Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
देश में सभी गैस रिफाइनरियां उच्च क्षमता पर; 18,700 टन कमर्शियल एलपीजी की हुई सप्लाई: सरकार सरकार का बड़ा कदम, जिलों से बढ़ेगा भारत का निर्यात निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, ईसीआई ने एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश होर्मुज को पार कर भारत की ओर रवाना हुए 92,600 टन एलपीजी ला रहे दो जहाज: सरकार हमारी सरकार की कोशिश है कि ईंधन के किसी एक ही स्रोत पर ज्यादा निर्भरता ना रहे : राज्यसभा में पीएम मोदी दिल्ली बजट 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र को मिला जोरदार बूस्ट पश्चिम एशिया संकट देश की बड़ी परीक्षा, साझा प्रयासों से निपटेंगे: पीएम मोदी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के नौ वर्ष : स्वास्थ्य सेवाओं में ‘उत्तम प्रदेश’ बना देश में अग्रणी अगली कैबिनेट में आएगी स्क्रैप पॉलिसी, विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल के जवाब में CM ने किया ऐलान चंबा सहित पूरे प्रदेश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, विधानसभा में बोले CM

बाज़ार

रिलायंस ने वृद्धि को गति देने के लिए तैयार किए ‘चार इंजन': मुकेश अंबानी

07 अगस्त, 2025 08:28 PM

नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा है कि उन्होंने समूह के विस्तार के अगले चरण को गति देने के लिए खुदरा, डिजिटल सेवाओं, मीडिया और मनोरंजन और नई ऊर्जा के चार उच्च-शक्ति वाले विकास इंजन तैयार किए हैं। उन्होंने कंपनी की सालाना रिपोर्ट में शेयरधारकों को दिए एक संदेश में कहा कि इसके साथ ही, रिलायंस खुद को एक नए युग के डीप-टेक (अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी) उद्यम के रूप में ढाल रही है। पारंपरिक रूप से तेल और पेट्रोल-रसायन (ओ टू सी) को विकास का प्रमुख आधार मानने वाली इस कंपनी ने पिछले कुछ वर्षों में खुदरा, दूरसंचार और डिजिटल सेवाओं में कदम रखा है। इसके साथ समाचार और मनोरंजन चैनल के इर्द-गिर्द एक मीडिया साम्राज्य का निर्माण किया है और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में कदम रखने के लिए बड़े कारखानों की नींव रखी है।


अंबानी ने कहा, ‘‘इन चारों में से प्रत्येक मंच प्रौद्योगिकी और नवान्मेष-प्रधान है और भारतीय उपभोक्ताओं और वैश्विक बाजार को व्यापक मूल्य प्रदान करते हुए उद्योगों में क्रांति लाने की स्थिति में है।'' अपने मुख्य कारोबार तेल-रसायन (ओ2सी) व्यवसाय के बारे में उन्होंने कहा कि ये भारत की बढ़ती ऊर्जा और सामग्री मांग को पूरा करते हुए बढ़ते रहेंगे। इसमें एक ही स्थान पर दुनिया का सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी परिसर और पेट्रोरसायन संयंत्र, और तेल एवं गैस उत्पादन कारोबार शामिल हैं। अंबानी कहा, ‘‘हम केवल कंपनियों का विस्तार नहीं कर रहे हैं, बल्कि हम ऐसे मंच बना रहे हैं जो लोगों को सशक्त बनाएं, असमानता कम करें, स्थिरता को बढ़ावा दें और वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति को ऊंचा करे।''


अंबानी ने कहा, ‘‘चाहे वह भारतीयों के खरीदारी करने, डेटा का उपभोग करने, मनोरंजन कार्यक्रम देखने या अपने घरों और व्यवसायों को ऊर्जा प्रदान करने के तरीके को बदलना हो... रिलायंस उद्देश्य और दृढ़ विश्वास के साथ भविष्य को आकार दे रही है।'' अंबानी ने कहा कि दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। डिजिटल प्रौद्योगिकी के जरिये आये बदलाव, वैश्विक परिवर्तन और प्रौद्योगिकी सफलताओं के जरिये इसका स्वरूप बदल रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘रिलायंस में, हम इसे एक चुनौती के रूप में नहीं, बल्कि अवसर के रूप में देख रहे हैं। अंबानी ने कहा कि हम अपने भविष्य की पुनर्कल्पना कर रहे हैं और अपनी कंपनियों को नए युग के अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी वाला उद्यम बनने के लिए नया रूप दे रहे हैं।''


अंबानी ने कहा कि अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी को हर व्यावसायिक क्षेत्र ... ऊर्जा से लेकर मनोरंजन तक, खुदरा से लेकर डिजिटल सेवाओं तक... में एकीकृत किया जा रहा है। समूह में 1,000 से ज्यादा वैज्ञानिक हैं जो एआई (कृत्रिम मेधा), नवीकरणीय ऊर्जा, अत्याधुनिक सामग्री और डिजिटल मंच जैसे क्षेत्रों में अत्याधुनिक अनुसंधान पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत की वैश्विक विनिर्माण महाशक्ति बनने की आकांक्षा को पूरा करने के लिए हमारे विनिर्माण बुनियादी ढांचे को भविष्य की दृष्टि से सुरक्षित बनाया जा रहा है।'' अंबानी ने प्रत्येक इकाई के प्रदर्शन का विवरण देते हुए, कहा कि जहां खुदरा कारोबार 3.3 लाख करोड़ रुपए को पार कर गया और स्टोर की संख्या 19,340 हो गयी। वहीं जियो 48.8 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ दुनिया का सबसे बड़ा डेटा नेटवर्क बनकर उभरा। कंपनी के 5जी नेटवर्क पर 19.1 करोड़ उपयोगकर्ता शामिल हैं।

 

मीडिया क्षेत्र में, रिलायंस ने डिज्नी के साथ मिलकर, विभिन्न शैलियों में एक बड़ा और विशिष्ट मीडिया संस्थान बनाया और परिचालन शुरू करने के पहले कुछ महीनों के भीतर ही रिकॉर्ड संख्या में दर्शकों को जोड़ा। उन्होंने कहा कि जहां पेट्रोल-रसायन ने अनुशासित लागत प्रबंधन और मजबूत घरेलू नियोजन के जरिये मजबूती दिखाई, वहीं तेल और गैस ने केजी-डी6 और सीबीएम (कोल बेड मिथेन) ब्लॉक से उत्पादन में वृद्धि के साथ रिकॉर्ड कर पूर्व आय अर्जित की। अंबानी ने कहा, ‘‘रिलायंस की सफलता के मूल में मूल्यों, भरोसा और प्रतिभा पर आधारित नींव है। हमारा मजबूत बही-खाता, उत्पादकता पर निरंतर ध्यान और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमें साहसिक महत्वाकांक्षाओं को अपनाने का आत्मविश्वास देती है।''

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी

रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

रुपए में लौटी तेजी, डॉलर के मुकाबले मजबूत खुला

Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट

Gold Price 24 Carat: आज फिर सस्ता हुआ सोना-चांदी, कीमतों में भारी गिरावट, देखें 10 gram Gold का नया रेट

Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

Petrol/Diesel Price Today: 24 मार्च पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें प्रमुख शहरों में क्या है कीमत

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

Gold Silver Prices : एक हफ्ते में चांदी ₹32,700 सस्ती... सोने में भी आई बड़ी गिरावट, क्या अभी और सस्ते होंगे दोनो धातु?

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

भारत ने लगातार दूसरे साल एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल किया

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Impact of Middle East Tensions: मिडिल ईस्ट तनाव का असर, 4 हफ्तों से गिर रहा US बाजार, डूब गए $3 ट्रिलियन

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Sone-Chandi ka Bhav: एक हफ्ते में ₹12,700 से ज्यादा टूटा सोने का भाव, चांदी में ₹29645 की गिरावट

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

Share Market Closed: 26 और 31 मार्च को शेयर बाजार रहेगा बंद, BSE-NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें क्यों?

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया

60% फ्री सीट पर बवाल, Air India, Indigo, SpiceJet की चेतावनी— महंगा होगा हवाई किराया