Thursday, July 09, 2026
BREAKING
SIR पर हरियाणा कांग्रेस सक्रिय, प्रभारी संजय दत्त ने जिला अध्यक्षों को दिए दिशा-निर्देश हरियाणा के 16 नए सब-डिवीजनल अस्पतालों में भी जल्द शुरू होगी नि:शुल्क डायलिसिस सेवा : आरती सिंह राव बीजेपी जानबूझकर करती है पेपरों में धांधली, ताकि भर्तियां ना करनी पड़ें- भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री मोदी जींद में आएं तो मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू करवा कर जाएंः दुष्यंत चौटाला 'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत 343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग हरियाणा में ग्रुप A और B अधिकारियों के लिए अहम खबर,अब बिना इस मंजूरी के नहीं होगा प्रमोशन 'अब आपकी बारी है मेरा साथ देने की'...हुड्डा के जवाब पर सुरजेवाला के पलटवार से कांग्रेस नेताओं में दिखी खींचतान हरियाणा के होनहार छात्रों के लिए खुशखबरी, Super-100 में बढ़ा सीटों का दायरा...नए दाखिलों का शेड्यूल जारी ड्रोन धारक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, ड्रोन पर मिलेगा पूरा मालिकाना हक... 1 लाख की सिक्योरिटी होगी वापिस

पंजाब

'सतलुज' फिल्म पर सियासत: दलजीत सिंह चीमा बोले- अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक गलत

09 जुलाई, 2026 07:35 PM

चंडीगढ़ : फिल्म 'सतलुज' को लेकर शुरू हुए विवाद के बीच शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलजीत सिंह चीमा की प्रतिक्रिया सामने आई है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का समर्थन करते हुए चीमा कहा कि यदि कोई फिल्म ऐतिहासिक तथ्यों और न्यायालय द्वारा स्थापित घटनाओं पर आधारित है, तो उसे प्रदर्शित होने से नहीं रोका जाना चाहिए। लोकतंत्र में लोगों को सच्चाई जानने और स्वयं निर्णय लेने का अधिकार मिलना चाहिए।

दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का रुख इस मुद्दे पर पूरी तरह स्पष्ट है। देश में फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन का सम्मान होना चाहिए और किसी भी रचनात्मक अभिव्यक्ति पर अनावश्यक प्रतिबंध नहीं लगाया जाना चाहिए। यदि किसी ऐतिहासिक घटना पर आधारित फिल्म बनाई गई है और उससे जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट तक अपना निर्णय दे चुका है, तो ऐसी फिल्म को रोकने का कोई औचित्य नहीं बनता। जिन लोगों को जसवंत सिंह खालड़ा के अपहरण और उनकी हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया, उनकी सजा को सुप्रीम कोर्ट ने भी बरकरार रखा है और कई दोषियों को उम्रकैद की सजा मिल चुकी है। ऐसे में यदि इन्हीं तथ्यों के आधार पर फिल्म बनाई गई है, तो उसे दर्शकों तक पहुंचने दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि सरकार किसी फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं होने देती, तो यह सेंसरशिप का एक रूप है। चूंकि फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है, इसलिए अधिक से अधिक लोगों को इसे देखना चाहिए ताकि वे स्वयं तथ्यों को समझ सकें और अपनी राय बना सकें। देश में हर विषय पर सेंसरशिप लगाने की प्रवृत्ति ठीक नहीं है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले भी 'द कश्मीर फाइल्स', 'द केरला स्टोरी' समेत कई विवादित विषयों पर आधारित फिल्में आई हैं और उन पर व्यापक चर्चा हुई। ऐसे में केवल 'सतलुज' को अलग नजरिए से देखना उचित नहीं है। चीमा ने कहा कि जनता को यह अवसर मिलना चाहिए कि वह स्वयं देखे कि उस दौर में क्या हुआ था, किसकी क्या भूमिका रही और किसने अत्याचार किए। अंतिम फैसला जनता को ही करना चाहिए, न कि सरकार को।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग

343 उम्मीदवारों की भर्ती पर पंजाब सरकार घिरी, अकाली दल ने नियुक्ति पत्र जारी करने की उठाई मांग

गणना फॉर्म भरने और जमा करवाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सभी पोलिंग बूथों पर दो दिवसीय एस.आई.आर. विशेष शिविर लगाया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा

गणना फॉर्म भरने और जमा करवाने के लिए 11 और 12 जुलाई को सभी पोलिंग बूथों पर दो दिवसीय एस.आई.आर. विशेष शिविर लगाया जाएगा: सीईओ अनिंदिता मित्रा

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा; सड़कों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट जारी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा; सड़कों के लिए 60 लाख रुपये की ग्रांट जारी

 गुरमीत सिंह खुड्डियां और जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा

गुरमीत सिंह खुड्डियां और जम्मू-कश्मीर के मंत्री सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा

6 महीनों में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 2.42 लाख से अधिक मरीजों को 852 करोड़ रुपये के 4.79 लाख कैशलेस उपचार उपलब्ध कराए गए

6 महीनों में ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 2.42 लाख से अधिक मरीजों को 852 करोड़ रुपये के 4.79 लाख कैशलेस उपचार उपलब्ध कराए गए

सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं?

सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं?

'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग

'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब

केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे

केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे

पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना