Saturday, September 26, 2026
BREAKING
• पाकिस्तान कश्मीर भूलकर पीओके लौटाने पर विचार करे, तभी वहां आएगा सुख-चैन: अनिल विज • Himachal: शिमला में रजनी पाटिल का बड़ा बयान, कहा- CM सुक्खू के प्रस्ताव पर ही होगा मंत्रिमंडल विस्तार • Himachal: चम्बा को सरकार की बड़ी सौगात, मेडिकल कॉलेज में खुलेगा बीएससी नर्सिंग कॉलेज • Solan: उद्योगों को मार्च से मिलेगी सस्ती बिजली, यह सरकार का वायदा : हर्षवर्धन • पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी • कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: डॉ. गुरप्रीत कौर मान • ‘गैंगस्टरां ते  वार’ अभियान का 249वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 255 काबू • घरेलू पर्यटकों की संख्या 428.55 करोड़ तक पहुंची, पर्यटन से विदेशी मुद्रा आय 2.76 लाख करोड़ रुपए के पार: सरकार • एसआईआर के दोनों चरणों के शेड्यूल को मिली थी सर्वसम्मत मंजूरी, चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण

पंजाब

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और जनहितैषी विकास मान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता: डॉ. गुरप्रीत कौर मान

26 सितंबर, 2026 07:50 PM

धूरी : पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने में सखियों द्वारा निभाई जा रही भूमिका सराहनीय है। यह बात मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने धूरी विधानसभा क्षेत्र की सखियों के सम्मान के लिए आयोजित सखी मिलनी समारोह के दौरान कही।

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि सखियां पंजाब सरकार की रीढ़ की हड्डी हैं, जो सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए सरकार और लोगों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के तहत पात्र महिलाओं की पहचान, पंजीकरण, फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेज पूरे करवाने और योजना संबंधी जानकारी उपलब्ध करवाने में सखियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

उन्होंने कहा कि कई महिलाओं के दस्तावेज अधूरे होने के बावजूद सखियों ने उनकी सहायता करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाई और पात्र महिलाओं को सरकारी योजना से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया। उन्होंने कहा कि सखियों की यह सेवा भावना सराहनीय होने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है।

डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा महिलाओं से किए वादे को पूरा करते हुए ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के माध्यम से पात्र महिलाओं को ₹1,000 से ₹1,500 तक सत्कार भत्ता प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि धूरी हलके में भी विकास कार्यों को युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। करोड़ों रुपये की लागत से सड़कों के निर्माण एवं सुधार, स्कूल ऑफ एमिनेंस, पुस्तकालयों और अन्य बुनियादी ढांचे से संबंधित परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। इन कार्यों का उद्देश्य लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना और धूरी के सर्वांगीण विकास को गति देना है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को सम्मान, अधिकार, आत्मविश्वास और अपने निर्णय स्वयं लेने की क्षमता प्रदान करने से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि जब एक महिला मजबूत होती है तो उसका परिवार और समाज भी मजबूत होता है। उन्होंने सखियों को भविष्य में भी इसी सेवा भावना के साथ जनकल्याण के कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ सहित जनहितैषी योजनाओं के माध्यम से आम परिवारों और माताओं-बहनों का कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने धूरी हलके में चल रहे करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सखियों द्वारा घर-घर जाकर फॉर्म भरने और लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

सखी मिलनी समारोह के दौरान पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली और सदस्य वक्फ बोर्ड डॉ. अनवर भसौड़ ने भी अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह, पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों, पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन अशोक लख्खा, मार्केट कमेटी धूरी के चेयरमैन राजवंत सिंह घुल्ली, सदस्य वक्फ बोर्ड डॉ. अनवर भसौड़, हलका कोऑर्डिनेटर (महिला विंग) हरविंदर कौर, चेयरमैन जिला परिषद रछपाल सिंह भुल्लर, चेयरमैन ब्लॉक समिति रणयोद्ध सिंह, नगर कौंसिल धूरी की प्रधान अमरजोत कौर बाजवा, रूबल बाजवा, गगन जवंधा सहित बड़ी संख्या में सखियां और स्थानीय नेता उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत 15 लाख रुपये के स्कूल प्रोजेक्टों का किया उद्घाटन

‘गैंगस्टरां ते  वार’ अभियान का 249वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 255 काबू

‘गैंगस्टरां ते  वार’ अभियान का 249वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 581 स्थानों पर छापेमारी; 255 काबू

राष्ट्रीय दंत आयोग और पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा मोहाली में दंत शिक्षा सुधारों पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय दंत आयोग और पंजाब के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग द्वारा मोहाली में दंत शिक्षा सुधारों पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित

रोल ऑब्जर्वर मोहम्मद तैयब ने एस.ए.एस. नगर में एस.आई.आर.-2026 के तहत दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की सुपर चेकिंग की

रोल ऑब्जर्वर मोहम्मद तैयब ने एस.ए.एस. नगर में एस.आई.आर.-2026 के तहत दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की सुपर चेकिंग की

मोहाली स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ऑटिज्म व न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर्स में पोषण जागरूकता पर जोर

मोहाली स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ऑटिज्म व न्यूरोडेवलपमेंटल डिसऑर्डर्स में पोषण जागरूकता पर जोर

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने 3 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने 3 बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

पंजाब सरकार ने राज्य की 518 गौशालाओं के 100 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल माफ किए : कीमती भगत

पंजाब सरकार ने राज्य की 518 गौशालाओं के 100 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल माफ किए : कीमती भगत

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक 

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में हुए नतमस्तक 

विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

पंजाब के मंत्री का केंद्र पर निशाना, विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों को निशाना बनाने का लगाया आरोप

पंजाब के मंत्री का केंद्र पर निशाना, विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों को निशाना बनाने का लगाया आरोप