Tuesday, September 15, 2026
BREAKING
किशाऊ परियोजना पर समझौता हरियाणा के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि : नायब सिंह सैनी ब्रिक्स समिट में विपक्षी मुख्यमंत्रियों की गैरहाजिरी दुर्भाग्यपूर्ण - नायब सैनी एनसीआर में 775 एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, पहले चरण में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर में होंगे स्थापित : अनिल विज ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलनों से बूथ स्तर तक संगठन को मिलेगी मजबूती : राव नरेंद्र सिंह पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष सेवा के पूर्ण होने पर चलेगा विशेष अभियान : राव नरबीर किसानों को अपनी धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए : श्याम सिंह राणा केप टाउन में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का शुभारंभ, हरविन्द्र कल्याण के नेतृत्व में हरियाणा शिष्टमंडल शामिल महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर: कुमारी सैलजा हांसी रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों का ठहराव शुरू, मंत्री रणबीर गंगवा ने दिखाई हरी झंडी शिमला डैंटल कॉलेज में बड़ा फर्जीवाड़ा! 6700 के इम्प्लांट की वसूली जा रही 14000 रुपए फीस

पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य विभाग को एन.एच.एम. कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए संयुक्त समिति गठित करने के निर्देश

15 सितंबर, 2026 07:45 PM

चंडीगढ़ : कर्मचारियों की शिकायतों के समाधान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों के समाधान के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के चेयरमैन भी हैं, ने आज यहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि नेशनल हेल्थ मिशन (एन.एच.एम.) के कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं के समाधान के लिए एक संयुक्त समिति गठित की जाए। इस समिति में स्वास्थ्य, वित्त और सामाजिक सुरक्षा विभागों के अधिकारी, शिक्षा विभाग से एक विशेष आमंत्रित सदस्य और एन.एच.एम. एम्प्लाइज यूनियन के दो सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान वित्त मंत्री ने शिक्षा विभाग को विभिन्न शिक्षक यूनियनों के वेतन और तबादलों से संबंधित महत्वपूर्ण चिंताओं का भी समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की मौजूदगी में हुई बैठक के दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि नेशनल हेल्थ मिशन (एन.एच.एम.) के अधीन आने वाली अन्य यूनियनों से विचार-विमर्श करने के बाद एक व्यापक एजेंडा तैयार किया जाए, ताकि नवगठित समिति उनके मुद्दों का सुचारू समाधान निकाल सके।

वित्त मंत्री ने जोर देते हुए कहा, "संयुक्त समिति को यूनियनों की मांगों से जुड़ी वित्तीय देनदारियों और कानूनी जिम्मेदारियों पर विचार-विमर्श करके इस मुद्दे का समाधान करना चाहिए।" उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए अंतिम प्रस्ताव कैबिनेट सब-कमेटी के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए।

इस दौरान वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 4161 मास्टर कैडर शिक्षक यूनियन, 3704 शिक्षक यूनियन, कंप्यूटर टीचर्स यूनियन और 180 ई.टी.टी. टैट पास शिक्षक एसोसिएशन (जय सिंह वाला) सहित शिक्षक यूनियनों की चिंताओं को भी सुना। उनकी अधिकांश समस्याएं तबादलों और वेतन से संबंधित थीं। उन्होंने शिक्षा विभाग को उनकी जायज मांगों का समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए, जिससे राज्य का भविष्य गढ़ने वाले शिक्षकों को बड़ी राहत मिल सके।

वित्त मंत्री ने दोहराया, "भगवंत सिंह मान सरकार कर्मचारियों की जायज चिंताओं का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे राज्य सरकार और उसके कर्मचारियों के बीच विश्वास और मजबूत होगा।"

इन बैठकों में एन.एच.एम. एम्प्लाइज यूनियन की ओर से डॉ. वाहिद मोहम्मद, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. जतिंदर संधू और रणजीत कौर; 4161 मास्टर कैडर शिक्षक यूनियन की ओर से संदीप सिंह, बलकार सिंह और कुलदीप सिंह; 3704 शिक्षक यूनियन की ओर से जगजीवनजोत सिंह, राजेश्वर राय, राकेश कुमार और सुमीतपाल सिंह; कंप्यूटर टीचर्स यूनियन की ओर से गुरविंदर सिंह, सुनीत सरीन, गगनदीप सिंह और सीतल सिंह; तथा 180 ई.टी.टी. टैट पास शिक्षक एसोसिएशन (जय सिंह वाला) की ओर से कमल ठाकुर, सोहन सिंह, गुरमुख सिंह, गुरप्रीत सिंह, गौरव कांत और परशोत्तम सहित प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 12 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 12 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आने दिया जाए: लाल चंद कटारूचक्क के डी.एफ.एस.सीज़. को निर्देश

बाहर के राज्यों से धान का एक भी दाना पंजाब की मंडियों में नहीं आने दिया जाए: लाल चंद कटारूचक्क के डी.एफ.एस.सीज़. को निर्देश

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा 3 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र वितरित

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां द्वारा 3 नए क्लर्कों को नियुक्ति पत्र वितरित

पंजाब ने आंगनवाड़ी पोषण प्रणाली में किया बड़ा बदलाव

पंजाब ने आंगनवाड़ी पोषण प्रणाली में किया बड़ा बदलाव

अमृतसर में नशीले पदार्थ और अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़े आठ व्यक्ति गिरफ्तार; 9.5 किलो हेरोइन, 5 किलो अफीम और एक पिस्तौल बरामद

अमृतसर में नशीले पदार्थ और अवैध हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़े आठ व्यक्ति गिरफ्तार; 9.5 किलो हेरोइन, 5 किलो अफीम और एक पिस्तौल बरामद

पंजाब ने सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर रचा इतिहास

पंजाब ने सरकारी मेडिकल कॉलेज पटियाला में पहली बार सफल किडनी ट्रांसप्लांट कर रचा इतिहास

पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद हिरासत में लिया

पंजाब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे को कनाडा से डिपोर्ट किए जाने के बाद हिरासत में लिया

पंजाब में राष्ट्रवाद, राज्य की एकता और सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा - राजीव बब्बर

पंजाब में राष्ट्रवाद, राज्य की एकता और सीमाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा - राजीव बब्बर

पंजाब के बिजली संकट के लिए कोयला आपूर्ति जिम्मेदार नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध: कोयला मंत्रालय

पंजाब के बिजली संकट के लिए कोयला आपूर्ति जिम्मेदार नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध: कोयला मंत्रालय

भाजपा 18 सितंबर से शुरू करेगी 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' अभियान, नितिन नवीन करेंगे नेतृत्व

भाजपा 18 सितंबर से शुरू करेगी 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' अभियान, नितिन नवीन करेंगे नेतृत्व