Friday, May 15, 2026
BREAKING
योगी सरकार का अस्पतालों और चिकित्सकों के डाटा सत्यापन से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर फोकस 'दिल्ली सरकार का कोई भी मंत्री एक साल सरकारी विदेश यात्रा पर नहीं जाएगा’, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ऐलान पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी की वकालत पर सवाल, बार काउंसिल ने मांगी पूरी डिटेल 15 दिन तक मलेशिया फंसा जालंधर का आकाश लौटा भारत, संत बलबीर सिंह सीचेवाल का जताया आभार पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, 26 मई को होगा मतदान योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, कोई मां शायद ही अब उनके पास अपने बच्चे को भेजेगी: उज्जवल भसीन पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं : अनिल विज भाजपा की यह जीत कोई सामान्य जीत नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की जीत है: नायब सैनी भाजपा सरकार एमएसपी देने की जगह किसानों को धोखा देती है : दुष्यंत चौटाला करनाल और फरीदाबाद स्मार्ट सिटी परियोजना की अवधि 2027 तक बढ़ी

हिमाचल

हिमाचल में भारी बारिश से मची तबाही पर छलका CM सुक्खू का दर्द...लोगों से की भावुक अपील

16 सितंबर, 2025 04:32 PM

शिमला : देवभूमि हिमाचल प्रदेश एक बार फिर कुदरत के कहर से कराह रही है। बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने प्रदेश के कई हिस्सों में तबाही का ऐसा मंजर पेश किया, जिसे देखकर रूह कांप जाए। मंडी, हमीरपुर और शिमला समेत कई जिलों में बादल फटने जैसी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

कहीं मातम, तो कहीं जिंदगी की जंग
त्रासदी की सबसे दुखद खबर मंडी जिले के निहरी क्षेत्र से आई, जहां बारिश के कहर ने एक ही झटके में 3 जिंदगियों को छीन लिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि रैस्क्यू टीम ने इसी जगह से 2 लोगों को सुरक्षित बचाने में कामयाबी हासिल की है। वहीं, धर्मपुर में एक व्यक्ति के लापता होने की खबर ने चिंता और बढ़ा दी है। प्रशासन और बचाव दल लापता व्यक्ति की तलाश के लिए युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने खुद महसूस की तबाही की भयावहता
प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि कल रात शिमला में उन्होंने स्वयं इस बारिश की भयावहता को महसूस किया। अपने बयान में उनका दर्द साफ़ झलका। उन्होंने कहा कि सचमुच यह हमारे प्रदेश के लिए बेहद कठिन समय है। मौसम की बदली परिस्थितियों ने तबाही का नया मंजर खड़ा कर दिया है, जिसे देखकर मन बेहद व्यथित है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

प्रशासन को सख्त निर्देश, राहत कार्य तेज
मुख्यमंत्री ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रशासनिक अमले को हाई अलर्ट पर रखा है। उन्होंने सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों को युद्धस्तर पर चलाने के कड़े निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि सरकार की पहली प्राथमिकता हर प्रभावित व्यक्ति तक मदद पहुंचाना और लापता लोगों को सुरक्षित ढूंढना है।

प्रदेशवासियों से अपील, हम मिलकर इस संकट को पार करेंगे
इस मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हम सब मिलकर इस संकट को पार करेंगे। मौसम विभाग ने आज भी कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आप सभी से निवेदन है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और सुरक्षित रहें।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

झूठे वादों और भ्रष्टाचार से तंग जनता इस बार कांग्रेस को नगर निगम से बाहर करेगी : भाजपा

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

सुक्खू सरकार के ‘एंटी चिट्टा मॉडल’ से सीखेंगे बाकी राज्य, NCB ने हिमाचल प्रदेश से मांगी रिपोर्ट

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

बड़ा भंगाल में भी होगा मतदान, Helicopter से पहुंचेगी टीम, 26 मई को करवाई जाएगी वोटिंग

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

केंद्र के तंग करने से नहीं डगमगाएंगे हौसले, मंडी में सीएम सुक्खू ने हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की भरी हुंकार

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

हिमाचल प्रदेश में 16 मई तक अंधड़-बारिश का अलर्ट, चंबा-कांगड़ा-कुल्लू-मंडी में चेतावनी, 18 से मौसम साफ

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

गगल से नोएडा के लिए हवाई सेवा जल्द, जेवर हवाई अड्डे से जुड़ेगा गगल एयरपोर्ट, लोगों को राहत

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

पीएम मोदी की अपील पर बोले सीएम सुक्खू- मैं छोटी इलेक्ट्रिक कार में करता हूं सफर

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

लोक भवन ईंधन संरक्षण क्षेत्र घोषित, घटेगा वाहनों का काफिला, हर रविवार होगा ‘पेट्रोल-फ्री संडे’

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जून के पहले हफ्ते पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर दौड़ेंगी पांच ट्रेनें, लगातार ट्रायल से जनता को जगी आस

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल

जयराम का दावा, मंडी नगर निगम में खिलेगा कमल