Friday, October 23, 2026
BREAKING
• चार वर्षों से विकास में पिछड़े हिमाचल को डबल इंजन सरकार की ज़रूरत : जयराम ठाकुर • कुलदीप सिंह पठानिया को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का न्योता • रामपुर बुशहर में स्मार्ट एमएसएमई पर कार्यशाला आयोजित • 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का भव्य शुभारंभ • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान • पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति • सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी • रेलवे के बाद पावर सेक्टर को भी निजी हाथों में सौंप रही भाजपा सरकार - दुष्यंत चौटाला • विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा • बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

हरियाणा

हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम प्रदेश में क्या हो रहा है, बिजली निजीकरण पर सरकार की कथनी और करनी में विरोधाभास : कुमारी सैलजा

23 अक्टूबर, 2026 07:53 PM

सिरसा। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने हरियाणा में बिजली वितरण के निजीकरण और बिजली आपूर्ति संकट को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। सांसद ने कहा कि यह बड़ी विडंबना है कि हरियाणा सरकार को खुद नहीं मालूम कि प्रदेश में क्या हो रहा है। सरकार कुछ कहती है और होता कुछ और है। सरकार की कथनी और करनी में भारी विरोधाभास दिखाई दे रहा है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता भुगत रही है। कुमारी सैलजा ने कहा कि गुरुग्राम और नूंह में निजी कंपनी को बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस देने का फैसला हो जाता है और सरकार कहती है कि वह इसके खिलाफ अपील करेगी। आखिर सरकार बताए कि वह किसके खिलाफ अपील करेगी? जब उसकी अपनी नीतियों के तहत निजीकरण का रास्ता खुला है तो अब जिम्मेदारी से बचने का प्रयास क्यों किया जा रहा है? भाजपा सरकार को इस पूरे मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। सांसद ने कहा कि बिजली कर्मचारियों को न इधर का छोड़ा जा रहा है, न उधर का। उनके भविष्य और सेवा सुरक्षा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। दूसरी ओर गुरुग्राम, सिरसा, हिसार, जींद, रोहतक, पानीपत, फरीदाबाद, करनाल और अंबाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की शिकायतों से आम जनता परेशान है। किसान, व्यापारी, छोटे उद्योग और घरेलू उपभोक्ता इसका खामियाजा भुगत रहे हैं।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस बिजली जैसी आवश्यक सेवा को मुनाफे का साधन बनाने के बजाय जनकल्याण की जिम्मेदारी मानती है। सुधार के नाम पर सरकारी बिजली निगमों को कमजोर करना उचित नहीं है। सरकार बताए कि निजीकरण से बिजली दरों, किसानों की रियायतों और गरीब उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा कैसे होगी।
जो सरकार अपनी नीतियों और फैसलों की जिम्मेदारी नहीं ले सकती, उसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं
सांसद ने मांग की कि सरकार कर्मचारियों से तत्काल बातचीत करे, निजीकरण संबंधी फैसले की समीक्षा करवाए और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करे। कुमारी सैलजा ने कहा कि जो सरकार अपनी नीतियों और फैसलों की जिम्मेदारी नहीं ले सकती, उसे सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। जनता को बिजली चाहिए, भाजपा सरकार की निजीकरण नीति का अंधेरा नहीं।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

पावर कट के बीच 'संकटमोचक' बनी हरियाणा पुलिस, हड़ताल के बीच बहाल कराई बिजली आपूर्ति

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

सूरजकुंड दिवाली मेले से स्वदेशी उत्पादों और कारीगरों को मिल रहा नया बाजार : नायब सिंह सैनी

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

विस अध्यक्ष ने की जनप्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

बेगमपुरा’ की परिकल्पना भय, भेदभाव और अन्याय से मुक्त समाज का संदेश देती है : राज्यपाल घोष

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे, मजबूत होगी शिक्षा की नींव : श्रुति चौधरी

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

जीएसटी नंबर जारी करने के बदले 7 हजार रुपये रिश्वत लेते महिला जीएसटी इंस्पेक्टर गिरफ्तार

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

हरियाणा में बिजली संकट पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, निजी कंपनी को दिया गया टेंडर रद्द करने की मांग

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

चंडीगढ़ की MLA हॉस्टल डिस्पेंसरी को मिले 1.20 करोड़ रुपए के चिकित्सा उपकरण, डॉ. सुमिता मिश्रा ने किया उद्घाटन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

हरियाणाः वीटा मिल्क बूथ आवंटन के लिए 23 नवंबर तक मांगे आवेदन

जल्द ही खत्म होगी बिजली कर्मचरियों की हड़ताल, यूनियन के नेता बैठक के लिए तैयारः अनिल विज

जल्द ही खत्म होगी बिजली कर्मचरियों की हड़ताल, यूनियन के नेता बैठक के लिए तैयारः अनिल विज