Saturday, July 11, 2026
BREAKING
IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट! ‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी आमिर खान-गौरी स्प्रैट फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, पूर्व पत्नी किरन राव, मां और बहनें भी रहेंगी साथ Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को सजा दी, फटकार लगाई; पर 2 रहम भी फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए

खेल

15 छक्कों के साथ शतक, AB de Villiers ने की जोरदार वापसी, मचाया कोहराम

11 मार्च, 2025 06:57 PM

आखिरकार क्रिकेट फैंस को एक बार फिर से दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स (AB de Villiers) का तूफान देखने को मिल ही गया। सुपरस्पोर्ट पार्क में टाइटन्स लीजेंड्स के लिए बुल्स लीजेंड्स के खिलाफ चैरिटी मैच में खेलते हुए डिविलियर्स ने 15 छक्के जड़ दिए। वह गेंद को इतनी आसानी से हिट कर रहे थे कि ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने महज 17 गेंदों पर ही शतक जड़ दिया जिससे उनकी टीम ने 20 ओवर में 278/7 का स्कोर बनाया। रन चेज में बुल्स लेजेंड्स 14 ओवर में 125/8 रन ही बना पाई।

डिविलियर्स की पारी की खासियत यह भी रही कि उन्होंने क्रिकेट मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। उनकी टीम में एल्बी मोर्कल और क्रिस मॉरिस भी थे। उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ दो डॉट बॉल खेलीं। उन्होंने पारी में सिर्फ छक्के ही लगाए। अंत तक उनका स्ट्राइक रेट 360 रहा। बता दें कि 41 वर्षीय डिविलियर्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बाहर होने के बाद वापसी के लिए तैयार हैं। इस साल की शुरुआत में, डिविलियर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) 2025 के दूसरे संस्करण में गेम चेंजर्स साउथ अफ्रीका चैंपियंस का नेतृत्व करेंगे।

डब्ल्यूसीएल द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में डिविलियर्स ने कहा था कि 4 साल पहले, मैंने सभी क्रिकेट से संन्यास ले लिया था क्योंकि मुझे अब और खेलने की इच्छा नहीं थी। खैर, समय बीत चुका है और मेरे छोटे बेटों ने खेल खेलना शुरू कर दिया है। हम बगीचे में अधिक से अधिक बार खेल रहे हैं और ऐसा लगता है जैसे किसी तरह की लौ फिर से जल गई है। मैं जिम और नेट्स पर वापस जा रहा हूं, और मैं जुलाई में डब्ल्यूसीएल के लिए तैयार हो जाऊंगा।

ऐसा है डीविलियर्स का टी20 करियर
डीविलियर्स टी20 में दक्षिण अफ्रीका के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं (टी20आई, फ्रैंचाइज़ लीग, घरेलू टी20 क्रिकेट सहित)। 17 सालों में उन्होंने 340 टी20 खेले और 320 पारियों में 37.24 की औसत से 9,424 रन बनाए, जिसमें चार शतक और 69 अर्धशतक शामिल हैं। उनका करियर स्ट्राइक रेट 150.13 है और उन्होंने 436 छक्के लगाए हैं जो किसी भी दक्षिण अफ्रीकी द्वारा अब तक सबसे ज्यादा है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट