Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

पंजाब

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

16 अगस्त, 2026 06:37 PM

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद तरुण चुघ ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 3 अगस्त के स्पष्ट आदेश की अवहेलना करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अदालत ने सरकार को लंबित DA/DR की सभी किस्तें एक पखवाड़े के भीतर जारी करने तथा बकाया चुकाए जाने तक बड़े पैमाने पर प्रिंट और सोशल मीडिया विज्ञापन जैसे अनुत्पादक खर्च से बचने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों का हक देने के बजाय अपनी और आम आदमी पार्टी की राजनीतिक ब्रांडिंग पर सरकारी खजाना खर्च करने में लगी हुई है।

चुघ ने कहा कि भगवंत मान की नालायकी और नौसिखियेपन ने पंजाब की आर्थिक स्थिति को बदहाल कर दिया है। सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन देने में सरकार की मुश्किलें सामने आती रहती हैं, पंजाब पर 4.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज है और राज्य के संसाधनों पर भारी वित्तीय दबाव है। इसके बावजूद भगवंत मान सरकार पंजाब के सीमित संसाधनों को भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी राजनीतिक टोली की खातिरदारी, प्रचार और ऐशो-आराम पर खर्च करने में लगी हुई है।

चुघ ने कहा कि हाईकोर्ट के 3 अगस्त के आदेश के अनुसार पंजाब सरकार और PSPCL को कर्मचारियों तथा पेंशनरों की सभी लंबित DA/DR किस्तें केंद्रीय पैटर्न के अनुसार जारी करनी हैं। राज्य सरकार के अपने आंकड़ों के अनुसार लगभग 14,191 करोड़ रुपए की देनदारी है और इससे करीब 8 लाख कर्मचारी एवं पेंशनर प्रभावित हैं। अदालत ने भुगतान में देरी होने पर 6 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज का भी निर्देश दिया है।

चुघ ने कहा कि एक तरफ पंजाब का कर्मचारी और पेंशनर अपने वैध बकाए के लिए इंतजार कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ पंजाब सरकार का DIPR देशभर के 70 से अधिक अखबारों में विज्ञापन देने के लिए सरकारी धन खर्च कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल वित्तीय प्राथमिकताओं का सवाल नहीं, बल्कि न्यायालय के आदेश के सम्मान का भी सवाल है, जिसने स्पष्ट रूप से बड़े पैमाने के विज्ञापन अभियानों को अनुत्पादक खर्च बताया है। चुघ ने कहा कि भगवंत मान सरकार की प्राथमिकताएं पंजाब की जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो चुकी हैं। कर्मचारियों और पेंशनरों के 14,191 करोड़ रुपए देने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है, लेकिन अरविंद केजरीवाल और AAP नेतृत्व की राजनीतिक ब्रांडिंग, विज्ञापन तथा ऐशो-आराम और VIP सुविधाओं पर खर्च करने के लिए खजाना खुला है। उन्होंने कहा कि जिस पैसे से पंजाब के कर्मचारियों का हक चुकाया जाना चाहिए, उसका इस्तेमाल राजनीतिक प्रचार और नेताओं की ब्रांडिंग के लिए करना पंजाब के हर करदाता के साथ अन्याय है।

चुघ ने कहा कि हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा है कि जब तक कर्मचारियों और पेंशनरों के सभी बकाया नहीं चुकाए जाते, तब तक पंजाब सरकार बड़े पैमाने पर प्रिंट और सोशल मीडिया विज्ञापन अभियानों जैसे अनुत्पादक खर्च का सहारा न ले। अब मान सरकार को बताना चाहिए कि देशभर के 70 से अधिक अखबारों में विज्ञापन देने पर हो रहा खर्च न्यायालय के इस स्पष्ट आदेश के अनुरूप कैसे है। चुघ ने कहा कि 31 अगस्त 2026 तक पंजाब के मुख्य सचिव को अनुपालन हलफनामा दाखिल करना है। भगवंत मान सरकार को राजनीतिक प्रचार, दिखावे और ऐशो-आराम पर पैसा खर्च करने के बजाय पहले अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का वैध हक चुकाना चाहिए। पंजाब की जनता को विज्ञापन नहीं, जवाबदेही चाहिए और कर्मचारियों को प्रचार नहीं, उनका बकाया DA चाहिए।

 

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान

पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग

पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग

जूडो अंडर-17 लड़कियां 36 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मुस्कान ने मारी बाजी

जूडो अंडर-17 लड़कियां 36 किलोग्राम भार वर्ग मुकाबले में मुस्कान ने मारी बाजी

अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

अंतरराष्ट्रीय एथलीट गुरिंदर बीर सिंह का आदमपुर एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदेगी पंजाब सरकार : लाल चंद कटारूचक्क

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद भरे जाएंगे – भगवंत सिंह मान

नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस में 10 हजार नए पद भरे जाएंगे – भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा बनाया

भगवंत मान सरकार ने ट्रिपल एच स्क्रीनिंग को ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान का हिस्सा बनाया

दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

दिव्यांग व्यक्तियों का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पंजाब सरकार की प्राथमिकता; अब तक करीब 255 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनने के बाद परगट सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका

पंजाब कांग्रेस के प्रेसिडेंट बनने के बाद परगट सिंह ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में मत्था टेका

NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश

NCC की फर्स्ट पंजाब बटालियन के सहयोग से दिया गया स्वच्छता का संदेश