चंडीगढ़/गुरदासपुर : आज गोल्डन पाम होटल में गुरदासपुर जिले के समस्त राइस मिलर्स की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से आगामी सीजन को देखते हुए विभिन्न मांगें कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक के ध्यान में लाई गईं, जिन्हें उन्होंने शीघ्र हल करने का भरोसा दिया।
बैठक के दौरान समस्त राइस मिलर्स ने सर्वसम्मति से अजय बेदी को गुरदासपुर जिले का जिला प्रधान चुना।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक, ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रधान तरसेम सैनी और पंजाब राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरदीप सिंह चीमा ने अजय बेदी को दिल से बधाई दी।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक द्वारा अजय बेदी को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से चावलों पर लगाए गए एक प्रतिशत टैक्स को समाप्त करने, धान के सीजन से पहले भंडारण के लिए जगह उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न मांगें रखी गईं, जिन्हें जल्द हल करने का कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिया।
इस अवसर पर समस्त राइस मिलर्स ने अजय बेदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वह मिलर समुदाय का मजबूत एवं प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व करेंगे।