Thursday, September 03, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

पंजाब

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठकें; अधिकारियों को उचित मांगों के निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए

03 सितंबर, 2026 07:07 PM

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, जो कर्मचारियों के मुद्दों को हल करने के लिए गठित कैबिनेट उप-समिति के चेयरमैन भी हैं, ने आज विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं। उनकी मांगों और चिंताओं को सहानुभूतिपूर्वक सुनते हुए, वित्त मंत्री ने संबंधित विभागों को उचित समाधान खोजने के लिए तुरंत निर्देश जारी किए।

यूनियनों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संबंधित विभागों को उचित मांगों के समाधान से संबंधित प्रस्ताव कैबिनेट उप-समिति को भेजने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने निर्देश दिया, "वित्तीय मामलों वाले प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर वित्त विभाग को भेजा जाए ताकि तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।"

उन्होंने यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी उचित मांगों का तुरंत समाधान किया जाएगा और यह मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान वित्त मंत्री ने कई यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की, जिनमें पी.डब्ल्यू.डी. फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन, जल स्पलाई और सेनिटेशन वर्कर यूनियन (पंजी. सं. 26), ग्राम पंचायत जल स्पलाई पंप ऑपरेटर्स एसोसिएशन, वैटरनरी फार्मासिस्ट एक्शन कमेटी, सांझा दिव्यांग मोर्चा, पंजाब दिव्यांग एक्शन कमेटी, सांझा फ्रंट सी.एच.ओ. पंजाब, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स एसोसिएशन और 180 ई.टी.टी. टेट पास अध्यापक एसोसिएशन (जय सिंह वाला) शामिल थे।

कार्यवाही के दौरान विभिन्न प्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने संगठनों की ओर से मांगों और मुद्दों को विस्तार से साझा किया गया। पी.डब्ल्यू.डी. फील्ड एंड वर्कशॉप वर्कर यूनियन का प्रतिनिधित्व माखन सिंह वाहिदपुरी, बलजिंदर सिंह, फुम्मन सिंह काठगढ़ और बलराज सिंह ने किया। जल स्पलाई और सेनिटेशन वर्कर यूनियन का प्रतिनिधित्व दर्शवीर सिंह, कुलदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह ने किया, जबकि बेअंत सिंह, अवतार सिंह, बोहड़ सिंह और साहिब सिंह ने ग्राम पंचायत जल स्पलाई पंप ऑपरेटर्स एसोसिएशन की ओर से बातचीत की।

इसके अलावा, वैटरनरी फार्मासिस्ट एक्शन कमेटी के मुद्दे दविंदरपाल सिंह लसोई, जसविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह द्वारा रखे गए। लाल सिंह धूरी, अंग्रेज़ सिंह मल्लके, लाखा संघर और हज़ूर दास ने सांझा दिव्यांग मोर्चा का प्रतिनिधित्व किया, और पंजाब दिव्यांग एक्शन कमेटी की ओर से लखवीर सिंह, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह और पलविंदर सिंह शामिल हुए।

सांझा फ्रंट सी.एच.ओ. पंजाब का प्रतिनिधित्व सुखप्रीत कौर, मनजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, नवदीप कौर, बलकरण सिंह और गुरसिमरन सिंह ने किया, और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व डॉ. सुनील तरगोत्रा, डॉ. प्रीत मखीजा, डॉ. बलवीर सिंह और डॉ. दिलजीत कुमार ने किया। अंत में, कमल ठाकुर, सोहन सिंह, गुरप्रीत सिंह और गुरमुख सिंह ने 180 ई.टी.टी. टेट पास अध्यापक एसोसिएशन (जय सिंह वाला) की चिंताओं को साझा किया।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा

हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा

मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत...

Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत...

गैंगस्टरां ते वार का 226वां दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 570 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार

गैंगस्टरां ते वार का 226वां दिन : पंजाब पुलिस द्वारा 570 स्थानों पर छापेमारी; 249 गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश; 8 पिस्तौलों समेत दो गिरफ्तार

अमृतसर में अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का पर्दाफाश; 8 पिस्तौलों समेत दो गिरफ्तार

बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई: 5 बाल विवाह समय रहते रोककर बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया — डॉ. बलजीत कौर

बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई: 5 बाल विवाह समय रहते रोककर बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया — डॉ. बलजीत कौर

पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा 7 सितंबर को करवाये जायेंगे पीडीएस सुधारों और पोषण पर दो सेमिनार; 8 सितंबर को मैग्सीपा में होगा पुरस्कार समारोह

पंजाब राज्य खाद्य आयोग द्वारा 7 सितंबर को करवाये जायेंगे पीडीएस सुधारों और पोषण पर दो सेमिनार; 8 सितंबर को मैग्सीपा में होगा पुरस्कार समारोह

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 'शिफ्टेड' दिखाने पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल, बोले- यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई

पंजाब की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 'शिफ्टेड' दिखाने पर राघव चड्ढा ने उठाए सवाल, बोले- यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई

नेपाल बाढ़ पीड़‍ितों की मदद को पंजाब से पहुंची टीम, 'निरपाख एड' लोगों तक पहुंचा रही जरूरी सामान

नेपाल बाढ़ पीड़‍ितों की मदद को पंजाब से पहुंची टीम, 'निरपाख एड' लोगों तक पहुंचा रही जरूरी सामान

डीएसपी गुरशेर संधू की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

डीएसपी गुरशेर संधू की बर्खास्तगी रद्द, हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत