Wednesday, November 25, 2026
BREAKING
• Ramayana में मुझे साई पल्लवी सीता के रोल में सही नहीं लगीं और रणबीर…, तनिषा मुखर्जी ने दिया रामायण का रिव्यू • दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट डिमांड पर करण जौहर का आया रिएक्शन, बोले- फीमेल सुपरस्टार्स को... • 'एनकाउंटर कर दिए हैं, फ्यूचर के लिए कुछ नहीं छोड़ा', कानून व्यवस्था पर CM योगी की दो टूक • अखिलेश यादव के 26 सीटों वाले फॉर्मूले से भड़की कांग्रेस, अमेठी-रायबरेली पर कैसे मानेगी बात? • ‘बम वाली जैकेट पहनकर आर्मी का चेकपोस्ट उड़ा दूंगा’, कश्मीर को पुलवामा की तरह दहलाने की थी साजिश • 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारत की नापाक जासूसी कर रहा था दूसरा पड़ोसी! गुजरात के ऊपर तैनात कर रखी थीं 3 सैटेलाइट्स; दावा • 'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त • कॉफी जार में पत्थर जैसी जम गई तो 2 हैक से निकालें और जान लें कौन सी गलती ना करें • सिगरेट, शराब और बढ़ता पेट! पुरुषों की ये 5 आदतें बढ़ाती हैं कैंसर का खतरा • Bisleri विवाद पर कंपनी की सफाई, 143 प्लांट चालू, सिर्फ एक बैच की बिक्री पर रोक, जानें पूरा मामला

दुनिया

रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट पर हूती हमला, भारत ने की कड़ी निंदा; दो भारतीय घायल

25 नवंबर, 2026 11:13 AM

भारत ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट की एक इमारत पर हूती हमले की कड़ी निंदा की है। इस हमले में दो भारतीय नागरिकों सहित 11 लोग घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने बुधवार को कहा कि भारत सऊदी अरब में नागरिक, आर्थिक और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले हमलों को तत्काल रोकने की मांग करता है।

विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक बयान में कहा कि भारत 24 नवंबर को रियाद के फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट की एक इमारत पर हुए हमले और सऊदी अरब में नागरिक, आर्थिक तथा ऊर्जा बुनियादी ढांचे को लगातार निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा करता है।

मंत्रालय ने पुष्टि की कि हमले में दो भारतीय नागरिक घायल हुए हैं। रियाद स्थित भारतीय दूतावास घायलों और उनके परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

सऊदी अरब की संप्रभुता के उल्लंघन पर जताई चिंता
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के हमले आम नागरिकों की जान को खतरे में डालते हैं, सऊदी अरब की संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं और क्षेत्रीय सुरक्षा एवं स्थिरता को कमजोर करते हैं। भारत ने ऐसे हमलों को तत्काल बंद करने की मांग की है।

मंत्रालय ने सऊदी अरब की सरकार और वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दोहराते हुए कहा कि भारत देश की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता तथा उसके नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों का समर्थन करता है। भारत ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र में जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी।

हमले में भारत, सऊदी अरब समेत चार देशों के नागरिक घायल
सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय ने पुष्टि की कि रियाद के फाइनेंशियल सेंटर की एक इमारत को निशाना बनाए जाने से 11 लोग घायल हुए। प्राधिकरण ने इसे यमन के हूती मिलिशिया की ओर से किया गया आतंकवादी हमला बताया।

घायलों में सऊदी अरब के दो, भारत के दो, नेपाल के तीन और मिस्र के चार नागरिक शामिल हैं। सऊदी नागरिक सुरक्षा के अनुसार, आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों की जान तथा संपत्ति की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए।

सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के आधिकारिक प्रवक्ता ने भी फाइनेंशियल सेंटर की इमारत को निशाना बनाए जाने की पुष्टि की और इसे ‘कायरतापूर्ण आतंकवादी हमला’ बताया। प्रवक्ता के अनुसार, संबंधित अधिकारी घटनास्थल पर जांच कर रहे हैं।

यमन में संचार ढांचे पर हमले के आरोपों के बाद बढ़ा तनाव
यह घटना सऊदी अरब और यमन के हूती अधिकारियों के बीच बढ़ते तनाव के बीच हुई है। इससे पहले यमन के अल-हुदायदाह गवर्नरेट में दूरसंचार बुनियादी ढांचे पर सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमलों के आरोप लगाए गए थे।

हूती-नियंत्रित यमन के संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सोमवार को टेलीग्राम पर जारी बयान में आरोप लगाया था कि गठबंधन के विमानों ने दूरसंचार भवनों, कर्मचारियों के आवास और एक मस्जिद को निशाना बनाया।

मंत्रालय ने शुरुआती आंकड़ों के हवाले से दावा किया था कि इन हमलों में 17 कर्मचारियों की मौत हुई और 11 अन्य घायल हुए। उसने यह भी आरोप लगाया कि कई दूरसंचार केंद्र नष्ट हो गए, जिससे कई जिलों में इंटरनेट और संचार सेवाएं बाधित हुईं।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

'हथकड़ी लगाकर ही लाएंगे', शेख हसीना पर बांग्लादेश का यू-टर्न; भारत के सामने रखी शर्त

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

अमेरिका में प्रवासी परिवारों के आवास संबंधी नियम पर भड़के राज्य, ट्रंप सरकार पर केस

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

कोलंबिया के मशहूर पर्यटन शहर में दहशत, हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को बनाया बंधक

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

ईयर एंडर 2026: वैश्विक प्रभाव से कूटनीति तक, पीएम मोदी की लोकप्रियता रही बरकरार

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

नेपाल: 5.3 तीव्रता का भूकंप, भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए झटके

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

ट्रंप चाहते हैं एनवीडिया जेन्सन हुआंग को करे 'री-हायर', बोले-ये अच्छा होगा

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

पाकिस्तान की सेना को अमेरिकी फंडिंग क्यों? नवनिर्वाचित सीनेटर अल सैयद ने उठाए सवाल

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

क्षेत्रीय दबदबा कायम करना हमारा लक्ष्य नहीं, आत्मरक्षा के लिए बढ़ा रहे सैन्य ताकत : किम जोंग उन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

भारत-नीदरलैंड के बीच कई साझा हित, सुरक्षा, तकनीक और वैश्विक चुनौतियों पर होगी चर्चा : टॉम बेरेंडसन

सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री

सिएटल एयरपोर्ट पर आईसीई की कार्रवाई से अफरा-तफरी, हिरासत में लिए दो यात्री