Monday, September 21, 2026
BREAKING
पंजाब ने कर चोरों के खिलाफ कसा शिकंजा: ताजा कार्रवाई में 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान जब्त: हरपाल सिंह चीमा नंगल को मिलेगा 500 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: हरजोत बैंस द्वारा 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' में 19 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ विस्तृत बैठकें, मिड-डे-मील और मान-भत्ता वर्करों को दिया भरोसा मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर तीखी नजर रखने के लिए जांच अभियान किया तेज डॉ. बलजीत कौर का भरोसा: 1013 लेक्चरारों की भर्ती में अनुसूचित जातियों का बनता आरक्षित हिस्सा हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा 5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का 'बिग 5' अभियान 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में हिंदी फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार, यामी गौतम ‘बेस्ट हीरोइन’ भारत-न्यूजीलैंड एफटीए 20 अक्टूबर से होगा लागू, पीएम लक्सन ने जताई खुशी 60 नए विमानों की खरीद से भारतीय वायु सेना के परिवहन बेड़े को मिलेगी नई ताकत: रिपोर्ट

पंजाब

नंगल को मिलेगा 500 सीटों वाला अत्याधुनिक ऑडिटोरियम: हरजोत बैंस द्वारा 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' में 19 करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत

21 सितंबर, 2026 08:24 PM

चंडीगढ़/नंगल : नंगल शहर के निवासियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आज डॉ. भीम राव अंबेडकर स्कूल ऑफ एमिनेंस, नंगल में 11 करोड़ रुपये की लागत से 500 सीटों वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण 'भूमि पूजन' कराकर शुरू करवाया।

इसके साथ ही, स. बैंस ने इस स्कूल में 8 करोड़ रुपये की लागत से एक नए अकादमिक ब्लॉक के निर्माण की शुरुआत भी की। इस ब्लॉक में सात अत्याधुनिक लैब और सात नए कमरे बनाए जाएंगे।

इस अवसर पर बोलते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि नंगल में अब तक किसी ऐसे आधुनिक ऑडिटोरियम की कमी थी जहां स्थानीय लोग, शैक्षणिक संस्थान और अन्य संस्थाएं अपने समारोह या अन्य कार्यक्रम कर सकें। उन्होंने कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर के नाम पर बनने वाला यह अत्याधुनिक ऑडिटोरियम न केवल स्कूल के लिए एक बड़ा उपहार होगा, बल्कि नंगल के निवासियों की पुरानी मांग को भी पूरा करेगा।

स. बैंस ने कहा, "500 सीटों वाला यह ऑडिटोरियम, जहां कई तरह के सांस्कृतिक समारोह, सेमिनार और अन्य कार्यक्रम करवाए जा सकेंगे। इसके अलावा ऑडिटोरियम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बहुत बड़ा मंच प्रदान करेगा।"

शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह नया ब्लॉक आधुनिक शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सात अत्याधुनिक लैब और सात नए कमरों से स्कूल के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी और विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षा (प्रैक्टिकल लर्निंग) के लिए बेहतर माहौल तैयार किया जाएगा।

स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयत्नशील है। 'स्कूल ऑफ एमिनेंस' इसी सोच का हिस्सा हैं, जहां विद्यार्थियों को मानक शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों, लैब और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही के दौरान नंगल के विकास के लिए कई बड़ी परियोजनाएं शुरू की गई हैं और आने वाले दिनों में शहर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए विकास कार्यों की रफ्तार और तेज की जाएगी। स. बैंस ने कहा, "नंगल को आधुनिक सुविधाओं वाला बेहतरीन और अधिक सुंदर शहर बनाना मेरी मुख्य प्राथमिकता है।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब ने कर चोरों के खिलाफ कसा शिकंजा: ताजा कार्रवाई में 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान जब्त: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब ने कर चोरों के खिलाफ कसा शिकंजा: ताजा कार्रवाई में 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सामान जब्त: हरपाल सिंह चीमा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ विस्तृत बैठकें, मिड-डे-मील और मान-भत्ता वर्करों को दिया भरोसा

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ विस्तृत बैठकें, मिड-डे-मील और मान-भत्ता वर्करों को दिया भरोसा

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर प्रमुख जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर तीखी नजर रखने के लिए जांच अभियान किया तेज

त्योहारों के सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर तीखी नजर रखने के लिए जांच अभियान किया तेज

डॉ. बलजीत कौर का भरोसा: 1013 लेक्चरारों की भर्ती में अनुसूचित जातियों का बनता आरक्षित हिस्सा हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा

डॉ. बलजीत कौर का भरोसा: 1013 लेक्चरारों की भर्ती में अनुसूचित जातियों का बनता आरक्षित हिस्सा हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा

5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का 'बिग 5' अभियान

5 प्राथमिकताएं, एक मिशन: पंजाब को नशा-मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का 'बिग 5' अभियान

शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में चौथी ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, पीड़ित परिवारों से मिले

शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में चौथी ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्रा को दिखाई हरी झंडी, पीड़ित परिवारों से मिले

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, SGPC के 2 सदस्य पंथ से किए निष्कासित

अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला, SGPC के 2 सदस्य पंथ से किए निष्कासित

गुरदासपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, BJP-AAP वर्कर हुए आमने-सामने

गुरदासपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, BJP-AAP वर्कर हुए आमने-सामने

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन, 3 पिस्तौल बरामद; चार गुर्गे गिरफ्तार