Wednesday, July 08, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

पंजाब

सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं?

08 जुलाई, 2026 07:33 PM

चंडीगढ़ : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' विवादों में है और इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज के महज 48 घंटों के अंदर हटा दिया गया। इस फैसले के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली इकाई) ने बुधवार को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने फिल्म देखी। अकाली दल के नेताओं का दावा है कि वे इस फिल्म को घर-घर तक लेकर जाएंगे और जहां से भी उन्हें फिल्म दिखाने की मांग रखी जाएगी, उसे किया जाएगा। आईएएनएस से बात करते हुए शिरोमणि अकाली दल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष परमजीत सिंह सरना ने कहा कि 1947 की आजादी के बाद से सिख समुदाय के साथ लगातार अन्याय हो रहा है। आजादी के 80 साल बाद भी सरकार ने सिखों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा, “सिखों पर जो जुल्म हुए, उन पर एक फिल्म बनाई गई। पिछले 30 साल में ऐसी कोई फिल्म नहीं बनी। यह लोकतांत्रिक देश है, लोगों को यह जानना चाहिए कि सिखों पर किसने जुल्म किया। सरकार को खुद यह काम करना चाहिए था ताकि लोगों को सच्चाई पता चले और वे सिखों के खिलाफ न खड़े हों।”

सरना ने आगे कहा कि सरकार के बड़े-बड़े अधिकारी गलत सलाह देकर फिल्म पर बैन लगवाने में सफल हो गए। उन्होंने पूछा, “जिस कमेटी में सिख सदस्य ही नहीं हैं, उस कमेटी का क्या फायदा? केवल सिंह ढिल्लों ने कमेटी बनाई है तो उसमें कौन-कौन है?” उन्होंने जोर देकर कहा कि जो सिख जिंदा रहेगा और वह फिल्म जरूर देखेगा।

वरिष्ठ अकाली नेता मंजीत सिंह जी.के. ने कहा कि फिल्म को सालों तक रोका गया। पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई और महज तीन दिन चलने के बाद बैन लगा दिया गया। उन्होंने तीखा सवाल किया, “कश्मीर फाइल्स और केरला स्टोरी जैसी फिल्में चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं चल सकती? यह साफ तौर पर सिखों के इतिहास को दबाने की कोशिश है।”

मंजीत सिंह जी.के. ने कहा, “हम इस फिल्म को दिखाकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। हमारा इतिहास सदियों पुराना है। लोग इस फिल्म को देखना चाहतीे हैं, तो इसे क्यों रोका जा रहा है, यह सोचने वाली बात है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर गुरुद्वारों से फिल्म दिखाने की फरमाइश आएगी तो वे वहां भी फिल्म दिखाएंगे। फिल्म को घर-घर पहुंचाने का संकल्प भी उन्होंने जताया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग

'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब

केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे

केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे

पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना

पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना

Punjab के कर्मचारियों को DA और एरियर कब मिलेगा? हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए दी नई तारीख

Punjab के कर्मचारियों को DA और एरियर कब मिलेगा? हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए दी नई तारीख

फिल्म सतलुज को लेकर अकाली दल का बड़ा फैसला, पंजाब के हर गांव और हर कोने में...

फिल्म सतलुज को लेकर अकाली दल का बड़ा फैसला, पंजाब के हर गांव और हर कोने में...

चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज

चरणजीत चन्नी गुट के बारे जानें क्या बोले पंजाब कांग्रेस इंचार्ज

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें बरकरार, हाईकोर्ट ने ED से मांगी Report

गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश

गुरदासपुर में SIR ड्यूटी से परेशान सरकारी टीचर ने नहर में लगाई छलांग, गोताखोर कर रहे तलाश

पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ

पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ