Friday, July 03, 2026
BREAKING
गुरुपूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम सन्त सुधांशुाजी महाराज के सानिध्य में 4 और 5 जुलाई को हरियाणा में नलकूपों के पानी की होगी मुफ्त जांच, रिपोर्ट के आधार पर तय होगी फसल : नायब सिंह सैनी शोध आधारित, प्रौद्योगिकी-सक्षम और नागरिक-केंद्रित बने समिति तंत्र : हरविन्द्र कल्याण भिवानी में कानूनगो 65 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सतर्कता ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई भाजपा शासन में हरियाणा भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और प्रशासनिक विफलताओं का प्रतीक बन चुका है: राव नरेंद्र सिंह सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की "मुफ्त ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग" की जाएगी : आरती सिंह राव कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : अनिल विज अमृत योजना के कार्यों में अव्यवस्था से सिरसा शहर बेहाल, मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग : कुमारी सैलजा राखीगढ़ी विश्व मानचित्र पर भारत की प्राचीन सभ्यता का सबसे सशक्त प्रतीक बनेगा - मुख्यमंत्री नए आपराधिक कानून लागू करने में हरियाणा देश में नंबर-1, डीजीपी अजय सिंघल ने गिनाईं उपलब्धियां

पंजाब

1000 रुपए महीने का वादा अधूरा, 89 लाख महिलाओं को नहीं मिली सहायता- केवल सिंह ढिल्लों

03 जुलाई, 2026 07:05 PM

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने मांग की कि पंजाब में 'आप' पार्टी के शासन के 51 महीनों का कुल बकाया 51,000 रुपए तुरंत महिलाओं के खातों में स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह राशि 'आप' सुप्रीमो अरविन्द केजरिवाल द्वारा 21 नवंबर 2021 को मोगा में आयोजित “केजरीवाल दी तीसरी गारंटी, महिलावां नू वधाइयां” कार्यक्रम के दौरान दी गई तीसरी गारंटी के अनुसार बनती है।

प्रदेश मीडिया प्रमुख विनीत जोशी की उपस्थिति में ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी के रवैये को पंजाब की महिलाओं के साथ ऐतिहासिक विश्वासघात करार दिया और कहा कि भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल की सहमति से महिलाओं को 2 स्तरों पर धोखा दिया है। पहला, सामान्य वर्ग की महिलाओं को केवल 1,000 रुपए प्रति माह और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति माह देकर मान सरकार ने केजरीवाल के मूल वादे-हर पात्र महिला को 1,000 रुपए प्रति माह-के तहत 51 महीनों के 51,000 रुपए बकाया से उन्हें प्रभावी रूप से वंचित कर दिया है।

दूसरा, केजरीवाल की गारंटी पंजाब की 18 वर्ष से अधिक आयु की प्रत्येक महिला के लिए थी, जिसमें 1.25 करोड़ से अधिक महिलाएं शामिल थीं। लेकिन मान सरकार का दावा है कि केवल 36 लाख महिलाओं को ही राशि हस्तांतरित की गई है। इसका अर्थ है कि 89 लाख से अधिक महिलाओं को वादा की गई 1,000 रुपए सहायता भी नहीं मिली।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि 'आप' पार्टी ने झूठे दावों और प्रचार के माध्यम से लोगों को गुमराह करने की कला में महारत हासिल कर ली है और पंजाब सरकार द्वारा दावा किए गए 36 लाख लाभार्थियों की वास्तविक संख्या इससे काफी कम हो सकती है। ढिल्लों ने याद दिलाया कि मोगा रैली में केजरीवाल ने कहा था, “जो केजरीवाल कहते हैं, वो करके दिखाते हैं।” लेकिन वास्तव में, ढिल्लों के अनुसार यह वादा पंजाब की महिलाओं को गुमराह करने और झूठी गारंटियों के माध्यम से वोट हासिल करने का एक सुनियोजित प्रयास प्रतीत होता है।

ढिल्लों ने आगे कहा कि जब केजरिवाल से पूछा गया था कि इस योजना के लिए धन कहां से आएगा, तब केजरीवाल ने दावा किया था कि पैसों की कोई कमी नहीं है और 20,000 करोड़ रुपए के अवैध रेत खनन को रोककर इस योजना को वित्तपोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा, “लेकिन 'आप' के सत्ता में आने के बाद अवैध खनन रुका नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ गया है। केजरीवाल के अपने ही पैमाने पर यह भगवंत मान और आप नेताओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा पंजाब की महिलाओं के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी, जब तक कि केजरिवाल की गारंटी अनुसार हर रुपया उनके बैंक खातों तक नहीं पहुंच जाता।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

हाईकमान के फैसले से नाराज पूर्व CM चन्नी ने खोला मोर्चा, समर्थकों संग बड़ी रणनीतिक बैठक जारी, कई दिग्गज शामिल

हाईकमान के फैसले से नाराज पूर्व CM चन्नी ने खोला मोर्चा, समर्थकों संग बड़ी रणनीतिक बैठक जारी, कई दिग्गज शामिल

अमित शाह से मुलाकात के बाद सुखजिंदर रंधावा का बयान आया सामने, जानें क्या कहा

अमित शाह से मुलाकात के बाद सुखजिंदर रंधावा का बयान आया सामने, जानें क्या कहा

चुनावों से पहले अकाली दल को बड़ा झटका! बड़े नेता ने थामा BJP का दामन

चुनावों से पहले अकाली दल को बड़ा झटका! बड़े नेता ने थामा BJP का दामन

मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए किसान ले सकते हैं 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी: मोहिंदर भगत

मशरूम उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए किसान ले सकते हैं 80 हजार रुपये तक की सब्सिडी: मोहिंदर भगत

पंजाब द्वारा उज्बेकिस्तान के साथ व्यापार के अवसर तलाशने का प्रयास : खाद्य आयोग ने मध्य एशिया के साथ रणनीतिक संपर्क की अगुवाई की

पंजाब द्वारा उज्बेकिस्तान के साथ व्यापार के अवसर तलाशने का प्रयास : खाद्य आयोग ने मध्य एशिया के साथ रणनीतिक संपर्क की अगुवाई की

पंजाब सरकार ने ‘एल्डरलाइन 14567’ के माध्यम से बुजुर्गों के लिए सहायता प्रणाली को किया और अधिक सशक्त

पंजाब सरकार ने ‘एल्डरलाइन 14567’ के माध्यम से बुजुर्गों के लिए सहायता प्रणाली को किया और अधिक सशक्त

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना