलाकात का विवरण देते हुए एन.आर.आई. मंत्री ने बताया कि यह मिलनियां 26 अगस्त, दिन बुधवार को सुबह 11:00 बजे, होटल सेपल, जी.टी. रोड, निकट तिकोनी, बठिंडा में होगी। उन्होंने बताया कि इस एन.आर.आई. मिलनी में बठिंडा, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब और मानसा जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबी भारतीय शामिल हो सकेंगे।

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारे के लिए पहले भी विशेष एन.आर.आई. मिलनियां आयोजित की गई हैं। इसी कड़ी के तहत एस.ए.एस. नगर (मोहाली) और लुधियाना में दो एन.आर.आई. मिलनियां आयोजित की जा चुकी हैं, जिनमें कुल आठ जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों और मुद्दों की सुनवाई की गई।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार प्रवासी पंजाबियों को अपने परिवार का महत्वपूर्ण हिस्सा मानती है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे संवाद, पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि विदेशों में बसने वाले पंजाबियों के पंजाब से संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ उनकी संपत्ति, पारिवारिक, प्रशासनिक, कानूनी और अन्य शिकायतों के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने प्रवासी पंजाबियों से अपील की कि वे इस एन.आर.आई. मिलनी में शामिल होकर अपनी समस्याओं और मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के ध्यान में लाएं, ताकि उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई को तेज किया जा सके।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

गैंगस्टरां ते वार का 215वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी; 341 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 215वाँ दिन: पंजाब पुलिस ने 584 स्थानों पर की छापेमारी; 341 गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्ति 10 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े दो व्यक्ति 10 अत्याधुनिक पिस्तौलों सहित गिरफ्तार

पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी; 36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी: तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार ने ग्रामीण आवास योजना में लाई तेजी; 36,792 घरों के लिए वित्तीय सहायता को मंजूरी: तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत 518.81 करोड़ रुपये जारी; 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा विधवा एवं निराश्रित महिला वित्तीय सहायता योजना के तहत 518.81 करोड़ रुपये जारी; 7 लाख से अधिक महिलाओं को मिल रहा लाभ: डॉ. बलजीत कौर

CM भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व जस्टिस को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला

CM भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर ने पूर्व जस्टिस को भेजा नोटिस, जानें क्या है मामला

Hoshiarpur में दो गुटों में खूनी झड़प, दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां

Hoshiarpur में दो गुटों में खूनी झड़प, दिनदहाड़े चली ताबड़तोड़ गोलियां

24 से 31 अगस्त तक किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर पंधेर का बड़ा ऐलान

24 से 31 अगस्त तक किसानों-मजदूरों के मुद्दों पर पंधेर का बड़ा ऐलान

Punjab: 35 बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग, धुएं से घुटने लगा दम, तोड़ने पड़े शीशे

Punjab: 35 बच्चों से भरी स्कूल वैन में आग, धुएं से घुटने लगा दम, तोड़ने पड़े शीशे

रणजीत सिंह पर कार्रवाई को लेकर बलतेज पन्नू बोले- कानून के माध्यम से लेंगे एक्शन

रणजीत सिंह पर कार्रवाई को लेकर बलतेज पन्नू बोले- कानून के माध्यम से लेंगे एक्शन

पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना के तहत 75,199 लाभार्थियों को 383.52 करोड़ रुपये जारी: डॉ. बलजीत कौर