Friday, July 10, 2026
BREAKING
हरियाणाः कांग्रेस ने गरीबों को आंसू दिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके आंसू पोछने का काम किया- मुख्यमंत्री 7 वर्षीय भतीजे की ह/त्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी ताया को Court ने दी सख्त सजा Punjab : संत बाबा कुलजीत सिंह जी की बेटी सहित कई नेता हुए भाजपा में शामिल 'आप' के शासन में पंजाब बम धमाकों और गैंगस्टरों का गढ़ बन गया है: ढिल्लों पंजाब कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल, चन्नी-बघेल मुलाकात को लेकर अटकलें तेज Vigilance Action : रिश्वत लेता पटवारी को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार 11-12 जुलाई को लगेंगे विशेष SIR कैंप, DC लुधियाना की मतदाताओं से अपील बड़ी खबर: हरियाणा कांग्रेस के बड़े नेता बीरेंद्र सिंह की BJP प्रभारी से मुलाकात अंबाला में टांगरी नदी उफान पर: मैदानी इलाकों में बढ़ा बाढ़ का खतरा...कई घरों में घुसा पानी अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की हेरोइन बरामद; 2 तस्कर दबोचे

खेल

ये क्रिकेटर बन सकता है BCCI का नया अध्यक्ष, 28 सितंबर को लगेगी मुहर!

21 सितंबर, 2025 07:14 PM

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अगले अध्यक्ष के तौर पर मिथुन मन्हास का नाम लगभग पक्का माना जा रहा है। शनिवार, 20 सितंबर को दिल्ली में बीसीसीआई अधिकारियों की मीटिंग के बाद खबर आई है कि मन्हास को इस बार कोई चुनौती नहीं मिलेगी। बीसीसीआई का अध्यक्ष पद 28 सितंबर को होने वाली वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में चुना जाएगा।

45 वर्षीय मिथुन मन्हास ने लंबे समय तक दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेला है। सूत्रों के अनुसार उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाएगा। वे 28 सितंबर को होने वाली एजीएम में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे। वहीं, कर्नाटक से पूर्व स्पिनर रघुराम भट्ट और पंजाब से हरभजन सिंह भी इस बैठक में शामिल होंगे।

राजीव शुक्ला फिर रहेंगे उपाध्यक्ष
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया अपने पद पर बने रहने के करीब हैं। वहीं, पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला भी अपने पद पर बने रहेंगे। शुक्ला ने रोजर बिन्नी के कार्यकाल के बाद बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष का काम संभाला था। रोजर बिन्नी की उम्र 70 वर्ष होने के कारण उन्हें अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था।

आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल भी अपनी जिम्मेदारी जारी रखेंगे। वहीं कोषाध्यक्ष प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नत किए जाने की संभावना है, जबकि कोषाध्यक्ष रघुराम भट्ट को भी कोई महत्वपूर्ण पद मिलने की उम्मीद है।

मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर
मिथुन मन्हास ने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैचों में 9714 रन बनाए और 40 विकेट लिए। इसके अलावा 130 लिस्ट ‘ए’ मैचों में उन्होंने 4126 रन और 25 विकेट हासिल किए हैं। उन्होंने 91 टी20 मैचों में 1170 रन बनाए और 5 विकेट लिए हैं।

2018 में मन्हास को दिल्ली रणजी टीम का मुख्य कोच बनाया गया था। इसके बाद वे आईपीएल की कई टीमों जैसे पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की कोचिंग टीम का हिस्सा भी रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

संजू-जायसवाल ओपनर, सूर्यकुमार यादव होंगे कप्तान; आकाश चोपड़ा की ऑल्टरनेट XI में कौन-कौन?

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज ने किया रिटायरमेंट का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाफ खेलेंगी आखिरी मैच

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

ब्रिस्टल में आज कौन बनेगा अगला सचिन-द्रविड़ या रोहित, यहां 27 साल से नहीं हारा भारत

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी

लॉर्ड्स में पहली बार खेला जाएगा वुमेंस टेस्ट, भारतीय टीम के हेड कोच ने जताई हैरानी