Friday, September 25, 2026
BREAKING
• CM सुक्खू का बड़ा दावा! पानी से आत्मनिर्भर बनेगा हिमाचल, 2032 तक होगा देश का सबसे अमीर राज्य • हिमाचल में चंडीगढ़ की शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 180 पेटियों के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार • शिमला में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग • राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि • यमुनानगर में जनसुनवाई के दौरान अनिल विज के कड़े निर्देश, 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण • हर जरूरतमंद महिला और बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : नायब सिंह सैनी • ज्ञानेश कुमार को पद पर रहने का नहीं अधिकार, तुरंत दे इस्तीफा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा • चौ. देवीलाल का पूरा जीवन संघर्ष, सादगी, किसान हित और जनसेवा को समर्पित रहा : दुष्यंत चौटाला • चुनावी प्रक्रिया पर उठे सवालों का तथ्यात्मक जवाब दे चुनाव आयोग : कुमारी सैलजा • विपक्ष भारतीय संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर देश में तानाशाही लाना चाहता है : अनिल विज

पंजाब

विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

25 सितंबर, 2026 08:35 PM
चंडीगढ़ : पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान, जालंधर स्थित एक निजी पासपोर्ट एजेंट हरदीप कौर को पासपोर्ट कार्यालय, जालंधर के अधिकारियों के साथ अपनी कथित जान-पहचान के माध्यम से शिकायतकर्ता का पासपोर्ट जल्दी जारी करवाने के बदले 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए आज यहां स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव कंडोला खुर्द, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। इसके बाद उसकी पुलिस वेरिफिकेशन पूरी हो गई थी। जब वह मूल दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट कार्यालय जालंधर पहुंची तो संबंधित कर्मचारी ने बताया कि पासपोर्ट संबंधी उसकी पुलिस वेरिफिकेशन अभी पूरी नहीं हुई है। जब वह पासपोर्ट कार्यालय से बाहर आई तो दो निजी पासपोर्ट एजेंटों, एन.पी. सिंह और हरदीप कौर ने पासपोर्ट कार्यालय के निकट स्थित एक बूथ के बाहर उससे संपर्क किया। उन्होंने पासपोर्ट अधिकारी के माध्यम से पुलिस वेरिफिकेशन के बिना जल्द पासपोर्ट जारी करवाने के बदले 35,000 रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग संबंधी हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया।

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहती थी, इसलिए उसने विजिलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में निजी पासपोर्ट एजेंट हरदीप कौर को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। दूसरे आरोपी नरेंद्र पाल सिंह उर्फ एन.पी. की गिरफ्तारी अभी बाकी है। इसके अलावा, आगे की जांच के दौरान पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

इस संबंधी आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

राष्ट्रीय दंत आयोग और पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा मोहाली में दंत शिक्षा सुधारों पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय दंत आयोग और पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा मोहाली में दंत शिक्षा सुधारों पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

रोल ऑब्जर्वर मोहम्मद तैयब ने एस.ए.एस. नगर में एस.आई.आर.-2026 के तहत दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की सुपर चेकिंग की

रोल ऑब्जर्वर मोहम्मद तैयब ने एस.ए.एस. नगर में एस.आई.आर.-2026 के तहत दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की सुपर चेकिंग की

मोहाली स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ऑटिज्म व न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर्स में पोषण जागरूकता पर जोर

मोहाली स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ऑटिज्म व न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर्स में पोषण जागरूकता पर जोर

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने 3 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने 3 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पंजाब सरकार ने राज्य की 518 गौशालाओं के 100 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल माफ किए : कीमती भगत

पंजाब सरकार ने राज्य की 518 गौशालाओं के 100 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल माफ किए : कीमती भगत

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक 

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक 

पंजाब के मंत्री का केंद्र पर निशाना, विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों को निशाना बनाने का लगाया आरोप

पंजाब के मंत्री का केंद्र पर निशाना, विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों को निशाना बनाने का लगाया आरोप

पंजाब में ईडी की छापेमारी राजनीति से प्रेरित, 'आप' को परेशान करने की साजिश: मनीष सिसोदिया

पंजाब में ईडी की छापेमारी राजनीति से प्रेरित, 'आप' को परेशान करने की साजिश: मनीष सिसोदिया

पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी,पुलिस व एजेंसियां सतर्क

पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी,पुलिस व एजेंसियां सतर्क

स्वच्छता के संदेश के साथ धूरी में निकली जागरूकता रैली

स्वच्छता के संदेश के साथ धूरी में निकली जागरूकता रैली