Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

हरसिमरत ने गृहमंत्री से पंजाब में परीक्षा पेपर लीक की जांच के आदेश देने की मांग की

29 जुलाई, 2026 08:02 PM

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की सांसद हरसिमरत बादल ने बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से पंजाब में परीक्षा पेपर लीक के 11 मामलों की जांच के आदेश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस करोड़ों रुपए के घोटाले का पर्दाफाश किया जाए और उन पांच लाख छात्रों को न्याय दिलाया जाए, जिनके साथ बार-बार पेपर लीक होने से अन्याय हुआ है।

एक बयान में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पेपर लीक की जांच में कोई दिलचस्पी नहीं रखती है, क्योंकि इससे उनके अपने मंत्री ही दोषी ठहराए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसलिए, इस अपराध के दोषियों को सजा देना बहुत जरूरी है क्योंकि उन्होंने एक पूरी पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

हरसिमरत बादल ने दावा किया कि पंजाब के लोग इस बात से परेशान हैं कि आप सरकार की पेपर लीक के लिए जिम्मेदारी तय करने की कोई मंशा नहीं है। भले ही शिक्षा विभाग (जिसने पेपर आयोजित किए), स्वास्थ्य विभाग (जिसने फार्मेसी अधिकारियों का पेपर आयोजित किया) और नोडल पेपर आयोजित करने वाली संस्था - पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड - के कामकाज में गंभीर खामियां पाई गई हैं, फिर भी इनके प्रमुखों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने कहा कि न तो शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह को हटाया गया है और न ही मुख्यमंत्री ने 'सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड' के प्रभारी मंत्री के तौर पर अपनी नैतिक जिम्मेदारी ली है। अकाली नेता ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की पवित्रता खत्म होने के कारण लोगों का आप सरकार की भर्ती परीक्षाएं आयोजित करने की क्षमता पर से भरोसा उठ गया है।


उन्होंने कहा कि पेपर लीक और गड़बड़ियों का मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंच गया है, जिसने कुछ मामलों में भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाने के लिए दखल दिया है, जिसमें एक्साइज इंस्पेक्टरों की परीक्षा भी शामिल है।
उन्होंने गृह मंत्री को बताया कि पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई करने के बजाय आप सरकार मामले को दबाने की कोशिश कर रही है और दावा कर रही है कि राज्य में कोई पेपर लीक नहीं हुआ है। यह तब हो रहा है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 13 मार्च, 2023 को घोषणा की थी कि पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (पीएसटीईटी) का पेपर लीक हो गया था।


हाल ही में सरकार ने माना है कि फार्मेसी ऑफिसर परीक्षा के आयोजन में गंभीर गड़बड़ियां हुई थीं, जिसमें एक संगठित माफिया ने बेईमान लोगों से प्रति व्यक्ति 13 लाख रुपए लिए और उन्हें ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए पेपर के जवाब बताए, लेकिन सरकार ने यह मानने से इनकार कर दिया कि पेपर लीक हुआ था।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष