Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी

05 सितंबर, 2026 06:49 PM
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने आज आगामी खरीफ मंडीकरण सीजन (के.एम.एस.) 2026-27 के दौरान धान की निर्बाध एवं सुचारू खरीद और ढुलाई सुनिश्चित करने के लिए तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी दी है। इसके अलावा पंजाब लोक सेवा आयोग (ग्रुप 'ए') सेवा नियम, 2012 में संशोधन, सब-डिविजनल अस्पताल, चमकौर साहिब में 33 पदों को सर्जित करने, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में 138 नए पदों के सृजन और 80 रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति भी दी गई है।

यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान लिया गया।

*पंजाब कस्टम मिलिंग, अनाज ढुलाई और लेबर एवं कार्टेज नीतियों को मंजूरी*

इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि आगामी खरीफ मंडीकरण सीजन 2026-27 के दौरान धान की सुचारू और बिना किसी कठिनाई के खरीद सुनिश्चित करने के लिए कैबिनेट ने 'पंजाब कस्टम मिलिंग पॉलिसी फॉर खरीफ 2026-27', 'पंजाब फूडग्रेन्स ट्रांसपोर्टेशन पॉलिसी 2027' और 'पंजाब फूडग्रेन्स लेबर एंड कार्टेज पॉलिसी 2027' को सहमति दे दी है।

मंत्रिमंडल ने आगामी खरीद सीजन के दौरान किसानों के एक-एक दाने के लिफ्टिंग के लिए राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। कैबिनेट ने धान के आगामी खरीद सीजन के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को नीतियों के किसी भी प्रावधान में संशोधन करने का अधिकार भी दिया।

*पंजाब लोक सेवा आयोग नियमों में संशोधन को मंजूरी*

एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में कैबिनेट ने पंजाब लोक सेवा आयोग (ग्रुप 'ए') सेवा नियम, 2012 में संशोधन को मंजूरी दे दी है, जिससे पंजाब लोक सेवा आयोग में निजी सहायक से निजी सचिव के रूप में पदोन्नति के लिए प्रावधान शामिल करने संबंधी अधिसूचना जारी करने का रास्ता साफ हो गया है।

*सब-डिविजनल अस्पताल, चमकौर साहिब में 33 पदों को बहाल करने की मंजूरी*

चमकौर साहिब और इसके आस-पास के इलाकों के लोगों को बेहतर और उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से कैबिनेट ने सब-डिविजनल अस्पताल, चमकौर साहिब में नव सृजित 33 पदों को सर्जित करने की स्वीकृति दे दी है।

इस सब-डिविजनल अस्पताल को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर से अपग्रेड किया गया था। इन पदों में मेडिकल ऑफिसर (मेडिसिन), मेडिकल ऑफिसर (ऑर्थोपेडिक्स), मेडिकल ऑफिसर (एनेस्थीसिया), मेडिकल ऑफिसर (पैथोलॉजी), मेडिकल ऑफिसर (नेत्र रोग विशेषज्ञ), मेडिकल ऑफिसर (रेडियोलॉजी), एम.बी.बी.एस. जनरल, नर्सिंग सिस्टर, सीनियर असिस्टेंट/अकाउंटेंट, स्टाफ नर्स, ओ.टी.ए., ड्राइवर और क्लर्क आदि शामिल हैं।

*कैबिनेट द्वारा 138 पदों के सृजन और 80 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी*

कैबिनेट ने सिविल सर्जन कार्यालय, मालेरकोटला के लिए विभिन्न कैडरों के 19 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी है ताकि जिले के निवासियों को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ सरकारी कामकाज को सुचारू रूप से चलाया जा सके।

एक अन्य फैसले में कैबिनेट ने लोगों को व्यापक और अधिक उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से सब-डिविजनल अस्पताल, धूरी और वहां नवनिर्मित एम.सी.एच. सेंटर में विभिन्न कैडरों के 119 नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दे दी है।

मंत्रिमंडल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) के 80 रिक्त पदों को भरने के लिए भी अपनी सहमति दे दी है। इनमें से 53 पदों को रिक्त हुए एक वर्ष से अधिक, जबकि 27 पदों को एक वर्ष से कम समय हो गया है।
---------

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

खेडां वतन पंजाब दीआं' के सीजन-4 में पहली बार कोस्को क्रिकेट शामिल: मीत हेयर

खेडां वतन पंजाब दीआं' के सीजन-4 में पहली बार कोस्को क्रिकेट शामिल: मीत हेयर

संत बाबा अतर सिंह जी की 100वीं वर्षगांठ को समर्पित विशेष समारोह, 24 शिक्षक सम्मानित

संत बाबा अतर सिंह जी की 100वीं वर्षगांठ को समर्पित विशेष समारोह, 24 शिक्षक सम्मानित

पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

पंजाब का गौरव: आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट्स के चार कैडेट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद

पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद

पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद

पंजाब में एसआईआर सुचारू रूप से जारी, पटियाला सांसद के नाम हटने की खबर बेबुनियाद

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा

ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दो दोषियों को 3-3 साल की सजा

पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल

पंजाब के सीधे-साधे गांववालों के साथ आतंकियों जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा : हरसिमरत कौर बादल

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से  ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने PM मोदी से ‘दिमागी नक्सलवाद’ का पूछा मतलब

खरड़ में SAD की मीटिंग, 10 सितंबर की ‘पंजाब बचाओ रैली’ को लेकर बनाई रणनीति

खरड़ में SAD की मीटिंग, 10 सितंबर की ‘पंजाब बचाओ रैली’ को लेकर बनाई रणनीति