Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी सालाना जोड़ मेले में हुए नतमस्तक

17 अगस्त, 2026 07:49 PM

शहीद भगत सिंह नगर (मनोरंजन कालिया) : लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग आज ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी में सालाना जोड़ मेले दौरान नतमस्तक हुए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके उनके साथ विधायक संतोष काटरिया और करनवीर कटारिया भी मौजूद थे।

सालाना जोड़ मेले में शिरकत करने के बाद संगत को संबोधित करते हुए लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि वह इस सालाना जोड़ मेले दौरान गुरुद्वारा बाबा गुरदित्ता जी में नतमस्तक होने पर स्वयं को बहुत ही सौभाग्यशाली महसूस कर रहे है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी द्वारा इलाके के विकास के लिए जो योगदान दिया जा रहा है, वह बहुत ही प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, पंजाब स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली मौजूदा सरकार द्वारा भी सूबे के महान गुरुओं और देश भगतों द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलते हुए प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए अनेक पहलकदमीयां शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि सूबा सरकार द्वारा बिना किसी भेद-भाव के सूबे के विकास के लिए अनथक यत्न किए जा रहे हैं और भविष्य में भी इन यत्नों को जारी रखा जाएगा।

लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग ने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा सूबे में भाईचारक सांझ को और मजबूत करने के मद्देनजर हर धर्म से संबंधित महापुरुषों के दिवस को पूरे उत्साह और श्रद्धा से मनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों को अपील की कि धार्मिक समागमों में बढ़ -चढ़ कर शिरकत की जाए और गुरु साहिबान व महापुरुषों से आशीर्वाद लेकर सूबे की तरक्की में योगदान दिया जाए।

इस मौके लोक सभा सदस्य मालविंदर सिंह कंग यहां लगाए गए खूनदान कैंप में भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि खूनदान एक महान दान है। उन्होंने कहा कि खूनदान करके हम कई कीमती जानों को बचा सकते हैं। उन्होंने लोगों खास करके नौजवानों को न्योता दिया कि अधिक से अधिक गिनती में खूनदान कैंपों में शामिल हो कर खूनदान करने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि नौजवानों द्वारा किया गया खूनदान किसी की कीमती जान और परिवार को बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष