Sunday, July 05, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

पंजाब

लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों

05 जुलाई, 2026 06:01 PM

धूरी : पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने धूरी विधानसभा क्षेत्र के गांव ईसापुर (लंडा) और रूड़गढ़ में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों को पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी प्रशासन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों ने सरकार और आम जनता के बीच सीधे संवाद को और मजबूत किया है, जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों के दौरान धूरी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य बुनियादी ढांचे से संबंधित करोड़ों रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए हैं, जबकि कई अन्य परियोजनाओं पर युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि मान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री माताएं-बेटियां सत्कार योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रत्येक माह वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ हो रही है।

चेयरमैन ढिल्लों ने लोगों से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा किसी भी समस्या के समाधान के लिए बिना किसी संकोच के 'लोक मिलनी' कार्यक्रमों में अपनी बात रखें। उन्होंने विश्वास दिलाया कि धूरी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास तथा लोगों के कल्याण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर पार्षद पुष्पिंदर शर्मा, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, केवल सिंह घनौरी कलां, जगतार सिंह बागड़ी सलेमपुर, दोनों गांवों के सरपंच, पंच, गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

लुधियाना में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार-3 : गैंगस्टरों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 132 संदिग्ध राउंडअप

लुधियाना में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार-3 : गैंगस्टरों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 132 संदिग्ध राउंडअप

Jalandhar : डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, लिया आशीर्वाद

Jalandhar : डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, लिया आशीर्वाद

राज्यसभा सांसद बनने के बाद अमित शाह से मिले चुघ, उठाए पंजाब के बड़े मुद्दे

राज्यसभा सांसद बनने के बाद अमित शाह से मिले चुघ, उठाए पंजाब के बड़े मुद्दे

कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू

कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू

मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य

मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य

पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों

'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों

चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना

चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना

पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट

पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट