Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर डॉ. महिंदर सिंह रंधावा को कलात्मक श्रद्धांजलि

19 अगस्त, 2026 08:04 PM

चंडीगढ़ : विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर पंजाब कला परिषद, कला भवन, चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब की कला, संस्कृति, कृषि और विरासत के प्रचार-प्रसार के ध्वजवाहक एवं विद्वान प्रशासक डॉ. महिंदर सिंह रंधावा की प्रतिमा के समक्ष एक महत्वपूर्ण कलाकृति 'विश्वास और वीरता के रंग: पंजाब की आध्यात्मिक विरासत' का अनावरण किया गया। सुज्ञ एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व डॉ. रंधावा को समर्पित यह कार्यक्रम, उनके द्वारा पंजाब की कला, संस्कृति, प्रकृति और विरासत के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में दिए गए अतुलनीय योगदान के प्रति कलात्मक श्रद्धांजलि है। पंजाब के राज्य सूचना आयुक्त हरप्रीत संधू द्वारा निर्मित यह कलाकृति डॉ. एम. एस. रंधावा की समृद्ध विरासत और आने वाली पीढ़ियों के लिए पंजाब की सांस्कृतिक धरोहर के दस्तावेजीकरण एवं सुचारू संरक्षण को समर्पित है।

विरासत के अलंबरदार डॉ. रंधावा की प्रतिमा के समक्ष आध्यात्मिक विरासत के कला-चित्र का औपचारिक अनावरण किया गया। जिसने न केवल इस अवसर को विशेष बनाया, बल्कि यह पंजाब की कलात्मक एवं सांस्कृतिक धरोहर के प्रति उनके अग्रणी योगदान को सच्ची श्रद्धांजलि भी है।

डॉ. एम. एस. रंधावा की प्रतिमा के समक्ष कलाकृति की स्थापना विशेष महत्व रखती है और पंजाब की विरासत के दूरदर्शी संरक्षण एवं इसकी जीवंत रीति-रिवाजों के दस्तावेजीकरण में फोटोग्राफी की समकालीन भूमिका को दर्शाती है।

हरप्रीत संधू, राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब ने कहा कि यह कलाकृति फोटोग्राफी और विजुअल आर्ट के रचनात्मक माध्यम के माध्यम से पंजाब की शानदार आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करती है।

पंजाब आर्ट्स काउंसिल के चेयरमैन स्वर्णजीत एस. स्वी ने हरप्रीत संधू, राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब द्वारा शुरू किए गए उत्कृष्ट उद्देश्य के रूप में कला पोर्ट्रेट के कार्य की सराहना की।

पंजाब कला परिषद, कला भवन, चंडीगढ़ में आदरणीय डॉ. एम. एस. रंधावा की प्रतिमा के समक्ष कलाकृति के अनावरण के अवसर पर जस्टिस जसबीर सिंह, पूर्व न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, श्री इंद्रपाल सिंह, मुख्य सूचना आयुक्त, पंजाब, श्री हरप्रीत संधू, राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब, स्वर्णजीत एस. स्वी, चेयरमैन, पंजाब कला परिषद, श्री इकबाल सिंह सिद्धू, पूर्व आई.ए.एस., सुभाष परिहार, प्रख्यात फोटोग्राफर नरलेप सिंह तथा डॉ. योग राज सिंह, वाइस चेयरमैन, पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और कई अन्य प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित थीं।

श्री जस्टिस जसबीर सिंह, पूर्व न्यायाधीश, उच्च न्यायालय ने हरप्रीत संधू, राज्य सूचना आयुक्त, पंजाब को इस रचनात्मक कलाकृति के लिए बधाई दी, जो कि विश्व फोटोग्राफी दिवस - 2026 को समर्पित एक उत्कृष्ट प्रयास है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष