Friday, August 21, 2026
BREAKING
गुरुग्राम में व्यवस्थाओं में लगातार हो रहा सुधार, नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर सरकार का जोर : नायब सिंह सैनी ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य का बुनियादी ढांचा मजबूत करने पर जोर : आरती सिंह राव ₹8,000 रिश्वत लेते बिचौलिया रंगे हाथों गिरफ्तार, पुलिस उप निरीक्षक भी पकड़ा हरियाणा: चीनी की जमाखोरी पर सख्ती, सरकार ने लागू की स्टॉक सीमा हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदलः 6 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले राहुल गांधी को छपास और चिपकू रोग हो गया है, वो हर रोज अखबार में छपना और टीवी स्क्रीन पर चिपके रहना चाहते हैं" : अनिल विज कर्मचारियों के हित सर्वोपरि: अनिल विज ने सुनी अनुबंधित विद्युत व नगरपालिका कर्मियों की मांगें हरियाणा में लागू करेंगे "वाटर सिक्योर हरियाणा" कार्यक्रम : श्याम सिंह राणा सज्जन कुमार को लेकर दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भड़के दंगा पीड़ितों की कल्याण समिति के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के नेता पंजाब बंद का दिखा असर, कई बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही

पंजाब

सज्जन कुमार को लेकर दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर भड़के दंगा पीड़ितों की कल्याण समिति के अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल के नेता

21 अगस्त, 2026 08:33 PM

लुधियाना : दंगा पीड़ितों की कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरजीत सिंह और शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने सज्जन कुमार को लेकर दीपेंद्र हुड्डा की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए सुरजीत सिंह ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा से पूछना है कि 1984 में जब दिल्ली में सिखों का कत्लेआम किया गया था, उस वक्त कांग्रेस के 'गुंडों' और सज्जन कुमार ने मिलकर यह करवाया था। इसमें सबसे बड़ा रोल सज्जन कुमार का था। सज्जन कुमारने सिखों का कत्लेआम करवाया था। हमारी हजारों करोड़ की संपत्तियों को जला दिया गया था। ऐसे बयान देने पर दीपेंद्र हुड्डा को शर्म आनी चाहिए। सुरजीत सिंह ने कहा कि सज्जन कुमार ने कांग्रेस के इतिहास को कलंकित किया था। 1984 के पीड़ित परिवारों की ओर से हम इसकी निंदा करते हैं। दीपेंद्र हुड्डा को चेतावनी देते हैं कि वे ऐसे बयान न दें। कांग्रेस ने जो हमारे साथ किया, उसका हमें इंसाफ नहीं मिला। उस समय राजीव गांधी ने बयान दिया था, 'जब कोई बड़ा पेड़ गिरता है, धरती हिलती है।' उसके बाद सज्जन कुमार, एचकेएल भगत, और कमलनाथ सहित कई कांग्रेस के बड़े-बड़े लोगों को अभी तक सजा नहीं मिली है। सज्जन कुमार ने सैकड़ों लोगों को मरवाया था। सज्जन कुमार ने जो किया, वो भोगा।
पूर्व कांग्रेस सांसद और 1984 के सिख-विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार की मौत पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा की टिप्पणी पर शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने कहा, "असल बात यही है, उनके गुजर जाने के बाद भी आप उनका बचाव कर रहे हैं। 1984 को बीते 40 साल से ज्यादा हो चुके हैं और इतने सालों तक आप उनका बचाव करते रहे हैं। अब भी अगर कांग्रेस पार्टी के नेता उनका बचाव करते हैं, तो यह दुखद बात है।"
दलजीत सिंह चीमा ने कहा, "सज्जन कुमार के बारे में कुछ भी कहने से पहले दीपेंद्र हुड्डा को यह सोचना चाहिए कि इसका उन लाखों लोगों के दिलों पर क्या असर पड़ेगा जिनके घर इस व्यक्ति की वजह से बर्बाद हो गए थे। लोगों को मारा गया, जिंदा जला दिया गया और उनके घर तबाह कर दिए गए। हो सकता है कि उनकी अपनी निजी राजनीतिक राय हो, लेकिन एक नेता के तौर पर, जब आप एक पक्ष को नजरअंदाज करके ऐसे बयान देते हैं, तो इससे सिख समुदाय को गहरी चोट पहुंचती है। निजी रिश्तों को निजी ही रहने दें। जब आप सार्वजनिक रूप से ऐसे लोगों की जिंदगी का महिमामंडन करते हैं, तो इससे सिख समुदाय को बहुत दुख पहुंचता है।"

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब बंद का दिखा असर, कई बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही

पंजाब बंद का दिखा असर, कई बाजार पूरी तरह बंद रहे और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही

कई धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने पंजाब बंद का किया आह्वान

कई धार्मिक और राजनीतिक संगठनों ने पंजाब बंद का किया आह्वान

गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: पहली सितंबर से मालवा, दोआबा और माझा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जाएंगे ड्रोन शो

गुरु रविदास जी का 650वां प्रकाश पर्व: पहली सितंबर से मालवा, दोआबा और माझा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में करवाए जाएंगे ड्रोन शो

गैंगस्टरां ते वार अभियान का 213वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 648 स्थानों पर छापेमारी; 424 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार अभियान का 213वाँ दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 648 स्थानों पर छापेमारी; 424 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की वन्यजीव संरक्षण मुहिम की सफलता से 8 महीनों में 3.71 लाख से अधिक पर्यटक छत्तबीड़ चिड़ियाघर पहुंचे: लाल चंद कटारूचक्क

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार की वन्यजीव संरक्षण मुहिम की सफलता से 8 महीनों में 3.71 लाख से अधिक पर्यटक छत्तबीड़ चिड़ियाघर पहुंचे: लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सी.जे.पी. स्वयंसेवकों पर हुए हिंसक हमले के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग की

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने सी.जे.पी. स्वयंसेवकों पर हुए हिंसक हमले के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री से तत्काल कार्रवाई की मांग की

पंजाब के स्कूलों में साल भर चलने वाले 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के तहत करवाई जाएंगी नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियाँ

पंजाब के स्कूलों में साल भर चलने वाले 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के तहत करवाई जाएंगी नशा विरोधी जागरूकता गतिविधियाँ

आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोर मालिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें: मोहिंदर भगत के अधिकारियों को निर्देश

आलू उत्पादकों और कोल्ड स्टोर मालिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें: मोहिंदर भगत के अधिकारियों को निर्देश

पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

पंजाब विधानसभा चुनाव में साथ आ सकते हैं अकाली और भाजपा, हरसिमरत कौर बादल ने दिए संकेत

किसान संगठनों में अहंकार और नेतृत्व की लड़ाई से आंदोलन कमजोर: सुखजीत सिंह

किसान संगठनों में अहंकार और नेतृत्व की लड़ाई से आंदोलन कमजोर: सुखजीत सिंह