Friday, August 28, 2026
BREAKING
अम्बाला रिंग रोड जनता के लिए “ट्रैफिक-फ्री” वरदान, प्रोजेक्ट मील का पत्थर साबित होगा : अनिल विज राखी प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक : रणबीर गंगवा पंजाब की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनाने के लिए तैयार : नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर पर मनाया रक्षाबंधन का पावन त्योहार PMO की ओलंपिक पदक तालिका वाली पोस्ट पर विनेश फोगाट का पलटवार, खेल महासंघों को लेकर उठाए सवाल कांग्रेस के लोग ही राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते - शिवराज सिंह चौहान लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई ने FBI के आरोपों पर उठाए सवाल, कहा-भारत की न्याय व्यवस्था पर भरोसा लोकसभा सीटें 25 साल और फ्रीज करने का कांग्रेस का प्रस्ताव गलत, यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ : दलजीत चीमा बड़ी खबर : Haryana में एनालॉग पनीर पर एक साल की रोक, जानिए सैनी सरकार ने क्यों लिया बड़ा फैसला सरकारी आवास मिला, फिर भी हरविंद्र कल्याण ने किया विनम्रता से इनकार, जानें स्पीकर ने क्यों छोड़ा आवंटित मकान

पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई ने FBI के आरोपों पर उठाए सवाल, कहा-भारत की न्याय व्यवस्था पर भरोसा

28 अगस्त, 2026 09:07 PM

अबोहर : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने अमेरिका की ओर से लॉरेंस पर लगाए गए आरोपों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भारत की न्याय व्यवस्था और कानून पर पूरा भरोसा है। उनका मानना है कि लॉरेंस के खिलाफ चल रहे मामलों में अदालत जो भी फैसला करेगी, परिवार उसे स्वीकार करेगा। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई ने कहा कि उनका गांव तनाववाड़ी और तहसील व जिला फाजिल्का है। उन्होंने कहा कि फाजिल्का में उनके गांव से जुड़े जिस मामले की बात की जा रही है, उसमें एफआईआर बंद हो चुकी है। अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) एजेंसी के आरोपी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत का मामला नहीं है बल्कि दूसरे देश से संबंधित है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में किसी व्यक्ति द्वारा रंगदारी मांगने या धमकी देने का मामला वहां की कानून-व्यवस्था से जुड़ा है और उन्हें यह बात समझ नहीं आती कि यह सब जेल में बंद व्यक्ति द्वारा कैसे किया जा सकता है।

उन्होंने लॉरेंस के जेल से नेटवर्क चलाने के आरोपों पर भी सवाल उठाए। रमेश ने कहा कि लॉरेंस को एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में रखा गया है, जहां 24 घंटे जैमर और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी है। उन्होंने कहा कि परिवार के लोगों को भी उससे मिलने की अनुमति आसानी से नहीं मिलती। ऐसे में जेल के अंदर से बड़े स्तर पर नेटवर्क चलाने के दावे उन्हें समझ से परे लगते हैं।

रमेश ने कहा कि भारत सरकार मजबूत है और किसी दूसरे देश के कहने मात्र से किसी व्यक्ति को भारत से ले जाना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि मामला इतना गंभीर होता, जितना मीडिया में बताया जा रहा है, तो भारत के गृह मंत्री, विदेश मंत्री या प्रधानमंत्री की ओर से इस पर स्पष्ट प्रतिक्रिया जरूर आती।
भारत की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने के संबंध में रमेश ने कहा कि देश की मौजूदा सरकार मजबूत है और ऐसी व्यवस्था में जेल से पूरा नेटवर्क संचालित करना आसान नहीं है। उन्होंने अमेरिका में स्कूलों में होने वाली गोलीबारी का जिक्र करते हुए वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

सलमान खान से जुड़े विवाद पर रमेश ने कहा कि बिश्नोई समाज अहिंसा में विश्वास करता है और कानून को सर्वोच्च मानता है। उन्होंने कहा कि समाज के नियमों के अनुसार पेड़-पौधों और वन्यजीवों की रक्षा करना महत्वपूर्ण है। यदि सलमान खान गुरु महाराज के समाधि स्थल पर जाकर माफी मांगते हैं, तो समाज उन्हें माफ करने पर विचार कर सकता है।
रमेश ने कहा कि हालांकि सलमान खान की ओर से अब तक ऐसी कोई पहल सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि सलमान क्या सोच रहे हैं और इस मामले में क्या कदम उठाना चाहते हैं, यह वही बेहतर बता सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

कांग्रेस के लोग ही राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते - शिवराज सिंह चौहान

कांग्रेस के लोग ही राहुल गांधी पर भरोसा नहीं करते - शिवराज सिंह चौहान

लोकसभा सीटें 25 साल और फ्रीज करने का कांग्रेस का प्रस्ताव गलत, यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ : दलजीत चीमा

लोकसभा सीटें 25 साल और फ्रीज करने का कांग्रेस का प्रस्ताव गलत, यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ : दलजीत चीमा

सनसनीखेज: लुधियाना में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, ISI को CCTV का लाइव एक्सेस देने वाला आरोपी गिरफ्तार

सनसनीखेज: लुधियाना में पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, ISI को CCTV का लाइव एक्सेस देने वाला आरोपी गिरफ्तार

पंजाब BJP में फिर हलचल! 3 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, 7 दिन में देना होगा जवाब

पंजाब BJP में फिर हलचल! 3 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, 7 दिन में देना होगा जवाब

चन्नी के गढ़ में AAP का बड़ा दांव: जसवीर गढ़ी ने SC आयोग छोड़ा, संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

चन्नी के गढ़ में AAP का बड़ा दांव: जसवीर गढ़ी ने SC आयोग छोड़ा, संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

राखी बंधवाने घर जा रहे भाई के साथ दर्दनाक हादसा, सदमे में परिवार

राखी बंधवाने घर जा रहे भाई के साथ दर्दनाक हादसा, सदमे में परिवार

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बहनों को रक्खड़ पुन्निया का तोहफा: 5.30 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 181.50 करोड़ रुपए की ‘सम्मान राशि’ भेजी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का बहनों को रक्खड़ पुन्निया का तोहफा: 5.30 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 181.50 करोड़ रुपए की ‘सम्मान राशि’ भेजी

पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन नियुक्त

पंजाब के एडवोकेट जनरल मनिंदरजीत सिंह बेदी पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चेयरमैन नियुक्त

सरहद पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े छह व्यक्ति 2.9 किलो हेरोइन, 8 पिस्तौल सहित गिरफ्तार

सरहद पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े छह व्यक्ति 2.9 किलो हेरोइन, 8 पिस्तौल सहित गिरफ्तार

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मान सरकार का तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की सम्मान राशि करेंगे जारी

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मान सरकार का तोहफा, ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की सम्मान राशि करेंगे जारी