Thursday, November 26, 2026
BREAKING
• गुरु रविदास जी के बेगमपुरा के सपने को साकार कर रही डबल इंजन सरकार : नायब सिंह सैनी • जेजेपी की जन-जन अधिकार रैली की तैयारियां तेज, महेंद्रगढ़ कॉलेज मैदान में वाटरप्रूफ टेंट से ढकेगा पूरा ग्राउंड • संविधान रक्षा मार्च को लेकर कालका में कांग्रेस की अहम बैठक, 26 नवंबर से पंचकूला में शुरू होगा अभियान • संविधान और विकसित हरियाणा पर सार्थक चर्चा होगी : हरविन्द्र कल्याण • घोषणाओं से नहीं होता खिलाड़ियों का सम्मान, समय पर मिले पुरस्कार राशि और सुविधाएं : सैलजा • पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया • श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक • पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा • Solan: महिलाओं को 1500 रुपए देने में सरकार विफल : जयराम • Shimla: एचआरटीसी बसों की कमी होगी पूरी, 350 बसों की खरीद प्रक्रिया शुरू

पंजाब

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लालड़ू से श्रद्धालु खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शनों के लिए रवाना

11 अक्टूबर, 2026 06:52 PM

लालड़ू : पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना’ के तहत हलका डेराबस्सी के विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने लालड़ू के वार्ड नंबर 4 से श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर खाटू श्याम और सालासर बालाजी के पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शनों के लिए रवाना किया।

इस मौके पर विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रा का पूरा खर्च पंजाब सरकार द्वारा वहन किया जाता है और श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन कर चुके हैं। पंजाब सरकार का यह प्रयास लोगों की धार्मिक आस्था का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें निःशुल्क तीर्थ यात्रा की सुविधा प्रदान कर रहा है।

बस रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान और विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा का धन्यवाद किया।

विधायक रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों के कल्याण और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की जरूरतों और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए ऐसे जनहितैषी प्रयास आगे भी जारी रखेगी।

इस मौके पर नगर काउंसिल अध्यक्ष जोरावर सिंह, उपाध्यक्ष अमन राणा, वरिष्ठ नेता रूप राणा, यूथ कोऑर्डिनेटर गगनदीप सिंह और पवन शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

पंजाब में नशा और अपराध रोकने में आप नाकाम, भाजपा-अकाली दल बनाएंगे सरकार: बिक्रम मजीठिया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब में भाजपा-शिअद गठबंधन का खाता नहीं खुलेगा, फिर 'आप' की सरकार बनेगी: हरपाल सिंह चीमा

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

जनगणना-2027 संबंधी डिजिटल वैन के माध्यम से फैलाई जा रही जागरूकता

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने 15.32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ‘विश्वस्तरीय’ उपमंडलीय परिसर सुनाम ऊधम सिंह वाला का किया उद्घाटन

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

गायक हरदीप गिल ने परिवार सहित स्व-गणना प्रपत्र भरा

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की प्रत्येक जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर हल करेगी: डॉ. बलजीत कौर

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

अमृतसर में 9 पिस्तौल, 1.3 किलोग्राम हेरोइन और 60 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित सात गिरफ्तार

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार ने पी.आर.टी.सी. के आउटसोर्स कर्मचारियों को ठेके (कॉन्ट्रैक्ट) के अधीन लाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया शुरू की: हरपाल सिंह चीमा

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष

शिअद और भाजपा धोखेबाज पार्टी, इनका गठबंधन मौकापरस्त राजनीति का हिस्सा : पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष