Sunday, September 13, 2026
BREAKING
भाजपा इमरजेंसी लगाकर शासन नहीं कर सकती, ये कांग्रेस की संस्कृति है; जेन-जी आंदोलन से जुड़े सवाल पर बोले अमित शाह सेक्टर 45 सी के मकानों का इलाका नई लुक में आएगा नजर, वी-6 सड़कों के किनारे लगेगी टाइल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कारगिल युद्ध के अमर शहीद नायक मलकीत सिंह को दी श्रद्धांजलि अम्बाला छावनी को सुंदर व विकसित बनाने के लिए लोगों ने जो ताकत एवं आर्शीवाद दिया उससे अनगिनत विकास कार्य करवाए : मंत्री अनिल विज सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर सामाजिक संस्थाएं निभाएं सक्रिय भूमिका : डॉ. अर्चना गुप्ता ईमानदारी का दावा करने वाली पंजाब की आप सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी : नायब सैनी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने जारी किया 15 सितंबर से 1 अक्टूबर तक का शेड्यूल चुनावी हार के डर से उत्तराखंड में ईडी को मैदान में उतार रही है भाजपा : कुमारी सैलजा अंबाला में थोड़ी देर की बारिश ने खोली नगर निगम की पोल: सड़कों पर भरा पानी, करोड़ों के नाल सफाई ठेकों पर उठे सवाल सामाजिक अंकेक्षण औपचारिकता नहीं, पारदर्शिता का ब्रह्मास्त्र : डॉ. चौहान

पंजाब

लुधियाना में गोलीबारी की बड़ी साजिश नाकाम; जवाबी कार्रवाई में डोनी बल्ल गिरोह के दो हथियारबंद हमलावर ढेर

13 सितंबर, 2026 07:02 PM
चंडीगढ़/लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार राज्य में गैंगस्टर संस्कृति के खात्मे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब और लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस की संयुक्त टीम ने आज आत्म पार्क अंडर ब्रिज के निकट हुई मुठभेड़ के दौरान डोनी बल्ल गिरोह के दो हथियारबंद सदस्यों को ढेर कर गोलीबारी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया।

पुलिस कमिश्नर (सीपी) लुधियाना स्वपन शर्मा ने बताया कि मारे गए हमलावरों की पहचान करनजोत सिंह उर्फ नोना और संदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों अमृतसर के सुल्तानविंड रोड के निवासी थे। पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से तीन आधुनिक ऑटोमेटिक पिस्तौल और करीब 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

ऑपरेशन का विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस साजिश के संबंध में मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने आत्म पार्क के निकट अंडर ब्रिज पर विशेष नाकाबंदी की थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया।
उन्होंने बताया कि रुकने के बजाय हथियारबंद हमलावरों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस कर्मचारियों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस कमिश्नर ने कहा, “हमलावरों ने पीछा कर रही पुलिस पार्टी पर लगातार कई फायर किए और दो गोलियां सरकारी पुलिस वाहन पर भी लगीं। आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों हथियारबंद हमलावरों को मौके पर ही ढेर कर दिया।”

सीपी स्वपन शर्मा ने खुलासा किया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मारे गए हमलावर गैंगस्टर डोनी बल्ल और शगनप्रीत के सीधे संपर्क में थे। उन्हें रविवार को लुधियाना के दुगरी रोड स्थित मैरीलैंड पैलेस में आयोजित रक्तदान शिविर में गोलीबारी (मास शूटिंग) करने का काम सौंपा गया था।
मृतकों के आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि करनजोत सिंह उर्फ नोना का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, डकैती और एनडीपीएस एक्ट के तहत दो पुराने आपराधिक मामले दर्ज थे। वहीं, दूसरे मृतक संदीप सिंह के खिलाफ भी एक आपराधिक मामला दर्ज था।

उन्होंने बताया कि मारे गए हमलावरों के अन्य साथियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस गिरोह के आपराधिक नेटवर्क और इसके आगे-पीछे जुड़े लोगों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

इस संबंध में थाना मॉडल टाउन, लुधियाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109, 221, 132, 62 और 111 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

बठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी 'यूथ रन': 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेश

बठिंडा में पंजाब की सबसे बड़ी 'यूथ रन': 20,000 युवाओं और खिलाड़ियों ने नशों के खिलाफ दिया कड़ा संदेश

विधानसभा क्षेत्र सुनाम में खोली जाएगी साइकिलिंग की पी.आई.एस. आवासीय अकादमी: अमन अरोड़ा

विधानसभा क्षेत्र सुनाम में खोली जाएगी साइकिलिंग की पी.आई.एस. आवासीय अकादमी: अमन अरोड़ा

पंजाब में गन्ने की फसल के अधीन क्षेत्र बढ़कर 1.16 लाख हेक्टेयर हुआ; मान सरकार ने 700 लाख क्विंटल उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब में गन्ने की फसल के अधीन क्षेत्र बढ़कर 1.16 लाख हेक्टेयर हुआ; मान सरकार ने 700 लाख क्विंटल उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया: गुरमीत सिंह खुड्डियां

पंजाब सरकार के सार्थक प्रयास ग्रामीण विकास को दे रहे बड़ा प्रोत्साहन: तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार के सार्थक प्रयास ग्रामीण विकास को दे रहे बड़ा प्रोत्साहन: तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर में पीछा करते हुए गैंगस्टर बुरी बसंतकोटिया समेत पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार; छह पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर में पीछा करते हुए गैंगस्टर बुरी बसंतकोटिया समेत पांच व्यक्तियों को किया गिरफ्तार; छह पिस्तौल बरामद

भगवंत मान सरकार ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशों से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर कर रही

भगवंत मान सरकार ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के तहत स्कूलों में नशों से जुड़ी गलत धारणाओं को दूर कर रही

पंजाब की जनता को चुटकुले नहीं, विकास और समस्याओं का समाधान चाहिए — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंजाब की जनता को चुटकुले नहीं, विकास और समस्याओं का समाधान चाहिए — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम का ऐलान, Note कर लें तारीख

पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम का ऐलान, Note कर लें तारीख

चन्नी गुट को पायलट की खरी-खरी, चुनाव से पहले खुद को CM फेस न समझें

चन्नी गुट को पायलट की खरी-खरी, चुनाव से पहले खुद को CM फेस न समझें

तरनतारन में 60 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, खेतों से मिले 24 पैकेट

तरनतारन में 60 करोड़ से अधिक की हेरोइन बरामद, खेतों से मिले 24 पैकेट