Wednesday, July 22, 2026
BREAKING
काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल फार्मा शेयरों में बड़ी गिरावट, जेनेरिक दवाओं पर ट्रंप ने 200 प्रतिशत तक के टैरिफ का किया ऐलान बारिश और हवाओं से हुआ दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहावना, गर्मी से मिली राहत झंडा ऊंचा रहे हमारा- आजाद भारत के तिरंगे झंडे का इतिहास पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस को दी जन्मदिन की बधाई राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस पर केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं असम बाढ़: प्रभावित इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने शुरू की आईसीआर सुविधा पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया सुभाषित, लिखा- नि:स्वार्थ कर्म करने वाला ही श्रेष्ठ है पीएम मोदी ने अजित पवार की जयंती पर उनको याद किया NEET पेपर लीक को PM मोदी ने बताया 'घोर पाप', संसद में चर्चा के लिए सरकार तैयार

हिमाचल

हर किसान के हाथ में होंगे महीने के 25 हजार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर काम कर रही सरकार

03 सितंबर, 2025 08:20 PM

शिमला; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराने के साथ मंगलवार को कई बड़े ऐलान किए। सीएम ने कहा कि जिस दिशा में उनकी सरकार काम कर रही है, उससे गांव में रहने वाले हरेक किसान के हाथ महीने में 25 हजार रुपए की आमदनी होगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार काम कर रही है और इस दिशा में लगातार आगे बढ़ते रहेंगे। आने वाले समय में हिमाचल बैसाखियों के सहारे पर नहीं होगा, बल्कि आत्मनिर्भर बनेगा। विधानसभा में मानसून सत्र के आखिरी दिन संसाधन जुटाने को पॉलिसी बनाने को लेकर आए प्रस्ताव का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूर्व भाजपा सरकार प्रदेश में आर्थिक कुप्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। पूर्व सरकार ने हिमाचल की संपदा को लुटाने का काम किया है। डबल इंजन की सरकार के पास काफी पैसा था, क्योंकि तब राजस्व घाटा अनुदान भी काफी ज्यादा मिलता था और जीएसटी का मुआवजा भी हिमाचल को दिया जा रहा था, मगर वर्तमान सरकार के लिए राजस्व घाटा अनुदान में कटौती हो गई, वहीं मुआवजा भी बंद हो गया। इसके साथ कर्मचारियों को ओपीएस देने के कारण 1600 करोड़ रुपए की अतिरिक्त ग्रांट पर भी कट लग गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को भाजपा शासन से 76,000 करोड़ रुपए का कर्ज़ विरासत में मिला है और भाजपा सरकार द्वारा लिए गए पुराने कर्ज को चुकाने के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ा। हमारी सरकार सभी बिजली परियोजनाओं में हिमाचल के हितों की रक्षा करेगी। किशाऊ बांध तभी बनेगा, जब हरियाणा सरकार बीबीएमबी के 4300 करोड़ रुपए के बकाया भुगतान पर शपथ पत्र दे अन्यथा 10 साल बाद गुरुग्राम में पानी का संकट हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने सदन में ऐलान किया कि आने वाले दिनों में सरकार कई विभागों का युक्तिकरण करेगी। यही नहीं, कुछ विभागों का विलय भी होगा। अधिकांश विभागों में ऊपरी स्तर पर अधिकारी बहुत हैं, लेकिन निचले स्तर पर कर्मियों की कमी है और इस ढांचे को भी उनकी सरकार ठीक करेगी और मित्र भर्ती से इस कमी को पूरा किया जाएगा। सीएम ने सदन में ऐलान किया कि चार जगहों पर जल्दी ही नए हेलिपोर्ट बनाए जाएंगे, वहीं कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए एक साल में जमीन का अधिग्रहण पूरा हो जाएगा। वनखंडी जू से अच्छी आमदनी होगी। निदेशालय स्वास्थ्य के तहत पीजी का नया कॉडर बनाया जाएगा, ताकि डाक्टरों की कमी न हो, वहीं तीन मेडिकल कालेजों में एमआरआई मशीनें तीन महीनों में लगाई जाएगी। ऑटोमेटिड लैब के लिए 75 हजार की राशि दे दी गई है।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Takniki Rojgar Setu Portal: हिमाचल के युवाओं को CM सुक्खू का बड़ा तोहफा! अब घर बैठे मिलेगी मनपसंद नौकरी

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Kangra News: MLA केवल सिंह पठानिया ने ली मानसून समीक्षा बैठक, विभागों को दिए 24 घंटे सतर्क रहने के सख्त निर्देश

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

Shimla: प्रदेश में अब 15 साल तक चल सकेंगे ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट वाहन

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

भाजपा की सीमा देवी बनीं जिला परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष, अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह पर FIR, सरकारी धन के कथित दुरुपयोग पर शिकंजा

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

हिमाचल में दो दिन रेड अलर्ट, लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

संत रामपाल से मिले पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, राजनीति से संन्यास की कही बात

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

एक जिला तीन उत्पाद कार्यक्रम से हिमाचल प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा: CM

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

CM बोले- जल्द लागू होगी नई औद्योगिक नीति, उद्योगों को उपलब्ध करवाई जाएगी सस्ती बिजली

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा

हमीरपुर में स्थापित होगा डेंटल हेल्थ रिसर्च सेंटर, खर्च होंगे 300 करोड़, CM ने की घोषणा