Wednesday, June 17, 2026
BREAKING
समाज के संगठित प्रयासों से ही होगा देश और प्रदेश का समग्र विकास: डा. अर्चना गुप्ता हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्री नायब सैनी बाढ़ का खतरा मंडराया: भाखड़ा डैम का जलस्तर बढ़ा, सरकार सोई हुई है : दुष्यंत चौटाला महंगाई पर सरकार जवाब दे, सस्ता हुआ कच्चा तेल तो पेट्रोल-डीजल और एलपीजी के दाम कब घटेंगे? : कुमारी सैलजा Mandi: अपनी लकीर खींचने की बजाय हमारी मिटाने में लगे हैं मुख्यमंत्री : जयराम पुश्तैनी भूमि की इंतकाल में संशोधन के नाम पर रिश्वत मांगने वाली पटवारी और उसका पति गिरफ्तार Shimla: तोल कर भेजा जाएगा राशन, डिपुओं तक पहुंचने वाली हर बोरी का होगा तोल केंद्रीय मंत्री खट्टर से मिले CM सुक्खू, की मुफ्त बिजली रॉयल्टी बढ़ाने व 7784 करोड़ रुपए ऊर्जा बकाया जारी करने की मांग Punjab में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी जालंधर के CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर विजिलेंस का शिकंजा, 10 लाख रिश्वत मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

पंजाब

यदि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अकाल तख्त साहिब के सामने सिर झुका सकते थे, तो भगवंत मान क्यों नहीं? : केवल सिंह ढिल्लों

17 जून, 2026 07:31 PM

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि यदि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह अकाल तख्त साहिब के सामने सिर झुका सकते थे, तो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान क्यों नहीं? क्या सत्ता का अहंकार गुरु की मर्यादा से भी बड़ा हो गया है? अकाल तख्त साहिब का सम्मान और प्रतिष्ठा किसी भी मुख्यमंत्री की कुर्सी से ऊँची है—आज भी, कल भी और हमेशा रहेगी।

ढिल्लों ने कहा कि शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह वह महान शासक थे, जिनके नाम से अफगान और मुगल भी कांपते थे तथा जिनके नेतृत्व में पंजाब एक शक्तिशाली साम्राज्य के रूप में उभरा। लेकिन जब अकाल तख्त साहिब ने उन्हें तलब किया, तो वे एक सम्राट के रूप में नहीं बल्कि गुरु घर के विनम्र सेवक के रूप में उपस्थित हुए।

उन्होंने कहा कि जत्थेदार अकाली बाबा फूला सिंह जी ने महाराजा रणजीत सिंह को तनखाहिया करार दिया था। महाराजा ने बिना किसी विरोध के उस दंड को स्वीकार किया और विनम्रतापूर्वक अपना सिर झुका दिया। उनकी इस अद्वितीय विनम्रता को देखकर संगत ने उन्हें क्षमा कर दिया। यही एक सच्चे शेर-ए-पंजाब की पहचान थी, जिसके लिए धर्म और पंथ हर प्रकार की राजनीतिक या राजसत्ता से ऊपर थे।

ढिल्लों ने कहा कि इसके बिल्कुल विपरीत, जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अकाल तख्त साहिब द्वारा “गुरु-द्रोही” और “खालसा पंथ विरोधी” करार दिया गया, तो उन्होंने विनम्रता दिखाने के बजाय इस फैसले को “राजनीतिक साजिश” बताया। सिर झुकाने के बजाय उन्होंने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर ही सवाल खड़े किए। इतना ही नहीं, केंद्रीय फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं की रिपोर्टों को भी खारिज करने की कोशिश की गई।

अंत में ढिल्लों ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी अकाल तख्त साहिब से टकराने की कोशिश की, उनका राजनीतिक और सामाजिक रूप से कभी भला नहीं हुआ। भगवंत मान को इतिहास से सबक लेना चाहिए।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Punjab में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Punjab में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

जालंधर के CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर विजिलेंस का शिकंजा, 10 लाख रिश्वत मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

जालंधर के CGST असिस्टेंट कमिश्नर पर विजिलेंस का शिकंजा, 10 लाख रिश्वत मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

पंजाब उद्योग के लिये वैश्विक हब बनने की राह पर: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

पंजाब उद्योग के लिये वैश्विक हब बनने की राह पर: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई

‘भगवंत मान सरकार, तुहाडे द्वार’ पहल के तहत 437 सरकारी सेवाएँ नागरिकों के घर-द्वार तक पहुँचीं, लंबित मामलों की दर घटकर 0.33 प्रतिशत हुई

लोक संपर्क विभाग द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व एवं निर्जला एकादशी को समर्पित छबील आयोजित

लोक संपर्क विभाग द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व एवं निर्जला एकादशी को समर्पित छबील आयोजित

बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून

बैंक पी.ओ. एवं एल.आई.सी./जी.आई.सी. परीक्षाओं के लिए पंजाब सरकार द्वारा निःशुल्क कोचिंग की घोषणा; आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 30 जून

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा मेथनॉल को विनियमित करने और जहरीली शराब की त्रासदियों को रोकने के लिए तत्काल केंद्रीय कानून बनाने की मांग

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रही सुविधा

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान: 15 करोड़ भारतीयों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता की आवश्यकता; पंजाब में मानसिक रोगों का मुफ्त इलाज मिल रही सुविधा

Punjab में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना की मूवमेंट पर नजर रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Punjab में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, सेना की मूवमेंट पर नजर रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

बठिंडा पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम सहित दो तस्कर दबोचे, झारखंड से जुड़ रहे तार

बठिंडा पुलिस ने भारी मात्रा में अफीम सहित दो तस्कर दबोचे, झारखंड से जुड़ रहे तार