Sunday, July 19, 2026
BREAKING
भारतीय एकता मंच मोहाली करेगा वृक्षारोपण अभियान, जरूरतमंदों की करेगा मदद पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी' हरियाणा में ईवी चार्जिंग नेटवर्क के विस्तार में डिस्कॉम की उल्लेखनीय उपलब्धि - विक्रम सिंह युवा नशे से नहीं, खेल और शिक्षा से जुड़ें, तभी बनेगा विकसित भारत - सीएम नायब सिंह सैनी जेजेपी के संगठन में विस्तार, 54 महिला पदाधिकारी घोषित पुरानी योजनाओं को नई सौगात बताकर हरियाणा की जनता को गुमराह किया गया - कुमारी सैलजा सोनम वांगचुक को जबरन प्रदर्शन स्थल से हटाना लोकतंत्र और संविधान पर सीधा प्रहार - राव नरेंद्र सिंह स्वच्छता जनभागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम, इसे हर व्यक्ति अपने जीवन का हिस्सा बनाए - कृष्ण लाल पंवार पिछली सरकारें अभी होतीं तो बंद हो गया होता यूपी का चीनी उद्योग- सीएम योगी सोनम वांगचुक के शरीर में डिहाइड्रेशन और बढ़ते कीटोन के संकेत, इलाज से किया इनकार

पंजाब

मार्शल आर्ट क्लास से 4 साल के मासूम को जबरन उठाकर ले गए लोग, पिता पर किडनैपिंग के आरोप

18 जुलाई, 2026 08:08 PM

लुधियाना : शहर के सुंदर नगर इलाके में एक 4 वर्षीय बच्चे को मार्शल आर्ट क्लास से जबरन उठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। बच्चे की मां ने आरोप लगाया है कि उसके पति और उसके साथ आए कुछ लोगों ने बच्चे को किडनैप कर लिया। घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। पीड़िता मोनालिका, निवासी महावीर जैन कॉलोनी, सुंदर नगर, ने बताया कि वह 16 जुलाई की शाम अपने चार वर्षीय बेटे सुवास को रोज की तरह मार्शल आर्ट प्रशिक्षण के लिए छोड़कर गई थी। कुछ ही देर बाद उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग क्लास में आए और बच्चे को अपने साथ ले गए।

सीसीटीवी में क्या दिखा
सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक सिल्वर रंग की कार क्लास के बाहर रुकती दिखाई देती है। कार से दो व्यक्ति उतरकर सीधे अंदर जाते हैं और कुछ ही क्षण बाद बच्चे को गोद में उठाकर बाहर निकलते हैं। वीडियो में बच्चा विरोध करता भी दिखाई देता है। इसके बाद सभी लोग कार में बैठकर वहां से चले जाते हैं।

पति पर लगाए गंभीर आरोप
मोनालिका का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2020 में हुई थी, लेकिन वैवाहिक विवाद के चलते वह पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही हैं। उनके अनुसार पति के किसी अन्य महिला से संबंधों को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है और मामला अदालत में भी विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है कि अदालत की प्रक्रिया चलने के बावजूद उसके पति ने कानून का सहारा लेने के बजाय बच्चे को जबरन अपने साथ ले जाने की योजना बनाई।

पहले भी विवाद होने का दावा
मोनालिका ने दावा किया कि इससे पहले भी जून महीने में उनके पति और कुछ अन्य लोग उनके घर पहुंचे थे और बच्चे को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया था। उस समय स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप और पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत हुआ था। उनके अनुसार पुलिस ने उस समय पति को बिना कानूनी अनुमति बच्चे को अपने साथ न ले जाने की चेतावनी भी दी थी।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी पक्ष के संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।

मां ने लोगों से की अपील
पीड़ित मां ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने बेटे को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि यदि किसी को बच्चा या घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन दिखाई दें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर बच्चे को सकुशल बरामद करने की मांग की है।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी'

पंजाब कांग्रेस में मतभेद पर विधायक राणा गुरजीत सिंह बोले- 'सब ठीक, सही दिशा में बढ़ रही पार्टी'

कंगना रनौत को मानहानि केस में नहीं मिली राहत, अब 3 अगस्त को होगी अहम सुनवाई

कंगना रनौत को मानहानि केस में नहीं मिली राहत, अब 3 अगस्त को होगी अहम सुनवाई

Punjab: Court में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएं पंजाब-हरियाणा सरकारें: CJI सूर्यकांत

Punjab: Court में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएं पंजाब-हरियाणा सरकारें: CJI सूर्यकांत

नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल

नीट यूजी 2026: ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले आर्यन गुप्ता ने बताया सफलता का मंत्र, भाई को बताया रोल मॉडल

जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

जालंधर में पीएम मोदी बोले, पंजाब के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही केंद्र सरकार, राज्य की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही'

PM मोदी का जालंधर दौरा: AAP-कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'एक कर्ज में डूबी, दूसरी कुर्सी के लिए लड़ रही'

Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

Ludhiana में Sunday को लगेगा स्पेशल SIR-2026 कैंप, वोटरों से DC की खास अपील

'यह तो बस शुरुआत है, अभी और भी बहुत कुछ होगा...' BJP के मंच से बोले हरभजन सिंह

'यह तो बस शुरुआत है, अभी और भी बहुत कुछ होगा...' BJP के मंच से बोले हरभजन सिंह

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, बड़े सिख चेहरे हरजीत सिंह ग्रेवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, बड़े सिख चेहरे हरजीत सिंह ग्रेवाल को मिली अहम जिम्मेदारी

PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री संत निरंजन दास जी, रवनीत सिंह बिट्टू ने किया भव्य स्वागत

PM मोदी के कार्यक्रम में पहुंचे पद्मश्री संत निरंजन दास जी, रवनीत सिंह बिट्टू ने किया भव्य स्वागत