Monday, August 10, 2026
BREAKING
डेमोक्रेटिक सीनेटर का दावा- ‘युद्ध में हार चुके हैं राष्ट्रपति ट्रंप, लंबा खिंचा तो अमेरिका को होगा भारी नुकसान’ दिल्ली मेट्रो पर चढ़ा देशभक्ति का रंग, ‘हर घर तिरंगा’ थीम वाली खास मेट्रो शुरू: Har Ghar Tiranga यूक्रेन ने रूस के औद्योगिक शहर को बनाया निशाना, 13 की मौत और 39 घायल आखिरकार बनी सहमति; Haryana में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म...मंत्री अनिल विज से हुई बैठक में लिया फैसला मिलावटखोरों की खैर नहीं...खाद्य सुरक्षा पर हरियाणा सरकार अलर्ट, मानकों से खिलवाड़ पर कार्रवाई का तंत्र मजबूत करने की तैयारी अम्बाला फ्री होल्ड नीति पर अनिल विज का दबाव आया काम, 11 अगस्त को अधिकारियों के साथ होगी अहम बैठक Kangra: ओपीएस में बदलाव का सवाल ही नहीं, कांग्रेस सरकार अपने फैसले पर कायम : मुकेश अग्निहोत्री घर से नीट का रिजल्ट देखने गया माता-पिता का इकलौता बेटा नहीं लौटा वापिस, परिवार ने लोगों से की मदद की अपील पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन की अटकलों पर हरियाणा CM नायब सैनी का बड़ा बयान, जानें क्या बोले स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा कड़ी, DGP ने तैयारियों का लिया जायजा

पंजाब

‘भगवंत मान के राज में पंजाब बदनाम’, Video शेयर कर बिक्रम मजीठिया ने घेरी AAP सरकार

10 अगस्त, 2026 06:17 PM

चंडीगढ़ : अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोला है। मजीठिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा," देख लो पंजाबियों, ये हैं, आम आदमी पार्टी का बदलाव।"

पंजाब में आम आदमी और व्यापारी सुरक्षित नहीं
“गुरु दोखी” कहकर भगवंत मान पर निशाना साधते हुए मजीठिया ने कहा कि उनके शासन में पंजाब हत्या, लूट और फिरौती के लिए बदनाम हो गया है, पंजाब में आम आदमी और व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उनके मुताबिक, पुलिस की भूमिका अब राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ मामले दर्ज करने तक सीमित होती नजर आ रही है।

लुधियाना और कपूरथला की वीडियो की शेयर
लुधियाना के हरजिंदर सिंह हत्याकांड का जिक्र करते हुए मजीठिया ने हाल ही में सामने आई CCTV फुटेज का हवाला दिया और कहा कि इससे पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति स्पष्ट होती है। उन्होंने कपूरथला के काला संघियां में एक कपड़ा कारोबारी के घर पर हुई फायरिंग की घटना का भी जिक्र किया। मजीठिया ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से साबित होता है कि पंजाब में ‘जंगल राज’ जैसी स्थिति बन गई है। मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास खुद गृह विभाग है, ऐसे में प्रदेश में लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर डर का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भगवंत मान पर पंजाब को दिल्ली के हाथों की ‘कठपुतली’ बनाने का आरोप लगाते हुए तंज कसा कि मुख्यमंत्री को रील बनाने से समय निकालकर पंजाब की जमीनी स्थिति पर भी ध्यान देना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

घर से नीट का रिजल्ट देखने गया माता-पिता का इकलौता बेटा नहीं लौटा वापिस, परिवार ने लोगों से की मदद की अपील

घर से नीट का रिजल्ट देखने गया माता-पिता का इकलौता बेटा नहीं लौटा वापिस, परिवार ने लोगों से की मदद की अपील

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा कड़ी, DGP ने तैयारियों का लिया जायजा

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा कड़ी, DGP ने तैयारियों का लिया जायजा

पंजाब : पुलिस ने किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, मुख्य संचालक गिरफ्तार

पंजाब : पुलिस ने किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, मुख्य संचालक गिरफ्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पेट के कीड़ों से मुक्ति के लिए मोहाली से राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पेट के कीड़ों से मुक्ति के लिए मोहाली से राज्य स्तरीय अभियान की शुरुआत

सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर की नींव रखी

सीएम भगवंत मान ने श्री गुरु रविदास बाणी रिसर्च सेंटर की नींव रखी

फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 3 कांवड़ियों की मौत, 1 घायल

फतेहगढ़ साहिब में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 3 कांवड़ियों की मौत, 1 घायल

‘आप’ आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, 117 सीटों पर बूथ स्तर की तैयारियां शुरू

‘आप’ आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, 117 सीटों पर बूथ स्तर की तैयारियां शुरू

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ को मज़बूत करने के लिए आप पंजाब यूथ विंग ने मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ का किया आयोजन

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ को मज़बूत करने के लिए आप पंजाब यूथ विंग ने मोहाली में ‘पंजाब यूथ रन 2026’ का किया आयोजन

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है गुरु जी की महान विचारधारा का संदेश

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाया जा रहा है गुरु जी की महान विचारधारा का संदेश

पंजाब में खेली जाएगी 'आईपीएल जैसी टी20 लीग', नीलामी में उतरेंगे 450 से ज्यादा खिलाड़ी

पंजाब में खेली जाएगी 'आईपीएल जैसी टी20 लीग', नीलामी में उतरेंगे 450 से ज्यादा खिलाड़ी