Thursday, July 02, 2026
BREAKING
Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस की नजर, पात्र मतदाताओं का नाम नहीं कटने देंगे : राव नरेंद्र सिंह निक्षय मित्र बनकर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने में सहयोग करें : आरती सिंह राव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई, ₹40 हजार की रिश्वत लेते ESIC मैनेजर रंगे हाथ गिरफ्तार भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण ने विकास की सच्चाई उजागर कर दी : कुमारी सैलजा हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए सभी राजनीतिक दल अपने बीएलए की बीएलओ के साथ बैठकें निर्धारित करें : ए. श्रीनिवास विकसित भारत के संकल्प में हरियाणा निभाएगा अग्रणी भूमिका : नायब सिंह सैनी Weather Update: प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, 49 सड़कें बंद और नदियां उफान पर

पंजाब

मोहाली: बच्चों के अंतिम संस्कार में पहुंची कातिल मां, दादा-दादी ने लगाए गंभीर आरोप

02 जुलाई, 2026 07:54 PM

मोहाली : रोपड़ नहर में तीन बच्चों सहित छलांग लगाने के मामले में बुधवार को बलोंगी श्मशान घाट का माहौल बेहद गमगीन रहा। 6 साल की तन्वी और 4 साल के नितिन को दफनाते समय परिवार के आंसू नहीं रुक रहे थे। मासूम बच्चों के दादा-दादी ने भरे मन से अंतिम रस्में निभाई। इस दौरान बच्चों की मां शकुंतला उर्फ सुमन भी पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बच्चों का चेहरा नहीं देखने दिया। दादा बाबू राम ने आरोप लगाया कि उनकी बहू वहां भी बच्चों के बारे में बोलती रही कि उसने बच्चों का काम तमाम कर दिया है। दूसरी ओर सुमन ने दावा किया कि वह घरेलू परेशानियों से तंग थी और इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।

मां ने सुनाई आपबीती, कहा- मारपीट के कारण टूट चुकी थी
शकुंतला उर्फ सुमन ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल वाले लंबे समय से मारपीट और शोषण कर रहे थे। उसके मुताबिक रविवार को उसे पीटने के बाद बच्चों को उसे अलग कर दिया गया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया। सुबह वह तीनों बच्चों के साथ घर से निकली और रोपड़ नहर में छलांग लगा दी। उसका कहना है कि वह जान देता चाहती थी लेकिन बच गई। जब वह बच्चों के साथ घर से निकली तो उसने मेन रोड से एक हजार रुपये में एक ऑटो लिया, जिसने उन्हें रोपड़ में उतार दिया। ऑटो वाले ने उन्हें बाजार में उतारा और लोगों से पूछते हुए नहर की तरफ चली गई।

दादा-दादी ने कहा- मासूमों का क्या कसूर था, इन्साफ चाहिए
दादा-दादी का आरोप है कि बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार बहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस को हर एंगल से निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और अगर किसी और व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार का कहना है कि वे अपने पोते-पोतियों को वापस नहीं ला सकते लेकिन उन्हें न्याय मिलना चाहिए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसा दर्द न सहना पड़े।

हर पहलू से की जा रही जांच: एस.एच.ओ.
मटौर थाने के एस.एच.ओ. अमनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। बच्चों के दादा-दादी, मां और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

Amritsar एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा एक्शन! विदेश से आए यात्री से 70 लाख से अधिक का सोना बरामद

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब चुनाव के लिए जनता की राय से बनेगा कांग्रेस का मैनिफेस्टो : अमर सिंह

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना को भाजपा ने बताया चुनावी स्टंट

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

10वीं और 12वीं ओपन स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया शुरू, PSEB ने जारी की अहम सूचना

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, चन्नी समेत कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

Punjab Congress में बदलाव के बाद बढ़ी अंदरूनी खींचतान, मनीष तिवारी की Post से उठे सवाल

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

कांग्रेस में योग्यता नहीं, गांधी-वाड्रा परिवार की परिक्रमा से मिलता है सम्मान: तरुण चुघ

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

एक बार फिर पंजाब आएंगे PM मोदी, राज्य को मिलने जा रही बड़ी सौगात!

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा