Friday, July 31, 2026
BREAKING
जमीन धोखाधड़ी के मामलों में अनिल विज सख्त, डीएसपी को कार्रवाई करने के निर्देश 9.75 करोड़ रुपए की लागत से मजबूत होगी अम्बाला छावनी की 10 सड़कें: अनिल विज किसी राज्य का विकास नारों से नहीं, बल्कि इरादे और प्रतिबद्धता से होता है: नायब सिंह सैनी एचटेट परीक्षाओं में आवेदन से लेकर परीणाम तक गड़बड़झालाः दिग्विजय चौटाला अपने और परिवार की तरह ही देश को भी दें सर्वोच्च प्राथमिकता : हरविन्द्र कल्याण हरियाणा में संगठन होगा और मजबूत, जनता के मुद्दों पर लड़ेगी कांग्रेस: संजय दत्त कैथल में 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते पशु चिकित्सक रंगे हाथ गिरफ्तार कांग्रेस की जनहित योजनाओं के नाम बदलकर उन्हें लूट का माध्यम बनाया गया : सैलजा ₹5 हजार की रिश्वत लेते पंचकूला पुलिस चौकी का उप निरीक्षक देशराज रंगे हाथ गिरफ्तार Sirmour: हिमाचल में बदले की राजनीति और अत्याचार की सरकार चला रही है कांग्रेस : बिंदल

पंजाब

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस पर बरसे सुखपाल खैहरा, बोले- "तुरंत दें इस्तीफा"

31 जुलाई, 2026 07:42 PM

जालंधर : सीनियर कांग्रेस नेता और विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पर सार्वजनिक धन और संवैधानिक मर्यादाओं के उल्लंघन संबंधी गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि बैंस ने पर्सनल विदेशी दौरे का खर्च न केवल सरकारी खजाने से वसूला, बल्कि उनकी गैर हाजिरी में सरकारी गाड़ियों का फर्जी बिल भी बनवा कर पास करवा लिया।

खैहरा ने पूछा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल बताएं कि उनकी कथित "कट्टर ईमानदारी" आखिर कहां गई। पंजाब सरकार फर्जी यात्रा बिल, कथित वित्तीय अनियमितताओं, पेपर लीक और अवैध खनन जैसे मामलों के दोषी मंत्री बैंस का इस्तीफा कब लेगी। साथ ही खैहरा ने फरीदकोट में फार्मेसी भर्ती नकल घोटाले में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह का इस्तीफा भी मांगा है।

जालंधर में प्रेसवार्ता के दौरान खैहरा ने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस साल 2024 में 17 से 20 जनवरी तक निजी विदेश यात्रा पर कनाडा गए, लेकिन कथित तौर पर सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए यात्रा से संबंधित करीब 4.48 लाख रूपए खर्च का प्रतिपूर्ति (रिइम्बर्समेंट) दावा किया। उन्होंने कहा कि आरोप है कि मंत्री को लगभग तीन लाख रुपये यात्रा भत्ते के रूप में भुगतान किए गए हैं, जबकि यात्रा निजी थी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री की गैरहाजिरी में उन्हीं दिनों में सरकारी गाड़ी चंडीगढ़, मोहाली और दिल्ली में चलती रही तथा कथित रूप से करीब 70 हजार रुपए के फर्जी यात्रा और वाहन संबंधी बिल भी पास कराए गए। खैहरा ने कहा कि यह पूरा मामला वित्तीय अनियमितताओं की ओर संकेत करता है और इसकी स्वतंत्र एजेंसी से जांच होनी चाहिए। खैहरा ने कहा कि संविधान की शपथ लेने वाले मंत्री यदि स्वयं नियमों का पालन नहीं करेंगे तो जनता का सरकार पर विश्वास कैसे कायम रहेगा। उन्होंने कहा कि मुद्दा केवल तीन लाख रुपये का नहीं, बल्कि सरकार की नीयत और जवाबदेही का है।

उन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर पंजाब के खजाने का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर राज्य लगभग 4.30 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है, वहीं दूसरी ओर गोवा सहित अन्य राज्यों में करोड़ों रुपये सरकारी विज्ञापनों पर खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में टीवी चैनलों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर पंजाब सरकार के विज्ञापन लगाए गए। खैहरा ने कहा कि आने वाली सरकार को इन सभी खर्चों का व्यापक ऑडिट कराना चाहिए ताकि जनता के पैसे का पूरा हिसाब सामने आ सके।

उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री पहले से ही पेपर लीक प्रकरण को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं। अब सरकार यह कह रही है कि पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, जबकि इस संबंध में पुराने बयान और वीडियो सामने आ चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं और बरसात के मौसम में भी खनन जारी रहने के आरोप लगे हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल और भगवंत मान दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान स्टूडेंट्स पर लाठियां का विरोध करते हैं, लेकिन यहां खुद आप सरकार पंजाब में कर्मचारियों, छात्रों, बेरोजगार युवाओं और सफाई सेवकों पर लगातार लाठीचार्ज कर रही है। हाल ही में सफाई कर्मचारियों द्वारा सफल पंजाब बंद इसका प्रमाण है कि सरकार के प्रति व्यापक असंतोष है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को "पुलिस स्टेट" में बदल दिया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

वाराणसी से पवित्र मिट्टी 1 अगस्त को पहुंचेगी पंजाब, पूरे प्रदेश में निकलेंगी कलश यात्राएं

वाराणसी से पवित्र मिट्टी 1 अगस्त को पहुंचेगी पंजाब, पूरे प्रदेश में निकलेंगी कलश यात्राएं

Action कमेटी ने बदला फैसला, अब मंगलवार से फिर शुरू होगी वकीलों की हड़ताल

Action कमेटी ने बदला फैसला, अब मंगलवार से फिर शुरू होगी वकीलों की हड़ताल

पंजाब कांग्रेस में एक और विवाद, अब चन्नी के प्रदर्शन पर कांग्रेस में घमासान

पंजाब कांग्रेस में एक और विवाद, अब चन्नी के प्रदर्शन पर कांग्रेस में घमासान

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

आम आदमी पार्टी सरकार देश के लिए महान बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पंजाब में घरेलू एवं सजावटी पेंटों को लेड मुक्त बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पंजाब में घरेलू एवं सजावटी पेंटों को लेड मुक्त बनाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पंजाब की 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' मुहिम को दिया प्रोत्साहन; दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में खुलेंगे

मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पंजाब की 'युद्ध नशेयां विरुद्ध' मुहिम को दिया प्रोत्साहन; दूसरे बैच के लिए आवेदन अगस्त की शुरुआत में खुलेंगे

ओटीएस-2025 को मिला शानदार प्रतिसाद; अब तक 167.23 करोड़ रुपये जमा और 534.54 करोड़ रुपये की राहत प्रदान की गई: हरपाल सिंह चीमा

ओटीएस-2025 को मिला शानदार प्रतिसाद; अब तक 167.23 करोड़ रुपये जमा और 534.54 करोड़ रुपये की राहत प्रदान की गई: हरपाल सिंह चीमा

सेंट जॉन्स स्कूल (को-एड), खरड़ में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

सेंट जॉन्स स्कूल (को-एड), खरड़ में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

'वारिस पंजाब दे' के विधायक अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान बवाल

'वारिस पंजाब दे' के विधायक अयाली समेत 15 नेताओं पर FIR, चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान बवाल

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी पहल: 120 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

गुरदासपुर पुलिस की बड़ी पहल: 120 मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए