Friday, October 09, 2026
BREAKING
• जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले-हिमाचल में सरकार स्थिर नहीं, कभी भी हो सकते हैं चुनाव • Hamirpur: बीजेपी प्रवक्ता राजेंद्र राणा का CM सुक्खू पर निशाना, सरकारी हेलिकॉप्टर के दुरुपयोग का लगाया आरोप • 'वीरभद्र सिंह का अपना रुतबा था, उनके पोस्टर न लगने से कम नहीं होगा कद' : जगत सिंह नेगी • कृषि विभाग ने हाड़ी की फसलों संबंधी जानकारी देने के लिए लगाया जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैम्प • जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्तदान कैम्प लगाया • पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए • ‘हर दिन, एक कदम आगे’: पंजाब के 19,200 सरकारी स्कूलों में आयोजित मेगा पीटीएम में 21 लाख अभिभावकों ने लिया हिस्सा • ऑपरेशन कवच’: विद्यार्थी-केंद्रित निवारक पुलिसिंग पहल का उद्देश्य ‘कनेक्ट, डिटेक्ट, प्रोटेक्ट’ के त्रि-स्तरीय मॉडल के माध्यम से साथियों के दबाव को सुरक्षा में बदलना • पैस्को के चेयरमैन मेजर (डॉ.) गुरचरण सिंह ने निगम के 48वें स्थापना दिवस पर सभी कर्मचारियों को दी बधाई

पंजाब

‘हर दिन, एक कदम आगे’: पंजाब के 19,200 सरकारी स्कूलों में आयोजित मेगा पीटीएम में 21 लाख अभिभावकों ने लिया हिस्सा

09 अक्टूबर, 2026 08:32 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा को सकारात्मक दिशा देने के लिए एक बड़ी पहल के तहत आज राज्य के सभी 23 जिलों के 19,200 सरकारी स्कूलों में आयोजित मेगा पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) में लगभग 21 लाख अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, क्षमताओं और सुधार की आवश्यकता वाले अन्य क्षेत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों की रिकॉर्ड भागीदारी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत किए जा रहे शैक्षणिक सुधारों के प्रति लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाया है।

मेगा पीटीएम का विवरण साझा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने सरकारी स्कूलों में विश्वास जताने और बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़ने के लिए अभिभावकों का धन्यवाद किया। उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी बधाई दी।

उन्होंने बताया कि ‘हर दिन, एक कदम आगे’ थीम के तहत आयोजित इस पीटीएम में लगभग 21 लाख अभिभावकों ने भाग लिया, जो शिक्षा के क्षेत्र में परिवारों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। इस बैठक की व्यवस्थाओं का जायजा लेने और कार्यवाही का निरीक्षण करने के लिए विभागीय अधिकारियों ने लगभग 2,000 स्कूलों का दौरा भी किया।

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड और परीक्षा के अंकों से आगे बढ़कर मेगा पीटीएम का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच साझेदारी को मजबूत करना है, ताकि प्रत्येक बच्चे को समय पर प्रोत्साहन, मार्गदर्शन और शैक्षणिक सहयोग मिल सके। इस दौरान प्रत्येक बच्चे की समग्र शिक्षा और व्यक्तिगत आवश्यकताओं पर केंद्रित सार्थक विचार-विमर्श भी किया गया।

इस बैठक के दौरान शिक्षकों ने रिपोर्ट कार्ड साझा किए और कक्षाओं में बच्चों के प्रदर्शन, उपस्थिति तथा सीखने के परिणामों पर चर्चा की। इसमें प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमताओं और सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों को उजागर किया गया। शिक्षा मंत्री ने बताया कि अभिभावकों को घर पर बच्चों की पढ़ाई में सहायता करने के व्यावहारिक तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यार्थियों की सीखने संबंधी कमियों को दूर करने में सहयोग कर सकें।

स बैंस ने कहा कि मेगा पीटीएम ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही विद्यार्थी-हितैषी पहलों के बारे में अभिभावकों को जागरूक करने के लिए एक मंच के रूप में भी काम किया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन समितियों (एसएमसी) के सदस्यों का स्कूलों के विकास और सरकारी स्कूलों में सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए धन्यवाद किया।

यह पहल ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ का हिस्सा है, जो शिक्षकों, अभिभावकों और पूरे स्कूल समुदाय के आपसी सहयोग से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है।

स हरजोत सिंह बैंस ने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक बच्चे की सीखने की गति अलग-अलग होती है। घर पर निरंतर प्रोत्साहन और स्कूल में विशेष शैक्षणिक सहयोग से सीखने के परिणामों में बड़ा सुधार लाया जा सकता है। मेगा पीटीएम ने अभिभावकों को अपने बच्चों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने और उनकी निरंतर प्रगति के लिए व्यावहारिक कदम उठाने में मदद की है।

सरकारी स्कूलों को अधिक समावेशी, जवाबदेह और सीखने पर केंद्रित बनाने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा, “मेगा पीटीएम का मुख्य संदेश स्पष्ट है कि प्रत्येक बच्चा महत्वपूर्ण है। मिल-जुलकर आगे बढ़ाया गया हर कदम मायने रखता है। अभिभावक और शिक्षक मिलकर प्रत्येक बच्चे को उसकी पूरी क्षमता तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

कृषि विभाग ने हाड़ी की फसलों संबंधी जानकारी देने के लिए लगाया जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैम्प

कृषि विभाग ने हाड़ी की फसलों संबंधी जानकारी देने के लिए लगाया जिला स्तरीय किसान प्रशिक्षण कैम्प

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्तदान कैम्प लगाया

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने रक्तदान कैम्प लगाया

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ

पंजाब की शिक्षा क्रांति: पंजाब के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए 21 लाख अभिभावकों ने भगवंत मान सरकार से मिलाया हाथ

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न विभागों को एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए विश्वस्तरीय प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

ऑपरेशन कवच’: विद्यार्थी-केंद्रित निवारक पुलिसिंग पहल का उद्देश्य ‘कनेक्ट, डिटेक्ट, प्रोटेक्ट’ के त्रि-स्तरीय मॉडल के माध्यम से साथियों के दबाव को सुरक्षा में बदलना

ऑपरेशन कवच’: विद्यार्थी-केंद्रित निवारक पुलिसिंग पहल का उद्देश्य ‘कनेक्ट, डिटेक्ट, प्रोटेक्ट’ के त्रि-स्तरीय मॉडल के माध्यम से साथियों के दबाव को सुरक्षा में बदलना

पैस्को के चेयरमैन मेजर (डॉ.) गुरचरण सिंह ने निगम के 48वें स्थापना दिवस पर सभी कर्मचारियों को दी बधाई

पैस्को के चेयरमैन मेजर (डॉ.) गुरचरण सिंह ने निगम के 48वें स्थापना दिवस पर सभी कर्मचारियों को दी बधाई

पंजाब जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग ने पर्यावरण संरक्षण उपायों पर करवाया प्रशिक्षण कार्यक्रम

पंजाब जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग ने पर्यावरण संरक्षण उपायों पर करवाया प्रशिक्षण कार्यक्रम

पंजाब सरकार ने अनुसूचित जातियों के 71 लाभार्थियों को 1.52 करोड़ रुपये के ऋण एवं सब्सिडी की वित्तीय सहायता प्रदान की: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार ने अनुसूचित जातियों के 71 लाभार्थियों को 1.52 करोड़ रुपये के ऋण एवं सब्सिडी की वित्तीय सहायता प्रदान की: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट और परगट सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

अमृतसर पहुंचे सचिन पायलट और परगट सिंह, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

विजीलेंस ब्यूरो ने पटवारी और निजी एजेंट को 5,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू