Tuesday, October 06, 2026
BREAKING
• सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी • हरियाणाः विधानसभा अध्यक्ष ने दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को सहायता राशि के चेक किए भेंट • पलवल में 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते बिल्डिंग इंस्पेक्टर गिरफ्तार • हरविन्द्र कल्याण ने ‘सदस्य परिचय 2024’ पुस्तक का किया विमोचन, 90 विधायकों की विस्तृत जानकारी संकलित • हरियाणा के हर परिवार को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा : आरती सिंह राव • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर कंपनियों के साथ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक निवेश पर विस्तृत चर्चा • सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद प्रदर्शन की क्या जरूरत, क्या विपक्ष सुप्रीम कोर्ट पर दबाव बनाना चाहता है : अनिल विज • Kangra: 58 साल की पक्की नौकरी देने की बातें करने वाली सरकार आऊटसोर्स कर्मियों की नौकरियां छीन रही : जयराम • Bilaspur: ग्रामीण व दुर्गम क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एम्स बिलासपुर की बड़ी जिम्मेदारी : राष्ट्रपति • खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जालंधर में 10 से 17 अक्तूबर तक होंगे राज्य स्तरीय खेल मुकाबले

पंजाब

सीबीआई रेड पर भड़के भगवंत मान, बोले- भाजपा ने शुरू कर दी चुनाव की तैयारी

06 अक्टूबर, 2026 09:01 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने कैंप ऑफिस पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की कथित रेड को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब में चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) तथा सीबीआई का इस्तेमाल पंजाब सरकार और उन्हें बदनाम करने के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भाजपा पंजाब में उन्हें और उनकी सरकार को निशाना बनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने लिखा, “भाजपा ने पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। सीबीआई ने मेरे कैंप ऑफिस पर रेड मारी।” मान ने आरोप लगाया कि आने वाले समय में पंजाब में ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि पंजाब सरकार और उन्हें बदनाम किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों से मिल रहे प्यार को देखकर भाजपा घबरा गई है।

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजवीर घुमन और अन्य से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया गया है।
सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पंजाब के गृह विभाग के जरिए राज्य सरकार ने विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दाखिल की है। यह याचिका डायरी नंबर 62464/2026 के तहत दर्ज की गई है और फिलहाल लंबित है।

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक दिन पहले ईडी की ओर से पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को भेजे गए तीन पत्रों से जुड़े मामले को सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था। हाईकोर्ट ने सीबीआई को मामले में केस दर्ज करने और दो महीने के भीतर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का भी निर्देश दिया था।
ईडी ने अपने पत्रों में आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री के ओएसडी राजवीर घुमन और उनके सहयोगी नितिन गोहल तथा बीर देविंदर प्रशासनिक तबादलों और पोस्टिंग के साथ-साथ सरकारी टेंडरों में कथित तौर पर हस्तक्षेप कर रहे थे। एजेंसी ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।

ईडी की ओर से भेजे गए पत्रों के आधार पर पंजाब पुलिस द्वारा मामला दर्ज नहीं किए जाने के बाद अधिवक्ता निखिल सराफ ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की थी। याचिका में आरोपों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच तथा कथित मनी ट्रेल की भी जांच की मांग की गई थी।
हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच के दौरान पंजाब सरकार और पुलिस से पूरा सहयोग लेने का निर्देश दिया है। साथ ही राज्य सरकार और पुलिस को जांच एजेंसी को सभी जरूरी रिकॉर्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है।
इस बीच, पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए मान सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति का दावा करने वाली सरकार के सामने अब उसकी वास्तविकता उजागर हो गई है।

ढिल्लों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा था कि सरकार ने सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि ईडी के तीन पत्रों के बावजूद पंजाब पुलिस ने एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की।
उन्होंने सीबीआई से निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की उम्मीद जताते हुए पंजाब सरकार और पुलिस से जांच में पूरा सहयोग करने की मांग की थी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जालंधर में 10 से 17 अक्तूबर तक होंगे राज्य स्तरीय खेल मुकाबले

खेड़ां वतन पंजाब दीयां-2026 के तहत जालंधर में 10 से 17 अक्तूबर तक होंगे राज्य स्तरीय खेल मुकाबले

लंबे समय से लंबित लालड़ू की अहम मांग पूरी होने की ओर

लंबे समय से लंबित लालड़ू की अहम मांग पूरी होने की ओर

धर्म युद्ध मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से की मुलाकात, अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ यौन शोषण मामले की एस.आई.टी. से जांच की मांग

धर्म युद्ध मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से की मुलाकात, अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ यौन शोषण मामले की एस.आई.टी. से जांच की मांग

‘युद्ध नशों  विरुद्ध’: राज्य स्तरीय तलाशी अभियान के दौरान 274 हॉटस्पॉट पर छापेमारी; 386 काबू

‘युद्ध नशों  विरुद्ध’: राज्य स्तरीय तलाशी अभियान के दौरान 274 हॉटस्पॉट पर छापेमारी; 386 काबू

19,000 से अधिक किसानों के खातों में 800 करोड़ रुपये जमा: लाल चंद कटारूचक

19,000 से अधिक किसानों के खातों में 800 करोड़ रुपये जमा: लाल चंद कटारूचक

30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-डिविजनल इंजीनियर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-डिविजनल इंजीनियर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू

भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया; योजना के तहत 9.40 करोड़ रुपये के जुर्माने के नोटिस जारी, 7.31 करोड़ रुपये की वसूली: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया; योजना के तहत 9.40 करोड़ रुपये के जुर्माने के नोटिस जारी, 7.31 करोड़ रुपये की वसूली: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार राज्यवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: हरदीप सिंह मुंडियां

भगवंत मान सरकार राज्यवासियों को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: हरदीप सिंह मुंडियां

मान सरकार द्वारा मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मान सरकार द्वारा मत्स्य पालन क्षेत्र को बढ़ावा: गुरमीत सिंह खुड्डियां ने नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख

किसानों को मंडियों में सुचारू खरीद व्यवस्था उपलब्ध करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख