Sunday, July 05, 2026
BREAKING
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान ने भारत की एकता, अखंडता को किया मज़बूत : नायब सिंह सैनी संगठन की शक्ति पदाधिकारियों के समर्पण, अनुशासन, संवाद एवं टीम भावना में निहित : अशोक बुवानीवाला गिरते भूजल स्तर के कारण जिले के गांवों में गहराया पेयजल संकट, सरकार नहीं दे रही कोई ध्यान: कुमारी सैलजा छात्रों की गूंज बनेगी हरियाणा में बदलाव की हुंकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा सांसद से लेकर पंच तक भाजपा का कार्यकर्ता दिखाई देना चाहिए : डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में कानून व्यवस्था बदहाल, अपराधियों में खत्म हो रहा कानून का डर: कुमारी सैलजा मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटर ढेर, पुलिस का एक जवान घायल हरियाणा के लाखों बुजुर्गों के लिए राहत ! अगर आपके पास ये 5 दस्तावेज नहीं हैं, तो भी मिलेगी वृद्धावस्था पेंशन खुशखबरी: हरियाणा के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने मिलेंगे 431 नए डॉक्टर, पोस्टिंग के लिए मिले सिर्फ 4 दिन चानौत धरने के बीच सरकार का बड़ा फैसला; भाखड़ा-हांसी पाइपलाइन योजना का काम फिलहाल रुका....NHAI की एनओसी का इंतजार

पंजाब

राज्यसभा सांसद बनने के बाद अमित शाह से मिले चुघ, उठाए पंजाब के बड़े मुद्दे

05 जुलाई, 2026 07:17 PM

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से विशेष मुलाकात की। इस बारे जानकारी देते चुघ ने एक टवीट जारी किया है, जिसमें कहा है कि राज्यसभा सांसद चुने जाने के बाद मैंने देश के यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

चुघ ने बताया कि इस अवसर पर पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था, पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद, सीमा पार से ड्रोन और नशे की तस्करी, गैंगस्टरवाद तथा आम नागरिकों की सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही मैंने उन्हें पंजाब के मौजूदा हालात, प्रदेश की जनता की भावनाओं और चिंताओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया तथा राज्य में शांति, सुरक्षा और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया।

संतों, महात्माओं, गुरुओं और शहीदों की पावन धरती पंजाब आज आम आदमी पार्टी की अनुभवहीन, अयोग्य और विफल सरकार के कारण नशे, गैंगस्टरवाद, अपराध, सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद और बदहाल कानून-व्यवस्था जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। प्रदेश की जनता एक सुरक्षित, समृद्ध, नशामुक्त और विकासोन्मुख पंजाब की आकांक्षा रखती है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और माननीय श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में पंजाब में सुशासन, सुरक्षा, विकास और जनविश्वास का एक नया अध्याय स्थापित होगा।

शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जी के आदर्शों से प्रेरित भारतीय जनता पार्टी, पंजाब को एक बार फिर खुशहाल, सुरक्षित, समृद्ध और नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। माननीय अमित शाह जी का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद इस संकल्प को और अधिक शक्ति तथा नई ऊर्जा प्रदान करता है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

लुधियाना में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार-3 : गैंगस्टरों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 132 संदिग्ध राउंडअप

लुधियाना में पुलिस का ऑपरेशन प्रहार-3 : गैंगस्टरों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 132 संदिग्ध राउंडअप

Jalandhar : डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, लिया आशीर्वाद

Jalandhar : डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, लिया आशीर्वाद

लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों

लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों

कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू

कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू

मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य

मैं पंजाब CM पद की रेस में नहीं, चन्नी के बवाल के बीच वडिंग की सफाई; बताया अपना उद्देश्य

पंजाब: 15 साल तक फरार रहने वाले हेड कांस्टेबल को अपहरण मामले में 5 साल की सजा, सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों

'डबल-इंजन' सरकार के बिना राज्य को 'खुशहाल पंजाब' बनाना मुमकिन नहीं: ढिल्लों

चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना

चुनाव के पहले बहबल कलां फायरिंग मामले को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उठाती हैं: परमबंस सिंह रोमाना

पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट

पंजाब पुलिस की कार्रवाई, बाइकों के 150 मॉडिफाइड साइलेंसर किए गए नष्ट