Wednesday, September 30, 2026
BREAKING
• किसानों को अनाज मंडी में रात को भी उपलब्ध होगा भोजन : अनिल विज • जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता : श्रुति चौधरी • टैक्स की दरें बढ़ाकर नहीं बल्कि टैक्स का आधार बढ़ाकर मजबूत करेंगे हरियाणा की राजस्व व्यवस्था : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सुरक्षित रक्त की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ब्लड डोनेशन वैन की मदद लेगी - आरती सिंह राव • SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता और हर मतदाता को पूरा अवसर मिले : राव नरेंद्र सिंह • मायावती पर हरियाणा के मंत्री का तंजः ईवीएम को दोष देना ऐसा जैसे बच्चा फेल होने के बाद मास्टर, स्कूल और बेंच को दोष दे • हॉकी अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल रहा विजेता • जनगणना-2027: दूसरे चरण संबंधी फील्ड ट्रेनरों की तीन-दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त • जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले लगे पोस्टर, नशे, पंजाब के पानी और अकाली दल (बादल) के साथ भाजपा के गठबंधन पर पूछे गए 3 सवाल • गौशालाओं में गोवंश की देखभाल के लिए 61 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन देने का फैसला लागू : कीमती भगत

पंजाब

हॉकी अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल रहा विजेता

30 सितंबर, 2026 08:44 PM
जालंधर : पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए करवाई जा रही ‘खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत विभिन्न खेलों के जिला स्तरीय मुकाबले करवाए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और शानदार खेल प्रदर्शन किया।
 
जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने विभिन्न खेलों के नतीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हॉकी अंडर-14 लड़कियों के मुकाबले में दोआबा खालसा स्कूल ने पहला, धनोवाली स्कूल ने दूसरा और सुरजीत सोसाइटी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-21 लड़कियों के हॉकी मुकाबले में खालसा कॉलेज फॉर वुमन ने पहला और सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वुमन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि 21 से 30 साल वर्ग (लड़कियां) के मुकाबले में खालसा कॉलेज फॉर वुमन पहले स्थान पर रहा।
 
जिला खेल अधिकारी ने आगे बताया कि बैडमिंटन अंडर-21 (लड़के) में दानिश भनौट ने अनीश भारद्वाज को फाइनल मुकाबले में 15-9, 15-12 से हराया। 21 से 30 साल (लड़के) के मुकाबले में आशू कुमार ने रिशांत सिद्धू को 15-7, 15-7 से हराया। इसी तरह अंडर-14 लड़कियों में मायरा चोपड़ा ने समायरा ओबेराय को 15-4, 15-7 से हराया। जबकि अंडर-41-50 लड़के में विकास खन्ना ने विशाल शर्मा को 15-4, 15-6 से हराया।
 
कुश्ती अंडर-17 लड़कियों के मुकाबले में सोनाली, यूनाइटेड स्पोर्ट्स क्लब ने पहला, मन्नू जगजीत रेसलिंग अकादमी ने दूसरा और रुपिंदर कौर रहीमपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 ग्रीको रोमन 51 किलो भार वर्ग में मनप्रीत/सुमन पी.ए.पी. ने पहला, हर्षा कौर, लोपिया बस्ती दानिशमंदां ने दूसरा और गौतम हंस राज स्टेडियम ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह फ्री स्टाइल 48 किलो लड़कियों में अमृतपाल वरियाणा ने पहला, लक्ष्यदीप सीचेवाल ने दूसरा और नवजोत बस्ती बावा खेल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
 
जिला खेल अधिकारी ने आगे बताया कि हैंडबॉल अंडर-14 लड़कियों में हैंडबॉल कोचिंग सेंटर दुसांझ कला ने पहला, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुर रसूलपुर ने दूसरा और कैंब्रिज इनोवेटिव स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-17 लड़कियों में हैंडबॉल कोचिंग सेंटर ने पहला, कैंब्रिज इनोवेटिव स्कूल, दुसांझकला ने दूसरा और इनोसेंट हार्ट्स स्कूल नूरपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अंडर-14 लड़के में सरकारी हाई स्कूल नुस्सी ने पहला, कैंब्रिज इनोवेटिव स्कूल ने दूसरा और एम.जी.एन. पब्लिक स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
 
जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, मेहनत और खेल भावना पैदा करने के साथ-साथ उन्हें नशों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।
 
इस मौके पर हॉकी मुकाबलों में खिलाड़ियों को इनाम देने पहुंचे इकबाल सिंह संधू ने उन्हें हमेशा खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। इसी तरह बैडमिंटन इनाम वितरण समारोह के दौरान पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन के ज्वाइंट सचिव तीर्थ शर्मा और सचिन रत्ती पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
 
Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

जनगणना-2027: दूसरे चरण संबंधी फील्ड ट्रेनरों की तीन-दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त

जनगणना-2027: दूसरे चरण संबंधी फील्ड ट्रेनरों की तीन-दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक समाप्त

जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले लगे पोस्टर, नशे, पंजाब के पानी और अकाली दल (बादल) के साथ भाजपा के गठबंधन पर पूछे गए 3 सवाल

जालंधर में अमित शाह की रैली से पहले लगे पोस्टर, नशे, पंजाब के पानी और अकाली दल (बादल) के साथ भाजपा के गठबंधन पर पूछे गए 3 सवाल

गौशालाओं में गोवंश की देखभाल के लिए 61 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन देने का फैसला लागू : कीमती भगत

गौशालाओं में गोवंश की देखभाल के लिए 61 रुपये प्रति गोवंश प्रतिदिन देने का फैसला लागू : कीमती भगत

एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम ने करवाए नुक्कड़ नाटक

एकल उपयोग वाले प्लास्टिक के विरुद्ध जागरूकता के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम ने करवाए नुक्कड़ नाटक

मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के दिए निर्देश

मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के दिए निर्देश

अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू

अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू

पीपीसीबी के ‘मिशन क्लीन पटियाला’ के तहत 13.79 टन कचरा हटाया गया; गतिविधियों की निगरानी के लिए डैशबोर्ड लॉन्च, बेहतर प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं को किया गया सम्मानित

पीपीसीबी के ‘मिशन क्लीन पटियाला’ के तहत 13.79 टन कचरा हटाया गया; गतिविधियों की निगरानी के लिए डैशबोर्ड लॉन्च, बेहतर प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं को किया गया सम्मानित

डॉ. बलबीर सिंह ने छह नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

डॉ. बलबीर सिंह ने छह नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

अमृतसर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम - रवनीत बिट्टू

भाजपा सरकार बनी तो दो साल में नशा, माफिया और बेरोजगारी पर लगेगी लगाम - रवनीत बिट्टू